Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और एम्स ने मिलकर एक अध्ययन किया है, जिसके आधार पर दावा किया गया है कि देश में हो रहीं अचानक मौतों की वजह कोरोना वैक्सीन नहीं है। देश में 40 साल से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं और खासकर कोरोना महामारी के बाद इनमें खासी बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कोरोना वैक्सीन और युवाओं में दिल का दौरा पड़ने में कोई संबंध नहीं है। कर्नाटक के सीएम के बयान पर सरकार की सफाई दरअसल कर्नाटक के हासन जिले…
गिरिडीह जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे, घटना बेंगाबाद थाना इलाके के दामोदरडीह के पास की है। मृतकों में छोटू तुरी ( 50 वर्ष ), राजन तुरी ( 25 वर्ष ) एवं लीलो तुरी ( 45 वर्ष ) शामिल है। जबकि घायलों में संगीता देवी और रानी देवी शामिल है।मृतकों में पिता-पुत्र शामिल है।
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-02.07.2025-JUlay-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 02.07.2025 JUlay 2025″]
चौपारण: प्रभारी चिकित्सक चौपारण को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। ममता वाहन के बकाए बिल का भुगतान करने के एवज में ममता वाहन के संचालक से ₹4000 घुस की मांग की गई थी। ममता वॉक के मालिक (संचालक) के शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने छापामारी कर चौपारण सीएचसी के प्रभारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
Ranchi : झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सिमडेगा से रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। सिर में चोट के बाद तत्काल रेफर सूत्रों के अनुसार, विमल लकड़ा को पहले सिमडेगा में प्राथमिक उपचार दिया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।
झारखंड की सड़कों को अब एक नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत राज्य की छह प्रमुख स्पीड कॉरिडोर परियोजनाओं को लिंक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। इसका उद्देश्य राज्य में सड़क नेटवर्क को न केवल बेहतर बनाना है, बल्कि लंबी दूरी तय करने में लगने वाले समय और खर्च दोनों में उल्लेखनीय कमी लाना भी है। ऐसा होने पर झारखंड की पूर्वोत्तर के सातों राज्यों, ओड़िशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ से हाई स्पीड फोर लेन कनेक्टिविटी हो जाएगी। पारादीप और साहिबगंज मल्टी मॉडल…
पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ( Shashi Bhushan Mehta) साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं. गाड़ी की नीलामी में भाग लेने का झांसा देकर साइबर ठग ने विधायक से 1.27 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में विधायक ने साइबर थाना में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक ने शिकायत में बताया कि वे लोकसाभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई गए थे. 26 जून की सुबह करीब 9 बजे उनके नंबर पर रितेश नाम के एक शख्स का कॉल आया. उसने…
पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा-बारिपदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामशोला के पास उस समय हड़कंप मच गया जब Jio पेट्रोल पंप के समीप खड़े एक प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव की सूचना मिली। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। सुरक्षा को देखते हुए घटना स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही एहतियातन बहरागोड़ा-बारिपदा एनएच मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया है।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र काफी सक्रिय है. इससे झारखंड में लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने एक जुलाई को झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. राज्य में छह जुलाई तक भारी बारिश का दौर रहेगा. एक से 30 जून तक पूरे झारखंड में 348.9 मिमी बारिश हुई है. अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. रांची में 204 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. भारी बारिश…
झारखंड में 5 जुलाई तक सभी रिटेल काउंटर से शराब की बिक्री नहीं होगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है. क्योंकि झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड को 5 जुलाई तक सेल और डिपॉजिट के भौतिक सत्यापन का काम पूरा करना है. तब तक जिस रिटेल काउंटर पर यह प्रक्रिया चलेगी, वहां शराब की बिक्री संभव नहीं हो पाएगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से कहा गया कि खुदरा उत्पाद दुकानों के हैंडओवर/टेकओवर के शुरू होने के बाद हैंडओवर/टेकओवर पूर्ण होने तक उन दुकानों से शराब की बिक्री बंद रहेगी. विभाग ने…
