Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
सरायकेला : झारखंड के सरायकेला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अदालत ने गांजा के अवैध कारोबार के दोषी नेहरू कुंभकार को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी. एनडीपीएस एक्ट के तहत अर्थदंड के रूप में एक लाख रुपये देने का निर्देश दिया है. जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर एक साल अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी. ये मामला झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र का है. थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी यज्ञनारायण तिवारी द्वारा इस संबंध में राजनगर थाना कांड संख्या 42/2018 के तहत मामला दर्ज कराया गया था. दर्ज…
महाराष्ट्र : कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के भारत में बढ़ते खतरे में बीच महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग ने अनोखी पलह शुरू की है. दरअसल, महाराष्ट्र में वैक्सीन लगाने के काम में तेजी लाने के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में दूरदराज इलाकों में वैक्सीन पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है. इस कड़ी में महाराष्ट्र के पालघर जिले के जाट गांव में भी राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्रोन के जरिये वैक्सीन पहुंचाई गई है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य डॉ प्रदीप व्यास ने 16 दिसंबर को ड्रोन सेवा की…
नई दिल्ली: सीसीआई (CCI) ने फ्यूचर कूपन्स में ऐमजॉन के निवेश के अप्रूवल की मंजूरी को रद्द कर दिया है। इतना ही नहीं, सीसीआई ने अमेरिका की दिग्गज कंपनी ऐमजॉन पर 200 करोड़ रुपये का भारी भरकम जुर्माना भी लगा दिया है। सीसीआई में फ्यूचर कूपन्स की तरफ से जारी एक शिकायत पर सुनवाई हो रही थी, जिसके जरिए फ्यूचर कूपन्स उम्मीद कर रहा था कि फ्यूचर ग्रुप में ऐमजॉन के निवेश की मंजूरी को रद्द कर दिया जाए। सीसीआई ने अपने आदेश में कहा है कि अब यह जरूरी है कि डील का फिर से आकलन किया जाए। ऐमजॉन…
महाराष्ट्र: कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डराने लगा है। यहां शुक्रवार को एक बार फिर 8 नए मरीज मिले हैं। इनमें सभी विदेश से लौटे हैं। 4 संयुक्त अरब अमीरात (UAE), 1-1 अमेरिका और नाइजीरिया, जबकि इन लोगों के संपर्क में आए 2 शख्स में नए संक्रमण की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में अब कुल मामले बढ़कर 40 हो गए हैं। वहीं देशभर में ओमिक्रॉन के मरीजों की कुल संख्या 109 पर पहुंच गई है। दुनिया के 91 देशों में फैल चुका है ओमिक्रॉन इधर, शुक्रवार शाम हेल्थ मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना का नया…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट में धनबाद के उत्तम आनंद हत्याकांड मामले की शुक्रवार को सुनवाई हुई।कोर्ट ने CBI जांच पर फिर से नाराजगी जताई और कहा कि अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया है। कोर्ट ने कहा कि लगता है इस मामले में CBI डायरेक्टर को बुला कर ही सवाल पूछना होगा। कोर्ट अभी तक CBI के रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुई है। इसपर CBI ने कहा कि उन्हें इसका भरोसा है कि इस मामले का जल्द खुलासा होगा। हालांकि कोर्ट ने अभी CBI डायरेक्टर को बुलाने को लेकर कोई आदेश पारित नहीं किया है।इससे पहले चीफ जस्टिस ने कहा…
नावागढ़: मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराटांड़ बस्ती से शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक 5 वर्ष के बच्चे को एक स्कूटी सवार लेकर भागने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। स्कूटी सवार व्यक्ति को बच्चे के साथ फुलारीटांड रेलवे फाटक के समीप पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसे थाना लाकर पूछताछ की। बालक के स्वजन भी थाना पहुंच गए। अ मित महतो का पांच वर्षीय पुत्र आनंद अपने घर के आगे खेल रहा था। इसी बीच तेलमच्चो निवासी चंदू साव अपनी स्कूटी से वहां पहुंचा। वह आनंद को स्कूटी पर बैठाकर नावागढ़ की ओर चल पड़ा। बच्चे…
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की कुचाई पुलिस ने बड़ासेगोई के बाड़ेगुटू से एक वृद्ध महिला का सिर कटा शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया है. शव की पहचान कुचाई थाना के सुराबेड़ा गांव निवासी सोमा सरदार की पत्नी पागे सरदार उर्फ गुरुवारी सरदार (70) के रूप में की गयी है. मृत महिला के पुत्र डोमन सरदार ने शव की शिनाख्त की. परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर डायन बिसाही के संदेह में हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. इधर, हत्या का आरोपी फरार है. जानकारी के अनुसार सुराबेड़ा से करीब 15 किमी दूर बाड़ेगुटू…
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामे की भेट चढ़ गया । सदन शुर होते ही BJP विधायक हंगामा करने लगे। JPSC अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को हटाने और JPSC की CBI सेजांच कराने की मांग की। JPSC के मुद्दे पर लाये गए कार्यस्थगन पढ़ने की मांग को लेकर BJP और AJSU के विधायक वेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे। माले विधायक विनोद सिंह भी वेल में खड़े होकर स्पीकर के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे। सभी विधायक स्पीकर पर इस बात का दवाब बना रहे थे कि JPSC विवाद का समाधान हो। हंगामे के बीच 50 मिनट तक…
झारखंड में 20 दिसंबर के बाद झारखण्ड में ठंड बढ़ेगी। राज्य का पारा 4 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर भारत से लगातार ठंडी हवाएं आ रही है, जिससे रांची सहित पूरे झारखंड का तापमान गिर रहा है। ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा जिससे पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में आ सकता है। माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हाे रही है। अगले दाे दिनाें में बारिश के भी आसार बन रहे हैं। यही कारण है कि झारखंड में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।…
ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) के उपाध्यक्ष और लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की शुक्रवार को संदेहास्पत स्थिति में मौत हो गई है। लोहरदगा स्थित अपने आवास के ही कमरे में वे मृत पाए गए हैं। जबकि उनके बगल में उनकी पत्नी व नीरू शांति भगत बेसुध पड़ी थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। कमल किशोर भगत के चचेरे भाई अजीत टाना भगत ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वे बीमार चल रहे थे। रात में सभी साथ में खाना खाए थे। खाना खाकर वे अच्छी तरह बातचीत कर के अपने कमरे…
