Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 27 प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसमें नेशनल पेंशन स्कीम के तहत एकीकृत पेंशन योजना का संचालन किए जाने की स्वीकृति दी गई। इसके माध्यम से पेंशन के विकल्प को चुन सकते हैं। खबर अपडेट हो रही है…
SBI Savings Scheme: ये साल एक बड़े तबके के लिए काफी राहत लेकर आया है, वहीं दूसरी ओर इससे काफी लोगों को निराश भी होना पड़ रहा है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल रेपो रेट में अभी तक 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने से जहां एक तरह सभी तरह के लोन सस्ते हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर एफडी जैसी बचत योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज भी घट गया है। हालांकि, बैंकों की कुछ चुनिंदा अवधि वाली एफडी पर अभी भी शानदार रिटर्न मिल रहा है। यहां हम…
सावन माह में बाबा के दर्शन को लेकर लाखो की संख्या में श्रद्धालु बाबानगरी आते है जिसे देखते हुए सावन माह में विशेष तैयारियां सरकार के स्तर पर की गई है और पूरे मामले की बारीकी से मॉनिटरिंग भी की जा रही है. वही श्रावणी मेले की सुरक्षा को लेकर स्पेशल ब्रांच ने भी अलर्ट जारी किया है. श्रावणी मेले की सुरक्षा को लेकर राज्य के डीजीपी का कहना है कि सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखकर विशेष व्यवस्था की गई है. ताकि किसी तरह की आपात स्थिति उत्पन्न न हो पाए. खास तौर से कोई भगदड़ जैसे हालात …
रांची:झारखंड में बीते 24 घंटे से मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी वर्षा से राज्य के कई हिस्सों में जलजमाव, घरों की दीवारें गिरने और वज्रपात जैसी घटनाएं सामने आई. जामताड़ा जिले के कालीपाथर गांव में बुधवार रात एक कच्चे घर की मिट्टी की दीवार गिरने से ढाई साल का मासूम मनीष हेंब्रम और उसकी 70 वर्षीय दादी मुखोदी हेंब्रम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गुरुवार दोपहर करीब एक बजे नाला प्रखंड के बड़ारामपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती पांडू मरांडी (45) और आरती मरांडी…
रांची के अरगोड़ा अंचल कार्यालय के पास स्थित पानी टंकी के समीप गुरुवार दोपहर अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। यह घटना करीब दोपहर 12 बजे की है। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया है।
मंईया सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का एक और बड़ा खुलासा हुआ है। गलत तरीके से योजना का लाभ ले रही 172 महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। पूरा मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुड़ी पंचायत का है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) में स्वीकृत सूची में फर्जीवाड़ा मामले की जांच में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई। आरोप है कि महिलाओं ने गलत तरीके से योजना की राशि ली है। पूरी जानकारी तो नहीं आयी है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा की फर्जी दस्तावेज के जरिए बंगाल व बिहार के 172 मुस्लिम मुस्लिम के…
गुरुवार (10 जुलाई 2025) की सुबह उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। भूकंप के कारण कई लोगों में भय व्याप्त हो गया और लोग अपने घरों व कार्यालयों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि भूकंप सुबह 9:04 बजे आया था, जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी। झज्जर के साथ-साथ सोनीपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, मेरठ और हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के कई इलाकों में भी धरती…
झारखंड में रांची और खूंटी समेत अन्य जिलों में देर रात 2 बजे से रुक-रुक कर झमाझम बारिश होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं पश्चिम बंगाल में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में सभी स्कूल 12वीं तक बंद कर दिए गए हैं। मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया के कारण 14 जुलाई तक बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार,…
एक जुलाई से आठ जुलाई के बीच राज्य में 440.4 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 175.4 मिलीमीटर अधिक है। राॅंची में 675.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि रांची में इस समय तक सामान्य बारिश 273.2 मिलीमीटर तक रहती है। आज 9 जुलाई को झारखंड के चार जिलों खूॅंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, झारखंड के अन्य 20 जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है और आकाश में आंशिक रूप…
जयपुर: राजस्थान के रतनगढ़ में फाइटर प्लेन क्रैश हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक फाइटर प्लेन राजलदेसर के पास क्रैश हुआ. क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. ग्रामीणों की सूचना के अनुसार, आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया. डिफेंस सूत्रों की खबर के मुताबिक जुगआर क्रैश हुआ है. दो लोगों के घायल होने की खबर फिलहाल दो लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है. हालांकिक हताहतों की सटीक संख्या, पायलट या पायलटों की स्थिति, या…
