Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोलकाता में 11 जगह ED की रेड, झारखंड से जुड़े पावर प्लांट केस में एक्शन

    September 3, 2026

    बिहार की कौन-कौन सी नदियां डरा रहीं, किन जिलों में है बाढ़ का रेड अलर्ट

    September 3, 2026

    रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बिहार की कौन-कौन सी नदियां डरा रहीं, किन जिलों में है बाढ़ का रेड अलर्ट
    Breaking News

    बिहार की कौन-कौन सी नदियां डरा रहीं, किन जिलों में है बाढ़ का रेड अलर्ट

    AdminBy AdminSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटनाः बिहार में बाढ़ की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है. गंगा, सोन, पुनपुन, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती और घाघरा जैसे राज्य की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. भारी बारिश और नदियों में उफान के कारण बिहार के 13 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

    पटना में हाई अलर्ट, दियारा इलाकों में पानी भरा
    पटना जिला प्रशासन ने पूरी तरह हाई अलर्ट जारी कर दिया है. जिले में गंगा, सोन और पुनपुन नदियां उफान पर हैं. गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से 1.27 मीटर ऊपर बह रही है. दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर पहुंच गया है. वहीं, श्रीपालपुर में पुनपुन नदी खतरे के निशान से 2.01 मीटर ऊपर है.

    इंद्रपुरी बराज से सोन नदी में पौने छह लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है. इससे मनेर, दानापुर, बख्तियारपुर और मोकामा के दियारा इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है. फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने 12 सरकारी नावें तैनात की हैं.

    सड़कों पर चढ़ा पानी, परिचालन बंद
    पटना के रिवर फ्रंट पर पानी आ गया है. पटना सिटी में महावीर घाट के पास गंगा किनारे की सड़क डूब गई है. इससे गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई है. कंगन घाट से भद्र घाट तक का परिचालन बंद कर दिया गया है. जेपी गंगा पथ के नीचे बसी बिंद टोली चारों तरफ से पानी से घिर गई है. वहां के लोग अब सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं. भद्र घाट पर तैनात एसएसबी कैंप तक पानी पहुंच गया है. तटबंधों पर रहने वाले लोग रतजगा करने को मजबूर हैं.

    पुनपुन में चार महीने पहले बनी चंदासी से बाकरचक ग्रामीण सड़क का 50 फीट हिस्सा बह गया है. दरधा नदी का पानी भी खेतों में घुस गया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    कोलकाता में 11 जगह ED की रेड, झारखंड से जुड़े पावर प्लांट केस में एक्शन

    September 3, 2026

    रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील

    September 2, 2026

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कोलकाता में 11 जगह ED की रेड, झारखंड से जुड़े पावर प्लांट केस में एक्शन
    • बिहार की कौन-कौन सी नदियां डरा रहीं, किन जिलों में है बाढ़ का रेड अलर्ट
    • रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील
    • जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग
    • ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी FIR रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.