Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीइओ अनुराग बेहार समेत अन्य ने गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस मौके पर राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश को लेकर सार्थक चर्चा की. बता दें कि नवंबर महीने में विप्रो फाउंडर अजीम प्रेमजी के साथ सीएम हेमंत सोरेन की वीडियो कॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात हुई थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीइओ श्री अनुराग बेहार ने मुलाकात कर झारखंड के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया. उन्होंने झारखंड में शिक्षा के विकास, गुणवत्ता युक्त शिक्षा और शैक्षणिक माहौल को…
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना जाकर अस्पताल में घायलों से मुलाकात की. पुलिस ने बताया कि गुरुवार को अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर बने शौचालय में विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि परिसर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी और परिसर में खड़े कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. उस समय जिला अदालत की कार्यवाही चल रही थी. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया.…
नई दिल्ली : ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नये साल और क्रिसमस के जश्न पर पाबंदी लगा दी है. अब किसी भी जगह जश्न में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ ही जश्न मनाये जायेंगे. ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने किसी भी तरह के समारोहों पर रोक लगा दी है. नये साल के मौके पर रेस्टोरेंट और होटलों को यह निर्देश दिया गया है कि वे 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ ही कोई आयोजन करें. सम्मेलनों के आयोजन में 50 प्रतिशत की क्षमता का ध्यान रखना बहुत जरूरी…
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. डिंपल यादव ने लिखा, ‘मैंने कोविड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है. मैं पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हूं और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे हैं. अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को अलग कर लिया है. हाल फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट जल्द कराएं.’ बता दें कि डिंपल यादव को कोरोना होने की खबर बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर चल…
जम्मू-कश्मीर: आज एक बार फिर आतंकियों ने कायराना हमले को अंजाम दिया है. आतंकियों ने आधे घंटे के भीतर श्रीनगर और अनंतनाग में फायरिंग की.पहली घटना में आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को गोली मार दी. एक अधिकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने अवंतीपुरा के रहने वाले ASI मुहम्मद अशरफ को बिजबेहरा में 4 गोली मारी.इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने आम नागरिक को निशाना बनाया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘श्रीनगर…
ढाका: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया है। मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने न सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया बल्कि इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर फिनिश किया। वहीं, PAK टीम चौथे पायदान पर रही। बराबरी पर समाप्त हुआ पहला हाफ मैच में पहले ही हाफ से दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। मैच के तीसरे ही मिनट में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला गोल दागा। ये गोल हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया और…
पटना: बिहार में इन दिनों सियासी गलियारे काफी गर्म है. जिसकी लौ अब विश्वविद्यालय में भी देखने को मिल रही है. पटना का अशोक राजपथ आज रन क्षेत्र में तब्दील हो गया और पटना विश्वविद्यालय गेट पर सैकड़ों की संख्या में छात्र और नौजवान हाथों में भगवा झंडा लेकर प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पटना विश्वविद्यालय में भगवा झंडा को जलाया गया था जिसके विरोध में वह प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का कहना था कि विश्वविद्यालय में सभी को बराबर सम्मान दिया जाता है. ऐसे में किसी खास वर्ग या किसी खास रंग के…
कोडरमा : जिले में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 13 नये मामले सामने आये हैं. अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 43 हो गयी है. सोमवार और मंगलवार को दोनों दिन 12- 12 मरीज मिले थे. बुधवार को हुए ट्रू नेट जांच में 5, आरटीपीसीआर जांच में 5 एवं एन्टी जेन जांच में 3, कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद भी बाजार समेत अन्य जगहों पर एहतियात नहीं बरता जा रहा है. कोरोना की संभावित तिसरी लहर के बीच जिले में बढ़ते कोरोना के मामले डराने वाले हैं.
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के ग्रामीण इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कड़ाके की ठंड के चलते लोग अलाव ताप रहे थे, तभी अचानक से जोरदार धमाका हो गया. ब्लास्ट होने से मौके पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है. धमाके से इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, धमाके की यह घटना गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के जोबरैया गांव के मुस्लिम टोला में हुई. अचानक हुए विस्फोट से…
गुमला: गुमला के डॉ. आरबी चौधरी के हत्यारों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही इन्हें 20-20 रुपए जुर्माना भी देना होगा। गुमला के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ)-5 डॉ. एसएन सिन्हा की अदालत ने बुधवार को इस संबंध में फैसला सुनाया। इसके तहत सभी आरोपियों दीपक कुमार, रूपेश प्रसाद, महावीर उरांव,सूरज पंडित व अशोक उरांव को आजीवन कारावास में गुजारना होगा। जुर्माना की राशि नही देने पर सभी दोषियों को छह छह माह अतिरिक्त कारावास काटनी पड़ेगी। इससे पहले 20 दिसंबर को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया…
