Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
लोहरदगा: 50 किलो विस्फोटक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिले के सदर थाना पुलिस की ओर से की गई है। ये प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को विस्फोटक सप्लाई का काम करते थे। ये खेप भी उन्हीं तक पहुंचाई जा रही थी। लोहरदगा SP प्रियंका मीणा को इसकी गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र में विस्फोटक लेकर नक्सली संगठनों को पहुंचाने का तैयारी में हैं। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजू मुंडा और हरी प्रकाश है। पुलिस ने उनके पास…
देश में चुनाव सुधार का बिल राज्यसभा में पास हो गया है। बिल को विपक्ष के हंगामे के बीच पारित किया गया। इससे पहले लोकसभा ने इसे सोमवार को ही मंजूरी दे दी थी। दोनों सदनों की मंजूरी के बाद इलेक्शन रिफॉर्म के बिल को राष्ट्रपति के दस्तखत के लिए भेजा जाएगा। इसके तहत वोटर ID कार्ड से आधार नंबर को लिंक किए जाने का प्रावधान है। इससे पहले, कैबिनेट ने जब इस बिल को मंजूरी दी थी, तब कहा गया था कि आधार को वोटर कार्ड से जोड़ने से फर्जी वोटर ID कार्ड से होने वाली गड़बड़ी रोकी जा…
चतरा: हंटरगंज थाना के चतरा-डोभी मार्ग में शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार (बीआर 02 एस-8666) से एक नौ एमएम का देसी पिस्टल, सात कारतूस बरामद किया गया. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों के पास पांच मोबाइल जब्त किया गया. गिरफ्तार लोगों में गया जिला के शेरघाटी थाना पलकिया के शिवेंद्र सिंह, कुणाल सिंह व रोहित सिंह शामिल हैं. यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान उक्त स्थल पर डोभी की ओर से एक कार तेज रफ्तार से…
झारखंड की हेमंत सरकार ने मॉब लिंचिंग पर लगाम लगाने के लिए भीड़ हिंसा एवं भीड़ लिंचिंग निवारण विधेयक का मसौदा तैयार किया था. सदन में आज मंगलवार को यह विधेयक पारित हो गया. आपको बता दें कि तैयार मसौदे के अनुसार मॉब लिंचिंग के दोषी को सश्रम आजीवन कारावास और 25 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकेगा. इसके तहत दो या दो से अधिक व्यक्तियों के समूह द्वारा धर्म, वंश, जाति, लिंग, जन्म स्थान, भाषा, आहार, व्यवहार, लैंगिक, राजनैतिक संबद्धता, नस्ल अथवा किसी अन्य आधार पर किसी को लिंच करने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप सिद्ध होने पर…
उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं के चलते सोमवार को भी पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में रहा। पूरे राज्य में तापमान तेजी से गिर रहा है। मैकलुस्कीगंज समेत कई इलाकों में पारा दो डिग्री से भी नीचे आ गया। यहां सुबह घास पर पड़ी ओस की बूंदें जम जा रहा हैं। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं । विभाग ने लोगों के यथासंभव बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्यवासियों…
पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित घाघीडीह जेल में बंद 1 कैदी की में मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी टेल्को के थीम पार्क में करीब 12 वर्ष पहले हुए गैंगरेप के अभियुक्त के तौर पर सजा काट रहा था। जांच में पता चला था कि वह एड्स पीड़ित है। इसके बाद जेल में ही उसका इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि कैदी के मौत के बाद जेल प्रशासन की ओर से परिवार को इसकी सूचना नहीं दी गई।…
निरसा: धनबाद के निरसा थाना अंतर्गत बेनागोड़िया गोपालगंज रोड स्थित चापापुर ओसीपी के समीप जंगल के रास्ते सोमवार की देर शाम बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रविंद्र राम से नगद 57200 रुपए, लैपटॉप, मोबाइल एवं बाइक की चाबी इत्यादि छीनकर भागने में सफल रहे। इसके बाद पैदल ही किसी तरह भुक्तभोगी ने निरसा थाना में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तब तक अपराधी भाग चुके थे। भुक्तभोगी की शिकायत पर निरसा पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। तीन की संख्या में थे अपराधी…
झारखंड सरकार 1.83 लाख लोगों के राशन कार्ड रद्द करने की तैयारी कर रही है। ये ऐसे लोग हैं जो राशन कार्ड के लिए अयोग्य होने के बाद भी इसका लाभ ले रहे हैं। ये झूठ बोलकर राशन कार्ड बनवाए हैं। झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में बताया कि सरकार ऐसे लोगों की जांच करा रही है। जांच के बाद सभी का राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। रामेश्वर उरांव ने बताया कि अभी तक 55000 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। 70,569 ऐसे लोगों की जांच चल रही है जिन्होंने 10 से ज्यादा संख्या परिवार…
हजारीबाग में 1 छात्रा की ठंड लगने से मौत हो गई। घटना कटमकसांडी इलाके के डाँटो पंचायत अंतर्गत कूद गांव की है। इलाके में पिछले 72 घंटे से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। बताया जाता है कि कूद निवासी हरिहर सिंह की बेटी कल्पना कुमारी को स्कूल से घर लौटने के दौरान ठंड लग गई थी। तबीयत अधिक खराब होने पर उसे इलाज के लिए कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां लड़की का इलाज चला। 24 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि लड़की UPG प्लस टू हाई स्कूल डांटो में कक्षा दसवीं की छात्रा थी।…
कोडरमा : जिले में 12 नये कोरोना के मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर ट्रू नेट जांच में 6 एवं एन्टी जेन जांच में 6, कुल 12 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जिले में पहले से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज थे और अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है. हाल के दिनों में जिस कदर कोरोना को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, वैसे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के कयास लगाये जा रहे हैं. AMAZON
