Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची: झारखंड में आज से सार्वजनिक स्थान यानी पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीते पकड़े जाने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगेगा. क्योंकि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनियमन) (झारखंड संशोधन) विधेयक, 2021 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. यह जानकारी राजभवन सचिवालय ने दी है. इस संशोधन विधेयक को करीब चार साल पहले हेमंत सरकार ने विधानसभा से पारित कराया था. इस संशोधन विधेयक के स्वीकृत होने से पहले तक राज्य में पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीने पर 200 रुपए जुर्माना का प्रावधान था जो…
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल झारखंड में कोरोना के 6 मरीज हैं. इन सभी का इलाज चल रहा है. इस वर्ष 1 जनवरी से अब तक 9 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. राज्य में इस साल कोरोना का पहला मामला 24 मई को सामने आया था, जब मुंबई से लौटे एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. IPRD विभाग की लोगों से अपील कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आईपीआरडी विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील है. विभाग ने एसएमएस के जरिये कहा कि हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में…
भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड के आरोपी देवब्रत नाथ शाहदेव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उन्हें पचास-पचास हजार के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट में देवब्रत नाथ शाहदेव की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. बता दें कि भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या इसी वर्ष मार्च महीने की 26 तारीख को गोली मारकर कर दी गयी थी. अनिल टाइगर की हत्या के बाद रांची में भाजपा ने उग्र प्रदर्शन और बंदी भी करवाई थी. लेकिन जांच के दौरान…
यू-ट्यूब देखकर तंत्र-मंत्र का ज्ञान हासिल करने वाले एक ठग ने खुद को तांत्रिक बताकर महिला से 36 लाख 66 हजार रुपए ठग लिए। यही नहीं, आरोपी ने महिला का फ्लैट अपने नाम कराने की कोशिश की और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़िता ने डर के चलते सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी कुलदीप उर्फ कालू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला की कुंडली में दोष बताकर उसे तंत्र विद्या…
रांचीः झारखंड से होकर जाने वाली कई ट्रेनें 24 जून तक कैंसिल रहेंगी। रेलवे के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कैंसिल की गई ट्रेनों में जन शताब्दी एक्सप्रेस और कई पैसेंजर ट्रेन भी शामिल हैं। ये ट्रेनें 24 जून तक रहेंगी कैंसिल रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 58027 खड़गपुर-टाटानगर पैसेंजर 19 जून से 23 जून तक कैंसिल रहेगी। ट्रेन संख्या 58028 टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर 20 जून से 24 जून तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू 16 जून से 24 जून तक कैंसिल रहेगी। ट्रेन संख्या 68123/68124 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू 20.06.2025 से…
Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के पोटका ब्लॉक में 10 साल से अधिक समय से दैनिक कर्मी के रूप में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर राधेश्याम मंडल की रिट याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए सरकार को उन्हें तुरंत नियमित करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान राधेश्याम मंडल के वकील अमृतांश वत्स ने कोर्ट को बताया कि राधेश्याम 2 मार्च 2007 से पोटका ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रहे हैं। वे इंटरमीडिएट पास हैं और कंप्यूटर ऑपरेशन में प्रशिक्षित हैं। उनके पास कंप्यूटर टीचिंग का अनुभव…
राज्य के आठ आईपीएस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। ये अधिकारी उक्त पद पर नियमित पदस्थापन होने तक प्रभार में रहेंगे। वर्तमान में अन्यत्र स्थानांतरण-पदस्थापन के फलस्वरूप एसपी-समादेष्टा के कई पद रिक्त हो गए हैं। एसपी-समादेष्टा के पदस्थापन नहीं रहने की स्थिति में उक्त पदों से संबंधित कार्यों के निष्पादन एवं वेतन आदि की निकासी में काफी कठिनाई हो रही है। इसी उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय आठ आईपीएस अधिकारियों को खाली पड़े रिक्त पदों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इससे संबंधित आदेश मंगलवार को जारी कर दिया गया है। जिन्हें सौंपा गया है अतिरिक्त प्रभार सौरभ…
राँची शहर में तेज रफ्तार से तेज बाईक चालने वालो के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है तो कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो चुके हैं. आये दिन इन बाइकर्स के चलते राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है. ऐसे ही बाइकर्स पर नकेल कसने के लिए सदर थाना की पुलिस ने बड़ी कारवाई की है पुलिस की इस मुहिम में अब तक दर्जनों बाईक जप्त किया गया है थाना प्रभारी कुलदीप के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में बाइक जब्त की गई है..
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। धोनी भारत के 11वें खिलाड़ी हैं जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है। आईसीसी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। धोनी के अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी, पाकिस्तान महिला टीम की खिलाड़ी सना मीर और इंग्लैंड महिला टीम की खिलाड़ी सारा टेलर को भी इस सूची में शामिल किया गया है। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा…
रांची: कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर बाइक से स्टंट करने वाला युवक हंटर उर्फ कासिफ को पुलिस ने हिरासत में लेकर फ्लाईओवर पर परेड कराया। मौके पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सदर डीएसपी संजीव बेसरा,यातायात डीएसपी प्रमोद केशरी,चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीकान्त और कोतवाली ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौजूद थे।
