Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर एक बड़ा हमला किया है. इस हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए और कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. यह घटना डोंडरा गांव के पास हुई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में सुरक्षाबलों सफलता भी मिली है. यही कारण है कि कई जिलों से नक्सली पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं.…
Priya Saroj Cricketer Rinku Singh: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई करने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस दिन के लिए उन्हें कितना लंबा इंतजार करना पड़ा. प्रिया सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह दिन लगभग तीन साल से हमारे दिलों में बसा हुआ था. इंतजार का हर पल सार्थक था. सगाई पूरे दिल से और हमेशा के लिए साथ रहने के लिए हुई.” वहीं, रिंकू ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. रिंकू ने भी अपने पोस्ट…
मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने के मामले में रांची पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने उसी बाइक को जब्त कर लिया है जिस पर यह खतरनाक करतब दिखाया गया था। महज तीन दिन पहले, 5 जून को, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था। उसी दिन रात के समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आया था। वायरल वीडियो पर परिवहन मंत्री दीपक बरुआ ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर रांची के ट्रैफिक एसपी…
झारखंड शराब घोटाला में ACB की जांच हुई तेज, छह कारोबारियों को एसीबी का नोटिस।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। राष्ट्रपति मुर्मू 11 जून को देवघर के एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली थीं। उससे पहले बाबा धाम मंदिर में पूजा करने का भी कार्यक्रम था। लेकिन शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से सूचित करते हुए जिला प्रशासन और राज्य के अधिकारियों को यह जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को देवघर नहीं पहुंचेंगी।
पलामू जिले के पांकी से बीजेपी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता को शुक्रवार को दिल्ली स्थित झारखंड भवन में कमरा नहीं मिला। पहले से 2 कमरे बुक होने के बावजूद जब रिसेप्शन पर उन्हें बताया गया कि कोई भी कमरा खाली नहीं है, तो नाराज होकर विधायक झोला और टिफिन के साथ रिसेप्शन के सामने ही धरने पर बैठ गए।
रांची: झारखंड के रांची जिले के चान्हो इलाके में एक शादी समारोह के दौरान 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 25 साल के एक शख्स ने बच्ची को आम का लालच देकर पास के बगीचे में ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब चान्हो गांव में एक शादी का जश्न चल रहा था। यह गांव रांची शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर है। घटना के समय शराब के…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत दक्षिणी और मध्य भाग में शाम को हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. सुबह से दोपहर तक कड़ी धूप से परेशान लोग शाम को बारिश से राहत महसूस कर रहे हैं. ऐसे में झारखंड के अन्य जिलों में भी यही हाल बना हुआ है. आज भी कुछ जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों के लिए तीन येलो अलर्ट पिछले 24 घंटे में पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के लिए शाम को तीन येलो अलर्ट जारी किए गए हैं. यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से…
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का एक माह के भीतर परिणाम जारी करने के आदेश दिए जाने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इसका चरणबद्ध ढंग से परिणाम जारी करना शुरू कर दिया है। आयोग ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के आधार पर स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) अंतर्गत गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए कुल 2,734 अभ्यर्थियों को अल्पसूचीबद्ध किया है। आयोग ने अल्पसूचीबद्ध किए गए अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करते हुए उन्हें प्रमाणपत्रों की जांच के लिए निर्धारित तिथि को अपने नामकोम स्थित कार्यालय में बुलाया…
झारखंड लोक सेवा आयोग ने हाल ही में राज्य के सात विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रार (गैर-शैक्षणिक पद) की भर्ती के लिए इंटरव्यू रिजल्ट जारी किए हैं. यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 23/2023 के तहत आयोजित की गई थी. इसके जरिए झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक पदों को भरा जाएगा. JPSC ने इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. झारखंड लोक सेवा आयोग ने इन पदों की नियुक्ति के लिए 29 मई को इंटरव्यू लिया था. झारखंड लोक सेवा आयोग ने नियुक्ति की अनुशंसा संबंधित विश्वविद्यालयों को कर दी है. जेपीएससी रिजल्ट के अनुसार, बसंत…
