Author: Koylanchal Samvad

गुमला: प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश संजय कुमार चंधरियावी की अदालत ने हत्या मामले की सुनवाई करते हुए आरोपित घाघरा के गम्हरिया निवासी बरतु उरांव को को आजीवन कारावास और पांच हजार रुपये की सजा सुनाई है। मामला 16 नवंबर 2015 शाम की है। चरवा उरांव शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान बरतु उरांव ने लाठी से सर पर मार दिया। इससे चरवा उरांव बेहोश हो गया। उसे तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र सुरेंद्र उरांव…

Read More

मोकामा के विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह को दोहरे मर्डर केस में बरी कर दिया गया. बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश त्रिलोकी दुबे की अदालत ने ये फैसला सुनाया. साक्ष्य के अभाव में अनंत सिंह व दो अन्य आरोपितों को बरी किया गया. भदौर थाना क्षेत्र की एक हत्या के मामले में अदालत ने अनंत सिंह, बकमा गांव निवासी हरि सिंह और छोटन सिंह को बरी किया है. घटना 30 अक्टूबर 2015 की है. थाना क्षेत्र के बकमा गांव में प्रेम कुमार सिंह और उनके चाचा जवाहर सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी. इसमें…

Read More

गुजरात में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पांचवां केस मिला है। मेहसाणा जिले में 43 साल की महिला संक्रमित पाई गई है। महिला की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, उसे वडनगर के GMERS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार है। आज ही दिल्ली में गुरुवार को ओमिक्रॉन के 4 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही यहां ओमिक्रॉन के कुल मामले 10 हो गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि इन 10 में से 1 व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुका है। 9 लोगों का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोई भी केस…

Read More

झारखंड के बोकारो में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक ही परिवार के 3 लोगों का शव घर के कमरे से बरामद किया गया है। घटना बेरमो अनुमंडल के नावाडीह थाना क्षेत्र के आहरडी पंचायत के जूनोडीह स्थित गोबरगढ़ा टोली की है। मरने वालों मे पति, पत्नी के अलावा 1 बच्चा शामिल है। आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत जहर खाने से हुई है। इन लोगों के मुंह से झाग निकल रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों की काफी भीड़ जुटी है। परिस्थितियों को देखते हुए हत्या…

Read More

धनबाद की शूटिंग चैम्पियन कोनिका लायक की कोलकाता में रहस्यमय हालत में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला खिलाड़ी ने अपने होस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वह वर्तमान में कोलकाता के बाली में रहकर जयदीप कर्मकार शूटिंग एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण ले रही थी। वह अक्टूबर 2021 में गुजरात में एक प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। इसके बाद वह फिर कोलकाता में ट्रेनिंग के लिए चली गई। वह झारखंड की स्टेट लेवल राइफल शूटिंग चैम्पियन रही…

Read More

झारखंड के गिरिडीह में बुधवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग के नारायणपुर मोड़ के पास की है। सांप्रदायिक दंगे के आरोप में बंद 3 युवक जेल से छूटकर दो अलग-अलग बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही बाइक को दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में सुरेश साव व मंगर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों निमियाघाट रोशनासिंघा के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पीरटांड़ थाने के अवर निरीक्षक गौरव महतो…

Read More

झारखंड के पलामू और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में एमडिशन पर लगी रोक हटा ली गई है। इसी सत्र से यहां सभी निर्धारित सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। दोनों कॉलेजों में 100-100 सीटों पर एडमिशन होना है। हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। हेल्थ सेक्रेटरी अरुण कुमार सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि इंडियन मेडिकल कमीशन (IMC) के मापदंडों के मुताबिक कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी को दुरुस्त कर लिया गया है। लगभग 60 एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की नियुक्ति की गई है। साथ ही अगले दो महीने में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति भी…

Read More

देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है, आज बंगाल से भी ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक मरीज सामने आया है. बंगाल में ओमिक्रॉन का पहला मरीज एक सात साल का बच्चा है. यह जानकारी बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने दी है. स्थानीय अख़बार छपी खबर के अनुसार यह बच्चा अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद से मुर्शिदाबाद आया है. लेकिन बच्चे के माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. बच्चे की रिपोर्ट हैदराबाद में पॉजिटिव आयी थी, उसके बाद वह बंगाल आया है. इसके पहले दो विदेशी नागरिक तेलंगाना के हैदराबाद में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाये…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. राज्य के विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. लक्ष्य झारखंड के शिक्षित व प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए अवसर सुनिश्चित कराना है. मुख्यमंत्री उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही कौशल विद्या उद्यमशीलता डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जायेगी. राज्य में रोजगारपरक शिक्षा प्रणाली व्यवस्था विकसित करने…

Read More

धनबाद के लोयाबाद में न्यायालय के आदेश में लोयाबाद पुलिस ने बुधवार को एकडा बाबु क्वार्टर निवासी सरोज राम के खिलाफ ज्यादती करने का असफल प्रयास, छेड़खानी, मारपीट व छीनतई सहित अन्य धाराओं में कांड अंकित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपित युवक के पडोसी मुकेश ठाकुर की पत्नी मोनी देवी के द्वारा न्यायालय में दायर परिवाद के आधार पर की है। उक्त महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपने घर में अपने तीन बच्चों के साथ अकेली रहती है। 28 अक्टुबर को पडोसी महिला के साथ दातुन फेंकने के…

Read More