Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
लामू जिले के पिपराटांड थाना क्षेत्र में करीब 4 वर्ष पूर्व हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। राशि जमा नहीं करने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास रहेगा। दोषी का नाम लवकुश वर्मा उर्फ रंजीत वर्मा है। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की इस वारदात को जनवरी 2018 की है। नाबाालिग लड़की शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी लवकुश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर पिपराटांड थाने में कांड संख्या 01/2018, धारा…
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों की एक बस पर आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 14 घायल हैं. हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद घायल जवानों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. प्राथमिक सूचना के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि सुरक्षाबलों की बस पर दो से तीन आतंकियों ने ताबड़तोड़ फारिंग की. जवानों से भरी बस श्रीनगर के बाहरी इलाके में मौजूद जेवन में स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की तरफ जा रही…
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। झरिया थाने में एक नाबालिग बेटी ने अपने बाप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मां के साथ पुलिस से मदद मांगने पहुंची लड़की ने दावा किया कि हथियार का डर दिखाकर पिता पिछले 3 महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। शिकायत के बाद झरिया पुलिस आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की की जांच शुरू हो गई है। रविवार की रात थाने पहुंची नाबालिग लड़की ने बताया कि वह…
देवघर : झारखंड के जामताड़ा जिले से निकलकर साइबर अपराधियों का गैंग राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपनी जड़े जमा चुका है। देवघर पुलिस की ओर से की गई छापेमारी में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 14 मोबाइल, 15 सिम कार्ड, 6 एटीएम एवं 2 पासबुक बरामद किया है।हल्दीराम कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लिंक भेजकर यह लोग आम लोगों से ठगी कर रहे थे। साइबर पुलिस की टीम ने जिले के सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी, खागा थाना…
धनबाद: झारखंड के धनबाद में लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत गया पुल के चौड़ीकरण के साथ अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव है। सोमवार को जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग, रेलवे के अधिकारियों ने पुल के पास मौजूद जमीन का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए योजना बनाने वाली कंपनी राइटस के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पुल के रास्ते आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी धनबाद में गया पुल के रास्ते आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में सोमवार को चलती कार में आग लग गई। यह हादसा गोलमुरी पुलिस लाइन के पास हुआ। वाहन में आग लगते देख चालक तत्काल कार को सड़क के किनारे रोककर नीचे उतर गया। इसके बाद घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वाहन चालक कार को लेकर साकची से गोलमुरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार के अंदर शॉर्ट सर्किट हो गया। आग में आग लग गई। चालक ने आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सका।…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में मंगलवार की शाम अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई। मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड इलाके में यह गोली चलाई गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मानगो और उलीडीह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में पता चला कि अपराधी स्कूटी पर सवार होकर आए थे। घटना स्थल से 2 खाली कारतूस बरामद किया गया है। हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। घटना शाम करीब चार बजे की है। जवाहर नगर नंबर 13बी में रहने वाले नसीर खान के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की गई।…
खूंटी: झारखंड में पीएलएफआई का सहयोग करने के आरोप में खूंटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों में मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत सियांकेल गांव निवासी संतोष लोगमा और बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआंगडीह निवासी कड़िया हपदगड़ा शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से एके 47 की छह गोलियां, पीएलएफआई का छह पर्चा, रसीद, दो जैकेट, दो पिट्ठू बैग, एक बाइक, दस हजार रुपये नकद और छह मोबाइल बरामद किया है. ये जानकारी एसडीपीओ अमित कुमार ने सोमवार को खूंटी थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. झारखंड के खूंटी के एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि…
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. करीना के साथ ही उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं. सोमवार को दोनों एक्ट्रेसेस की टेस्ट रिपोर्ट आई है, जिसमें दोनों पॉजिटिव पाई गई हैं. हाल ही में करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी की थी. इस पार्टी में करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, पूनम दमानिया, मसाबा गुप्ता और अमृता अरोड़ा भी मौजूद थीं. करीना और अमृता ने अपने दोस्तों के साथ कोरोना नियमों का उल्लघंन करते हुए पार्टी की थी. जिसकी तस्वीरें और…
लंदन: ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से मौत का पहला मामला दर्ज किया गया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कहा कि ओमिक्रॉन से संक्रमित एक व्यक्ति की हो गई. गौरतलब है कि ब्रिटेन ने ओमिक्रॉन के संभावित खतरे को देखते हुए देश में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने का कार्यक्रम शुरू किया है. रविवार को कोरोना की अगली लहर की चेतावनी देने वाले जॉनसन ने पत्रकारों से कहा, ओमिक्रॉन की वजह से एक शख्स की मौत होने की पुष्टि हुई है जो कि दुखद है. गौरतलब है कि पूरे इंग्लैंड में 30…
