Author: Admin

उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना | आज सुबह करीब 5:20 बजे श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री (5 वयस्क और 1 बच्चा) सवार थे। हेलीकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं। राहत और बचाव के मद्देनजर NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई हैं: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA).

Read More

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के सेक्टर-2, धुर्वा,के 133 बटालियन स्थित शहीद स्मारक उद्यान पहुंचकर सी०आर०पी०एफ० के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विदित हो कि आज सुबह चाईबासा स्थित झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ…

Read More

राँची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में स्थित नवीन सरना कॉलेज छात्रावास को कोर्ट के आदेश पर खाली कराया जा रहा है।मौके पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। हॉस्टल खाली कराने पहुंची थी पुलिस  जानकारी के अनुसार, शनिवार को मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल हॉस्टल खाली कराने पहुंचे थे. लेकिन हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया, जिस वजह से पुलिस को दखलदिहानी रोकना पड़ा. सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान तैनात हैं. कोर्ट ने बिशु उरांव के पक्ष में सुनाया है…

Read More

आज दिनांक 14.06.2025 को झारखण्ड एवं उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान, जिसमें सी०आर०पी०एफ०, उड़ीसा पुलिस (एस०ओ०जी०), झारखण्ड पुलिस इत्यादि शामिल थे। अभियान के क्रम में उड़ीसा राज्य के राउरकेला जिला के के. बोलांग थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को लक्षित करके I.E.D ब्लास्ट किया गया, जिसमें सी०आर० पी०एफ० 134 बटालियन के स०अ०नि०/ जी०डी० सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इन्हें उचित ईलाज हेतु राउरकेला अस्पताल भेजा गया है, जहां से तत्काल इलाज कर एयर लिफ्ट कर रांची भेज दिया गया।

Read More

अभिनेता सुशांत सिंह की 5वीं पुण्यतिथि आज यानी 14 जून को मनाई जा रही है। इसी दिन वह साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए थे। सुशांत की असमय मौत ने जहां बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया था, वहीं आम लोगों के दिलों में भी गहरी छाप छोड़ी। उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर भाई को याद किया। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सुशांत सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि वह एक विचार थे। उन्होंने कहा कि वह जीवन, ज्ञान और प्रेम में विश्वास…

Read More

चाईबासा जंगल में IED विस्फोट की खबर है। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में एक जवान घायल हुए हैं। घायल जवान की पहचान CRPF 134 बटालियन का जवान सत्यवान कुमार के रूप में हुई है। दरअसल झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नस्खलियों के विरुद्ध पिछले कुछ दिनों ने लगातार झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस की ओर से संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती राज्य के जंगलों और पहाड़ों में चलाये जा रहे नक्सलियों के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन के दौरान…

Read More

झारखंड शराब घोटाला के आरोपी व राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में 20 जून को सुनवाई होगी. शुक्रवार को उनके केस की सुनवाई होनी थी और उनका मामला हाईकोर्ट में सूचीबद्ध भी था. लेकिन समय के अभाव के कारण उनके केस की सुनवाई नहीं हो पाई. जिसके बाद हाईकोर्ट में उनकी याचिका पर अगली सुनवाई की तिथि 20 जून मुकर्रर की गई है. विनय चौबे की याचिका पर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई होगी. विनय चौबे ने हाईकोर्ट में उनके खिलाफ ACB द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी और कार्रवाई को…

Read More

Ranchi: सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को रातू रोड, रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर का NHAI के अधिकारियों के साथ निरिक्षण किया. अधिकारियों से कहा कि कॉरिडोर के नीचे कई ऐसे स्थान हैं. जहां बैडमिंटन कोर्ट व खेलने का स्थान बनाया जा सकता है. इस हेतु कार्यवाही का निर्देश दिया. बता दे 19 जून को इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाना है इसके पूर्व तैयारी तेज हो रही है. फ्लाईओवर के फिनिशिंग का काम चल रहा है . जाकिर हुसैन पार्क के पास मंदिर भी ज हटाया जाएगा. वहां पर बने प्याऊ को पहले ही हटा दिया गया है.

Read More