Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा नदी के पास एक अवैध कोयला खदान में हुए हादसे में लापता तीनों मजदूरों के शवों को 13 दिन बाद मंगलवार को निकाल लिया गया। ये मजदूर खदान में उस समय फंस गए थे, जब अचानक खावा नदी में आई बाढ़ से खदान में भारी मात्रा में पानी भर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 21 मई को हुआ था, जब मजदूर अवैध खनन कार्य में लगे थे। उसी दौरान खावा नदी में तेज़ बारिश के कारण बाढ़ आ गई और उसका पानी खदान के भीतर घुस गया।…
सीनी- कांड्रा रेलमार्ग पर मंगलवार सुबह पोल संख्या 396/S -10 के नजदीक रेलवे लाइन के ऊपर एक महिला की सिर और दोनों पैर कटी हुई लाश मिली. इस घटना की सूचना कांड्रा थाना को आरपीएफ प्रभारी द्वारा दी गई. सूचना पर तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, कांड्रा थाना के एएसआई दीप नारायण सिंह आदि पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए. पुलिस ने महिला की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल…
बिहार के पटना शहर में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसका इंतजार लाखों लोग कर रहे थे। मशहूर शिक्षक और युवाओं के फेवरेट टीचर खान सर ने अपनी शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें उनकी पत्नी की पहली पब्लिक अपीयरेंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। गौरतलब है कि खान सर ने मई महीने में बेहद सादगी से शादी रचाई थी। उस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उन्होंने कोई बड़ा आयोजन नहीं किया। शादी की जानकारी भी उन्होंने कुछ समय बाद अपने विद्यार्थियों को एक लाइव क्लास…
Covid 19 Cases In India: कोरोना वायरस ने देश में तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है. देश में सक्रिय मामले बढ़कर 3961 हो गए हैं. जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है. सबसे बड़ी राहत है कि कोरोना से अब तक 2188 लोग ठीक हो चुके हैं और घर वापस लौट गए हैं. पिछले 24 घंटे में 370 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं. पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 44 नये मामले आये सामने पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44 नये मामले सामने आये हैं. राज्य में कोविड के उपचाराधीन…
राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण 19 जून 2025 को होगा। यह जानकारी रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी है। नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान संजय सेठ ने इस परियोजना की प्रगति की जानकारी दी और इसके लोकार्पण की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया। गडकरी ने 19 जून को उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सहमति प्रदान की। यह झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो राजधानी रांची को समर्पित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद रातू…
Rnachi एयरपोर्ट पर Indigo की फ्लाइट से एक पक्षी के फ्लाइट से टकराने से Emergency Landing की गई. पायलट ने 40 मिनट तक रांची में उड़ान भरने के बाद किसी तरह विमान को उतरा. पायलट की सूझबूझ से किसी तरह यात्रियों की जान बची. ऐसे में बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
डुमरी विधायक जयराम महतो को कथित रूप से जान का खतरा है. इसे लेकर जेएलकेम के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और जयराम महतो को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. राजदेश रतन ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जयराम महतो शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए लगातार मुखर हैं, जिससे असामाजिक तत्वों में आक्रोश है और उनकी जान को खतरा बढ़ गया है. केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा था पत्र राजदेश रतन ने पत्र में जानकारी दी कि उन्होंने दो महीने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
झारखंड के गढ़वा के सदर एसडीएम संजय कुमार ने कांडी बस स्टैंड के पास अवस्थित केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया।एसडीएम ने जांच किया तो पता चला की जांच करने वाला कर्मी 12वीं पास है।उसके पास किसी भी प्रकार का मेडिकल जांच संबंधी डिग्री,डिप्लोमा या सर्टिफिकेट नहीं था।
Ranchi: सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर के रैंप को लेकर जारी विवाद और गहराता जा रहा है, आदिवासी संगठनों ने रैंप हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर आगामी 4 जून को झारखण्ड बंद का ऐलान किया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है. उन्होंने चाईबासा के एमपी एमएलए के विशेष अदालत द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंट को चुनौती दी है. याचिका में कहा गया है कि वह पहले से ही उपस्थिति से छूट के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुके हैं, जो लंबित है. वैसी स्थिति में चाईबासा कोर्ट द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी करना सही नहीं है. राहुल गांधी ने वारंट को निरस्त करने की मांग की है. 26 जून को कोर्ट में पेश होने था बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के…
