Author: Admin

Ranchi: राज्य में एक जुलाई से शराब की खुदरा दुकानें बंद रहेंगी. दुकानों के बंद होने की वजह शराब दुकानों का हस्तांतरण है. हस्तांतरण की वजह से खुदरा दुकानों से शराब की बिक्री कम से कम तीन दिनों तक प्रभावित रहने की संभावना है. राज्य में खुदरा शराब बिक्री की कुल 1453 दुकानें हैं. वर्तमान नीति के तहत प्लेसमेंट एजेंसियों को 30 जून तक ही खुदरा शराब दुकानों से शराब बेचने की अनुमति है.

Read More

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को शांत नेतृत्व शैली के लिए दुनियाभर में ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जाना जाता है, अब इस उपनाम को कानूनी रूप से अपने नाम कराने में सफल हो गए हैं। धोनी ने हाल ही में ‘Captain Cool’ नाम को ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन दिया था, जिसे आधिकारिक तौर पर स्वीकृति मिल चुकी है। धोनी ने यह ट्रेडमार्क क्लास 41 के तहत रजिस्टर कराया है, जो कि खेल प्रशिक्षण, कोचिंग सेवाएं और ट्रेनिंग सुविधाओं जैसी गतिविधियों से संबंधित है। अब कोई और व्यक्ति इस नाम का व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकेगा, जिससे धोनी की ब्रांड…

Read More

हैदराबाद में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ जब पटंचेरुवु इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं. यह धमाका सिगाची केमिकल फैक्ट्री में हुआ, जहां रीएक्टर फटने के बाद आग लग गई. धमाके की चपेट में आकर 20 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं कई अन्य लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

Read More

साहिबगंज में हूल दिवस मनाने को लेकर विवाद चल रहा है। भोगनाडीह में संताल और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। तीर और गोली चलने की भी सूचना है। इस वक्त घटनास्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद है, जिन्हें प्रशासन की तरफ से खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गये हैं ताकि भीड़ का तितर-बितर किया जा सके। ग्रामीणों के अनुसार कार्यक्रम का पंडाल प्रशासन के द्वारा बीते रात्रि खोल दिया गया है। इससे नाराज होकर ग्रामीण हंगामा कर रहे थे। उक्त कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई…

Read More

भारतीय रेलवे जल्द ही ट्रेन टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़े बदलाव करने जा रहा है, जिससे यात्रियों को न केवल अधिक पारदर्शिता मिलेगी, बल्कि पूरी बुकिंग प्रक्रिया पहले से कहीं ज़्यादा सरल, तेज़ और भरोसेमंद बन जाएगी। इन बदलावों में तीन मुख्य सुधार शामिल हैं—तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, चार्ट तैयार करने की नई समय-सारणी और पूरी PRS (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) का अपग्रेड। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, रेलवे का लक्ष्य है कि हर यात्री को टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन यात्रा तक एक सीमलेस एक्सपीरियंस मिल सके। उन्होंने साफ कहा है कि यह केवल तकनीकी सुधार…

Read More