Author: Admin

सीएम हेमंत सोरेन ने विभिन्न दुर्घटना में दिवंगत हुए राज्य सरकार के तीन कर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार में सेवारत वैसे कर्मी जो सेवा में रहते हुए किसी भी दुर्घटना में दिवंगत हुए हैं, उनके परिजनों के साथ हमारी सरकार सदैव खड़ी है। दिवंगत कर्मियों के परिजनों को ससम्मान उनका पूरा हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है।

Read More

झारखंड विधानसभा से दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित हो गया है. मंत्री दीपक बिरुवा ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसका नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने समर्थन किया. जिसके बाद सर्वसम्मति से सदन से गुरुजी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित कर लिया गया.

Read More

गुमला में एसीबी की टीम ने चैनपुर ब्लॉक के प्रधान सहायक राजकुमार साहनी को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला गुमला सदर थाना क्षेत्र के करमटोली का है, जहां एसीबी ने छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त कर्मी धनंजय प्रसाद से भविष्य निधि की राशि जारी करने के एवज में आरोपी राजकुमार साहनी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी…

Read More

रांची : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान ही उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ, जिसके बाद तुरंत सभी मंत्री और सहयोगी उन्हें लेकर अस्पताल रवाना हो गए। मंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही विधानसभा परिसर में हलचल मच गई। आनन-फानन में मंत्री हसन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच में जुटी हुई है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों से…

Read More

गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। झारखंड सरकार के दो मंत्रियों—डॉ. इरफान अंसारी और सुदिव्य सोनू—को 24 घंटे के भीतर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऑटो चालक अंकित कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। इंटरनेट पर वायरल हुआ धमकी भरा वीडियो गिरफ्तारी तब हुई जब सोशल मीडिया पर अंकित का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में युवक खुद को अंतरराष्ट्रीय अपराधी लॉरेंस गिरोह का सदस्य बताते हुए दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसने कहा…

Read More

धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने मुख्य आरोपित और झारखंड के पूर्व मंत्री संजीव सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया। इस फैसले के बाद न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, बल्कि नीरज सिंह समर्थकों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

Read More

रांची: झारखंड एटीएस (ATS) की टीम कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा से अगले छह दिनों तक पूछताछ करेगी। बुधवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ जेल से रांची स्थित धुर्वा एटीएस मुख्यालय लाया गया। एटीएस को अदालत से मीणा का छह दिन का रिमांड मिला है। पूछताछ के दौरान उससे गिरोह की आपराधिक गतिविधियों, हथियारों के जखीरे और नेटवर्क से जुड़े राज़ उगलवाने की कोशिश की जाएगी। अजरबैजान से लाया गया था सुनील मीणा गौरतलब है कि झारखंड एटीएस की टीम ने 23 अगस्त को एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में अजरबैजान से मयंक सिंह उर्फ सुनील…

Read More

दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के ओड़मो पंचायत अंतर्गत टेसाफुली गांव निर्मल मरांडी घर के आंगन में खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल युवती को बुधवार सुबह घायल अवस्था में आई तो निर्मल ने आनन – फानन में गांव के लोगों को एकजुट किया ओर गांव के प्रधान को सूचना दिया गया, प्रधान आनंद हांसदा ने बताया घायल युवती लड़की इस गांव की नहीं है अज्ञात लोगों ने इनके साथ बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया घायल, अवस्था में भाग कर आई है. लड़खड़ाते कुछ नहीं बता पा रही थी। ग्रामीणों का मानना है कि, युवती को…

Read More

धनबाद: बहुचर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आज अदालत अपना फैसला सुनाएगी. इसको लेकर धनबाद न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. न्यायालय परिसर से लगभग एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगा दी गई है और वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. धनबाद पुलिस पूरी मुस्तैदी से कोर्ट परिसर में तैनात है जहां कुछ ही देर में अदालत का फैसला आने की संभावना है. गौरतलब है कि वर्ष 2017 में नीरज सिंह की हत्या गोलियों से कर दी गई थी. इस घटना में उनके अंगरक्षक सहित…

Read More

दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों को खास तोहफा दिया है. त्योहारी सीजन में घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को कम करने और सुविधाजनक यात्रा के लिए रेलवे ने रांची-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रेलवे द्वारा जारी घोषणा के अनुसार ट्रेन संख्या 08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल 18 अक्टूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक हर शनिवार को रांची से खुलेगी यह ट्रेन रांची से शाम 4:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. मिलेगी सुविधा, होगी सुरक्षित और आरामदायक…

Read More