Author: Admin

राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा कैंपस में एक छात्रा पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया. घटना बुधवार रात की है. घटना के बाद कैंपस के छात्रों ने जमकर हंगामा किया, वहीं गुरुवार को छात्रों ने इस हमले के विरोध में क्लासेज बंद रखने का ऐलान किया है. क्या है मामला जानकारी के अनुसार, एमबीए पीजी डिपार्टमेंट की एक छात्रा बुधवार रात कैंपस में टहल रही थी. इसी दौरान किसी ने छात्रा के हाथ पर ब्लेड से वार कर दिया. इस घटना को अंजाम देने वाला मौके से फरार हो गया. घटना के बाद छात्रा चिल्लाई. उसकी…

Read More

चतरा में लंबे समय के बाद भाकपा माओवादियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बुधवार की देर रात लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह विशनपुर गांव में नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए दो एक ट्रैक्टर और एक सवारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। जलाए गए वाहनों में एक सवारी वाहन व एक ट्रैक्टर शामिल है। दोनों वाहन संतन गंझू का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक की संख्या में हथियारबंद नक्सली संतन गंझू के तलाश में पहुंचे थे, जब घर पर संतन नहीं मिला तो घर के बाहर खड़ी दो वाहनों…

Read More

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने बुधवार को जमशेदपुर में दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं। CM ने स्व. रामदास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपने एक्स (X) अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। अपने पोस्ट में CM सोरेन ने लिखा कि बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद रामदास दा का असमय चले जाना उनके लिए असहनीय दुख का कारण है। उन्होंने कहा, “प्रकृति की गोद में बाबा दिशोम गुरुजी के चले जाने के बाद रामदास दा का…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दिनेश गोप जेल में बंद है और बुधवार को उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कौन है दिनेश गोप? दिनेश गोप झारखंड के खूंखार उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का सरगना है। करीब एक दशक पहले तक इस संगठन का प्रभाव रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और चाईबासा जिले के कई हिस्सों में था। संगठन पर लेवी…

Read More

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई। देर रात घर से बाहर शौच करने गई दोनों लड़कियों को बदमाशों ने जबरन उठा लिया और वाहन में बैठाकर ले जाने लगे। लेकिन साहस दिखाते हुए दोनों ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। ऐसे बचीं लड़कियां दोनों लड़कियां घर से बाहर शौच करने निकली थीं। इसी दौरान अपहरणकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर छोटा हाथी वाहन में बैठा लिया। अपहरण की योजना दो गाड़ियों से बनाई गई थी—एक में लड़कियां और दूसरे में बदमाश बैठे थे। रास्ते में जब…

Read More

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मिलेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे। तय कार्यक्रम मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। वे दोपहर 1:15 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर हवाई मार्ग से पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से सीधे घोड़ाबांधा स्थित आवास जाएंगे। यहां वे परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे। लगभग 2:10 बजे सीएम सोनारी एयरपोर्ट लौटेंगे और रांची के लिए रवाना होंगे। रामदास सोरेन का योगदान स्व. रामदास सोरेन झारखंड की राजनीति में एक लोकप्रिय और प्रभावशाली…

Read More

रांची: दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित बाईपास पर एक भव्य स्मृति स्थल बनाया जाएगा। इसको लेकर नगर विकास विभाग ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड से जमीन मांगी है। फिलहाल आवास बोर्ड ने जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीपीएस स्कूल के पास भुसूर मौजा में तैयारी सूत्रों के मुताबिक, स्मृति स्थल का निर्माण डीपीएस स्कूल के पास स्थित भुसूर मौजा में किया जाएगा। यहां कई एकड़ जमीन खाली पड़ी है, जिसे प्रस्तावित स्थल के लिए उपयुक्त माना गया है। आवास बोर्ड का अधिग्रहित भूखंड होगा इस्तेमाल गौरतलब है…

Read More

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज एक शख्स ने अचानक से हमला कर दिया. दरअसल रेखा गुप्ता आज अपने कैंप ऑफिस पर जनसुनवाई कर रही थी, तभी उन पर यह हमला हुआ. इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई. पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है. हालांकि अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है. पता चला है कि सीएम आवास पर बुधवार सुबह जनसुनवाई चल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आया, जोर से चिल्लाया, उन्हें थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करने लगा. सीएम रेखा गुप्ता के साथ गंभीर रूप से हाथापाई हुई…

Read More