Author: Admin

Ranchi RIMS: राज्य की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर अब गाज गिरनी शुरू हो गई है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज एक बड़ा धमाका कर दिया — रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। वजह है — लगातार लापरवाही, आदेशों की अनदेखी और विभागीय कामों को जानबूझ कर लंबित रखना। जीबी मीटिंग के दौरान जब पूरे विभाग का रिव्यू किया गया, तो मंत्री खुद चौंक गए। काम की रफ्तार सुस्त, निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद कर बैठे थे। खास तौर पर रिम्स निदेशक डॉ.…

Read More

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया आदेश पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि भारत में ऐसे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी, जहां न्यायाधीश कानून बनाएंगे और कार्यकारी जिम्मेदारी निभाएंगे और ‘सुपर संसद’ के रूप में काम करेंगे। उपराष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का जिक्र किया, जिसमें राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर विधेयक पर फैसला लेने की समयसीमा तय की गई है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति को तय समय में फैसला लेने को कहा जा रहा है। जज सुपर संसद की तरह काम करेंगे’ राज्यसभा के…

Read More

रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की बर्खास्तगी की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, रामकुमार पाहन, जिलाध्यक्ष वरुण साहू, विनय कुमार महतो, कमाल खान, राफिया नाज शामिल थे। ज्ञापन में मांग की कि हाल ही में मंत्री हफीजुल हसन द्वारा…

Read More

राज्यकर्मियों की सुरक्षा और सहायता को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में एसबीआई और झारखंड सरकार के बीच एमओयू किया गया। इस एमओयू के अनुसार अगर झारखंड सरकार के कर्मियों का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है, तो एसबीआई में खाताधारी राज्यकर्मियों को दुर्घटना बीमा के रूप में एक करोड़, स्थायी अपंगता होने पर एक करोड़, हवाई दुर्घटना पर 1.06 करोड़,आंशिक अपंगता पर 80 लाख, 10 लाख रुपए का जीवन बीमा और परिवार के चार सदस्यों को पांच-पांच लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा।

Read More

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री द्वारा आज दिनांक-17 अप्रैल 2025 को कार्यालय कक्ष में दिनांक- 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में होने जा रहें भारतीय वायु सेना (IAF) की एयर शो (Air Show) को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक आयोजित करते हुए सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारी को ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया गया। सारी चीजें व्यस्थित तरीके से कराने का निर्देश उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा इस एयर शो (Air Show) में…

Read More

वक्फ संशोधन कानून को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल वक्फ कानून पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है। देश के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, जस्टिस पीवी संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की। अगले आदेश तक वक्फ में कोई नई नियुक्ति नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अंतरिम रोक लगा दी है। बता दें कि वक्फ कानून के खिलाफ 70 से ज्यादा याचिकाएं कोर्ट में दायर की गई है। सरकार को जवाब…

Read More

केंद्र सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधा को आम लोगों की पहुंच तक सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्य बुनियादी स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को गति देने का काम किया जा रहा है. देश में मेडिकल सीट की संख्या बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज में मौजूद सुविधाओं को अपग्रेड करने का काम हो रहा है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया को झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में 220 बिस्तरों वाले नव विकसित ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.…

Read More

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी , नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर ED द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने के विरोध में परिवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय एयरपोर्ट रोड, हरमू, रांची के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने के लिए बस से जाते हुए प्रदेश प्रभारी के राजू, सह-प्रभारी श्रीबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदीप बलमुचू, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, एम तौसीफ, रियाजुल अंसारी, सोनल शांति एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ सभी प्रखंड अध्यक्ष.

Read More

झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मंगलवार को दिनभर जहां आंशिक बादल छाए रहे तो दूसरी ओर शाम होते ही अचानक झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। साथ ही नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। वर्षा के बाद शहर की अमूमन सभी सड़कों पर नाले का गंदा पानी बहने लगा। इस कारण आमजनों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो अगले तीन दिनों तक राजधानी समेत राज्य के आधे हिस्से में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ…

Read More

रांची । ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल(टीएसी) की बुधवार को होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि 16 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन, एनेक्सी भवन सभागार में जनजातीय परामर्शदात्री समिति की होने वाली बैठक अपरिहार्य कारण वश स्थगित कर दी गयी है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक होनी थी।

Read More