Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड की आत्मा और अस्मिता के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने के लिए शीर्ष नेतृत्व पहुंचा। माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज की अस्मिता के लिए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। धरती आबा की 150वीं जयंती पर पूरा राज्य उनकी विचारधारा, उनके नेतृत्व और जन-जागरण की ऐतिहासिक विरासत को स्मरण कर रहा है।
Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा स्थित धुर्वा डैम में शुक्रवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ, जब डैम में गाड़ी सहित दो पुलिसकर्मी और चालक गिर गए. जिसमें तीनों की मौत हो गई.घटना कैसे हुई, यह जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है. इस बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी सहित तीनों का शव देर रात निकाला. तीनों मृतकों की पहचान नहीं हुई है, इस बीच पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.
घाटशिला उपचुनाव में 20 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के बेटे और JMM के कैंडिडेट सोमेश सोरेन ने ये चुनाव 38000 वोटों की मार्जिन से जीत लिया है। बता दें कि सोमेश सोरेन को कुल 104794 वोट मिले जबकि उनके सबसे निकटतम प्रतिद्वंदी बाबूलाल सोरेन को कुल 66270 वोट ही मिले।
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बंपर जीत की तरफ बढ़ रहा है। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। साफ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है। जानिए राजद, कांग्रेस और लोजपा रामविलास के खाते में कितनी सीटें आई हैं? पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बिहार चुनाव के नतीजों पर लिखा कि ‘सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार,…
मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य सरकार जल्द ही इस महत्वाकांक्षी योजना की 16वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में जारी करने वाली है. विभाग ने नवंबर माह की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर सभी पात्र महिलाओं के खातों में पैसा पहुंच जाएगा. बताते चलें कि मंईयां योजना के तहत हर महीने ₹2,500 की सहायता दी जाती है. एक साथ मिलेंगी दो किस्तें सरकार ने उन महिलाओं को दोहरे लाभ देने का…
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान सामने आने लगे हैं और एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. इसी बीच मोकामा सीट से बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह चुनाव जीत गए हैं चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अनंत सिंह 28206 वोटों से जीते हैं. 26वें राउंड की गिनती के बाद उन्हें 91416 वोट मिले हैं. वहीं राजद की वीणा देवी हार गयी हैं. उन्हें 63210 वोट ही मिल पाए. खास बात यह है कि गिनती शुरू होने और अंत तक किसी भी राउंड में पीछे नहीं हुए हैं. अनंत सिंह के घर जश्न का माहौल अनंत सिंह भले…
हिंदी सिनेमा की सबसे सम्मानित और प्रिय हस्तियों में से एक, अनुभवी बॉलीवुड अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। खबर की पुष्टि करते हुए, एक सूत्र ने कहा कामिनी कौशल के परिवार को इस वक्त में गोपनीयता की आवश्यकता है। उन्होंने अपील की है कि उनकी निजता का ध्यान रखा जाए। कामिनी कौशल का करियर सात दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है। जिसकी शुरुआत उनकी पहली फिल्म “नीचा नगर” (1946) से हुई, जिसने पहले कान फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार जीता था और आज भी पाल्मे डी’ओर जीतने वाली एकमात्र…
