Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के रोमी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से सोमवार को हो गयी. मृतकों में रोमी गांव के रिंकू खान (35 वर्ष), पत्नी निकहत परवीन (30 वर्ष) और पुत्र अहमद खान (5 वर्ष) शामिल हैं. घटना में मृतक का साला मो इफ्तेखार (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है. इनका इलाज रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की जानकारी होते ही गांव व आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. बताया जा रहा है…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के 28 गांवों में अंधेरा छा गया है। बिल जमा नहीं करने पर कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग ने छत्तरपुर प्रखंड के 28 गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है । बताया जा रहा है कि इन सभी गांवों में उपभोक्ताओं पर तकरीबन 50 लाख से अधिक का बिल बकाया है। विभाग का तर्क है कि विभागीय निर्देश के तहत बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद इन गांवों में उपभोक्ताओं की ओर से बकाया भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि विद्युत अवर…
रामगढ़: झारखंड के रास्ते पड़ोसी राज्यों में हो रहे नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस कड़ी में रामगढ़ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 क्विंटल गांजा बरामद किया है। माल लेकर जा रहे 12 चक्वा वाहन को जब्त किया गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि जिन वाहन से नशे के सामान की तस्करी हो रही थी। उसका नंबर प्लेट फर्जी है। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह आंध्र…
पटना: बिहार में अभी ओमिक्रोन वैरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन हमने पूरी तैयारी कर ली है. कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है. उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कही. उन्होंने कहा कि हालांकि अभी प्रदेश में कोई मामले नहीं हैं, लेकिन आप नहीं जानते कि कब मामले बढ़ जायें. यही वजह है कि हम राज्य में प्रतिदिन सबसे अधिक परीक्षण करा रहे हैं. 5 लाख से अधिक परीक्षण किए जा रहे हैं. ओमिक्रॉन का प्रसार ना हो इसके लिए एहतियात तो बरता जा रहा…
चेन्नई: 11वीं की एक छात्रा ने सेक्शुअल हैरेसमेंट और शोषण से तंग आकर सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पूरी आपबीती लिखी है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत 21 साल के एक कॉलेज स्टूडेंट को अरेस्ट किया गया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि एक लड़की सिर्फ अपनी मां की कोख या फिर कब्र में ही सुरक्षित रहती है। सुसाइड नोट में रिश्तेदारों और टीचर्स का जिक्र छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि स्कूल सुरक्षित नहीं हैं। टीचर्स पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। मानसिक रूप…
नई दिल्पली : पनामा पेपर लीक मामले (Panama Papers leak case ) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan को समन भेजा है. इसके बाद ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन के साथ दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचीं.अभिषेक बच्चन भी एक महीने पहले ईडी दफ्तर पहुंचे थे, जहां उनसे पूछताछ की गई थी. बता दें, Panama Papers leak में बच्चन परिवार का नाम सामने आया था. कई हस्तियों के नाम सामने आने के बाद ईडी ने जांच आगे बढ़ाई थी और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दायर किया था. माना जा रहा है कि इसी सिलसिले…
केरल: केरल के अलापुझा जिले में 12 घंटे के भीतर दो नेताओं की हत्या का मामला सामने आया है। अलापुझा में आज तड़के एक BJP नेता की हत्या कर दी गई। इससे पहले शनिवार रात सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के नेता की हत्या हुई थी। पुलिस ने कहा कि BJP OBC मोर्चा के स्टेट सेक्रेटरी वकील रंजीत श्रीनिवास के घर में घुसकर उस वक्त हमला किया गया, जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए तैयार हो रहे थे। रंजीत ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर इलेक्शन लड़ा था। SDPI नेता की बाइक…
मुंबई: भारत की जूनियर सिलेक्शन कमिटी ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड 2022 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नमेंट 14 जनवरी से 5 फरवरी 2022 के बीच वेस्टइंडीज के चार देशों में खेला जाएगा। इस टूर्नमेंट में इस बार 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नमेंट में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम इस टूर्नमेंट में सबसे कामयाब टीम है। उसने चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारत ने साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में ट्रोफी जीती है। 2016 और 2020 में उपविजेता रही थी। टूर्नमेंट में भारत का पहला मैच 15 जनवरी को…
खूंटी: भारत सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री एवं खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा के प्रतिनिधि रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में 2 लोग घायल हुए हैं। घटना खूंटी में चुरकी टोंगरी के पास हुई। इस दौरान अनियंत्रित कार एक घर के दीवार से टकरा गई। कार में सांसद के विद्युत विभाग जिला प्रतिनिधि नीरज पाढ़ी तथा भाजपा डिजिटल इंडिया प्रकोष्ठ से जुड़े दीपक तिग्गा सवार थे। दोनों खूंटी-सिमडेगा रोड से होकर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बताया गया कि दुर्घटना के बाद कार का शीशा तोड़कर दोनों को…
रांची: डीजल पर वैट की दरों को कम करने और सरकारी बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 21 दिसंबर को रांची सहित पूरे झारखंड में पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है. एक दिन की बंदी से सरकार को 10.5 करोड़ रुपये का नुकसान होगा. डीजल पर वैट की दरों को कम करने और सरकारी बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 21 दिसंबर को रांची सहित पूरे झारखंड में पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है. एक दिन की बंदी से सरकार को 10.5 करोड़ रुपये…
