Author: Koylanchal Samvad

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में ठंड लगातार बढ़ रही है। मैकलुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। इलाके में कई जगहों पर पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगातार चल रही सर्द हवाओं के कारण तापमान लगातार गिरता जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे आ सकता है। रविवार की सुबह मैकलुस्कीगंज में अलग-अलग जगहों पर न्यूनतम तापमान 3 से 3.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सुबह मैकलुस्कीगंज के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही। सूरज दिखाई नहीं दे रहा था। सर्द हवाओं…

Read More

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 107 नए संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़े 28 जून के बाद सबसे ज्यादा है। राज्य में कोरोना से 1 मौत भी दर्ज की गई है। पिछले 10 दिनों में ये पहली मौत है। यहां कोरोना की वजह से दिसंबर में 3, नवंबर में 7, अक्टूबर में 4 और सितंबर में 5 मौतें हुई है। राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 540 है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 27 जून को 4 मौतों के साथ 259 कोरोना केस दर्ज किए गए थे। वहीं दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या…

Read More

जमशेदपुर: लौहनगरी में लगातार एक सप्ताह से कड़ाके कि ठंड पड़ रही है. साथ ही मौसम विभाग की ओर से लगातार  न्यूनतम तापमापन में गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह और शाम को कोहरे के साथ शहर में दिन भर कनकनी लग रही है. रविवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री संल्सियस तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सोमवार को मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री रहने का अनुमान लगा रहा  है. अगले छह दिन का तापमान तारिख     …

Read More

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में आज ओमिक्रॉन के 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 मामले मुंबई एयरपोर्ट पर हुए जांच में सामने आए हैं। वहीं पुणे और पिम्परी चिंचवाड़ में एक-एक ओमिक्रॉन पाॉजिटिव मिले हैं। देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित फिलहाल महाराष्ट्र (54) में हैं। देश में अब तक मिले ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 152 हो गई है। गुजरात में विदेश से लौटे 3 लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या अब 10 हो गई है। 2 संक्रमित UK से लौटे थे। वहीं, 1 संक्रमित दुबई से लौटी थी। UK…

Read More

फिलीपींस: फिलीपींस के मध्य हिस्से में आए शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से कम से कम 31 लोगों की मौत हो हुई है और पूरे प्रांत की संचार और बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. प्रभावित प्रांत की गवर्नर ने कहा कि उनका द्विपीय सूबा ‘‘ जमींदोज’’ गया है. जानकारी के मुताबिक ‘राय’ नामक तूफान शुक्रवार रात को फिलीपींस के दक्षिण और मध्य प्रांत में तबाही मचाकर दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया है. इस तूफान के रास्ते में रहने वाले तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था. अधिकारियों ने बताया कि तूफान…

Read More

जामताड़ा: अदालत ने हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा चुनाई है। 4 वर्ष तक चली लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद पीड़ित पक्ष को न्याय मिला है। कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला नारायणपुर थाने का था। कांड संख्या 48/17 में आरोप लगाया गया था कि मधुबन गांव निवासी तिलक राय ने शादी के बाद बच्चा नहीं होने पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। मामले की अंतिम सुनवाई के बाद तृतीय जिला जज देवेश कुमार त्रिपाठी की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए…

Read More

धनबाद: गैंग्स ऑफ वासेपुर के नाम से चर्चित वासेपुर इलाके में सक्रिय अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर अपनी कमर कस ली है। इलाके में दिन दहाड़े हुई लाला खान और नन्हे की हत्या के बाद पारिवारिक दुश्मनी के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। इस बीच शनिवार को पुलिस ने गैंगेस्टर सजायाफ्ता फहीम खान के बेटे इकबाल खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित वासेपुर कमर मखदूमि रोड आवास से की। गिरफ्तार के बाद आरोपी को स्वास्थ्य जांच के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड…

Read More

चतरा: झारखंड के चतरा में शनिवार को भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया गया। घटना नगवां मोहल्ला के पास हुई। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार चौबे मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर स्थानीय लोग बाहर निकले। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने बताया कि भाजपा नेता का जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है।सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट…

Read More

बेरमो: बेरमो खटाल स्थित अन्नपूर्णा फैमिली रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात चोरों ने खिड़की तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने रेस्टोरेंट से 10 हजार रुपये नगद, एक बाइक, फ्रिज, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, पंखा, खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान चुरा लिये। रेस्टोरेंट के मालिक बालेश्वर केवट ने गांधीनगर थाना में नगदी सहित ढाई लाख की संपत्ति चोरी होने की लिखित शिकायत की है। बताया कि शुक्रवार देर रात रेस्टोरेंट बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह जब आए तो देखा अंदर खड़ी बाइक सहित अन्य सामान गायब थे। रेस्टोरेंट के पीछे की खिड़की व दरवाजा…

Read More

जिंगी: आजसू पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जिंगी में शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया. शव यात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद थे. सुबह दस बजे के बाद अंतिम दर्शन के लिए कमल किशोर भगत का शव रखा गया था. अंतिम दर्शन तथा श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद शव यात्रा घर से दोपहर दो बजे निकली. आजसू के पू्र्व विधायक कमल किशोर भगत के पैतृक गांव जिंगी स्थित शमसान घाट पर पारंपरिक तरीके से श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद शोक सभा का आयोजन किया गया.…

Read More