Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बॉलीवुड और टेलिविजन की दुनिया के नामी एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार का निधन हो गया है। उन्हें 3 दिन पहले मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। 79 साल के धीरज कुमार कथित तौर पर एक्यूट निमोनिया से पीड़ित थे जिसके चलते उन्होंने अब दुनिया को अलविदा कह दिया है। वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे एक्टर धीरज कुमार बीती रात से ही वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। धीरज कुमार के एक करीबी ने बताया, ‘वो बीते शनिवार (12 जुलाई) को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। पहले उन्हें सामान्य ICU में…
पूर्वी सिंहभूम के कोवाली के चांपी गांव में रविवार रात को अपराधियों ने एक घर में घुसकर सो रही तीन महिलाओं पर जानलेवा हमला किया। हमले में एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। जानकारी अनुसार, चांपी के नीचे टोला में निरासी सरदार (64 वर्ष ),उसकी बेटी गुलाबी सरदार(24) एवं नतिनी संध्या सरदार(16) एक ही कमरे में सोई हुई थी। बंद घर में खिड़की से अंदर घुसकर अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध निरासी सरदार की मौत हो गई,…
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से झारखंड होम गार्ड भर्ती (Jharkhand Home Guard Recruitment 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पुनः 9 से 16 जुलाई तक के लिए खोली गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार 7वीं/ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए बिना देरी करते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर लें। कल यानी 16 जुलाई 2025 को इस भर्ती के लिए विंडो बंद हो जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी फॉर्म का डायरेक्ट लिंक दिया गया…
मशहूर इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली है। मंगलवार को मुंबई के बीकेसी में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग हुई। टेस्ला का शोरूम मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के मेकर मैक्सिटी मॉल में खुला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश में टेस्ला का स्वागत करते हुए कहा कि ‘टेस्ला, वेलकम टू इंडिया’। भारत में अभी ईवी का निर्माण नहीं करेगी टेस्ला भारत में टेस्ला की योजनाओं को लेकर काफी चर्चाएं हैं। हालांकि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी पहले ही साफ कर…
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-15.07.2025-JUlay-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 15.07.2025 JUlay 2025″]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-15-07-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 15-07-2025″]
झारखंड की उपराजधानी दुमका के लोगों के लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि दुमका से बासुकीनाथ तक बनने वाली फोरलेन सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एनएच 114-ए के इस सड़क निर्माण के लिए टेंडर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आमंत्रित किया था। दुमका से बासुकीनाथ तक बनने वाली फोरलेन सड़क निर्माण की प्रोजेक्ट राशि 189.36 करोड़ रुपये है। दो वर्ष में इस कार्य को पूरा कराने की मियाद तय की गई है। टेंडर की प्रक्रिया में कुल छह कार्यकारी एजेंसियों ने भाग लिया था, जिसमें ऑल वन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने सबको पछाड़ते…
बिहार में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं ने एक तरफ जहां पुलिस-प्रशासन की किरकिरी करवा रखी है वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां भी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर रही हैं। अब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी राज्य में कानून व्यवस्था के विषय पर अपनी बात रखी है। तेज प्रताप यादव ने यहां तक कह दिया कि हम सुरक्षित नहीं हैं। कोई भी उनपर बम फेंक सकता है और गोली चला सकता है। बिहार की कानून व्यवस्था पर बातचीत करते हुए एक न्यूज वेबसाइट से तेज प्रताप यादव ने कहा…
Chaibasa: चाईबासा में सदर थाना अंतर्गत न्यू कालोनी नीमडीह में अज्ञात अपराधियों ने युवक सुमीत यादव को घर से बुलाकर गोली मार दी। इस घटना के बाद मोहल्ले में अफरा तफरी मच गयी। युवक को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया , जहां उसकी हालत नाजुक देख परिवार वाले उसे जमशेदपुर ले गए । गोली चलने की घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। साथ ही सदर अस्पताल पहुंचकर युवक से पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन स्थिति नाजुक रहने के कारण युवक से कोई जानकारी…
झारखंड वासियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलने वाली है. इसे लेकर झारखंड सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख शहरों रांची, धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो रेल परियोजना लागू करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है. यह प्रस्ताव शहरी विकास और आवास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव को भेजा गया है. प्रस्ताव में क्या है खास जानकारी के अनुसार, इसमें संबंधित शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन, फिजिबिलिटी स्डटी और एलाइनमेंट सर्वे कराने का प्रस्ताव दिया है. साथ ही अनुरोध किया गया है कि केंद्र सरकार जल्द इन तीनों शहरों में मेट्रो परियोजना को स्वीकृति दें. ताकि…
