Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
लातेहार: जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 24 घंटे के अंदर जिले के बरियातू इलाके के अंदर चोरी की 2 अलग-अलग वारदात हुई है। शुक्रवार की बारियातू टीओपी अंतर्गत अमरवाडीह पंचायत के रहिया मोड़ स्थित कंप्यूटर दुकान की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने लैपटॉप,2 मोबाइल व15 हजार रुपये की चोरी कर ली। इससे पहले दिन में बरियातू NH 22 कडरका नदी मुक्तिधाम के समीप ANM प्रेमलता कुमारी के घर की खिड़की को तोड़कर आभूषण व 5 लाख रुपये की चोरी कर ली गई। दोपहर 1 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। कंप्यूटर दुकान संचालक उदित कुमार…
गुमला: जिले में शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरसांग थाना क्षेत्र के रेंगोला मंगराटोली पुल के समीप देर रात्रि ऑटो अनियंत्रित होकर पास के पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में ऑटो सवार चालक रमडेगा निवासी विकास लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार चालक का भाई अमित लकड़ा घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो चालक अपने भाई को लाने गुमला गया था। गुमला से दोनों अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मंगराटोली के…
रांची: क्रिसमस की सुबह नामुकम थाना क्षेत्र के जोरार के पास बीयर से लदा एक ट्रक पलट गया। इसके कारण उसमें लोड सारा बीयर बाहर फैल गया। इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लूटने वालों में होड़ मच गई। जिसे जितना मौका मिला लूटते चले गए। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और बचे बीयर को सुरक्षित वापस गोदाम तक पहुंचाया गया। नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस बात की कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है कि ट्रक में कितनी बीयर लोड थी और कितने का नुकसान था। फिलहाल इसका आकलन…
वैशाली: निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह वैशाली एसपी के रीडर अनिल प्रसाद के घर में छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त कर लिए हैं. निगरानी विभाग की टीम पटना के बेउर थाना अंतर्गत तेज प्रताप नगर में स्थित आलीशान भवन में छापेमारी करने पहुंची. निगरानी की टीम को सूचना मिली थी कि अकूत धन संपदा अर्जित किया है. उक्त सूचना के आलोक में छापेमारी की गई है. वैशाली एसपी के रीडर अनिल प्रसाद के आवास पर निगरानी विभाग की टीम सुबह 7:00 बजे से ही छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के…
रांची: साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सफलता मिली है. वन प्लस मोबाइल स्टोर का रांची में फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 2.99 लाख रुपये ठगी किये जाने के मामले में बिहार के नालंदा और नावादा से रांची साइबर थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक की गिरफ्तारी नवादा जिले से हुई है, जबकि दूसरे आरोपी को नालंदा जिले से गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी रांची साइबर थाना की प्रभारी सह डीएसपी नेहा बाला ने दी. रांची साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी मामले में नवादा जिले के वारसलीगंज थाना अंतर्गत पटेल नगर निवासी…
झारखंड विधानसभा से मॉब लिंचिंग पर लगाम कसने के लिए ‘भीड़ हिंसा एवं मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक’ पास होने के अगले ही दिन पलामू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़तंत्र की हैवानियत साफ दिख रही है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में लड़का एक पेड़ से उल्टा लटका दिख रहा है। जिसके पास लोगों की भीड़ खड़ी हैं। युवक रोते हुए अपने जान की भीख मांग रहा है और लोग उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। वहीं, भीड़ में शामिल एक युवक मोबाइल फोन से वीडियो भी बना रहा है। यह मामला पलामू जिले के नीलाम्बर-पिताम्बरपुर थाना क्षेत्र…
जमशेदपुर: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह पर बम से हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि वे मरीन ड्राइव से अपने होटल जा रहे थे। इसी क्रम में जमशेदपुर के सर्किट हाउस (सीएच) एरिया स्थित भूतनाथ मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर बम से हमला कर दिया। गणेश सिंह ने बताया कि जैसे ही उनकी गाड़ी भूतनाथ मंदिर के पास मोड़ पर पहुंची, वहां पहले से घात लगाए 6 हमलावरों ने बम से हमला कर दिया। दो बम पास की दीवार पर लग कर फट गए, जबकि एक बम उनकी कार पर लगा,…
रांची : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम के एक घर से चाचा-भतीजे का शव मिला है. मामले के प्रकाश में आने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों शक हुआ. लोगों नने गेट तोड़कर देखा तब कमरे में चाचा-भतीजे का शव पड़ा हुआ पाया गया. इस घटना की सूचना सुखदेव नगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही…
रांची : काेराेना का नया वैरिएंट ओमिक्राॅन देश में तेजी से फैल रहा है। इसी बीच झारखंड में भी काेराेना फिर से डराने लगा है। बुधवार को राज्य में कुल 51 संक्रमित मिले। इनमें अकेले रांची के 25 मरीज हैं। इनमें 10 पाॅजिटिव मरीज सेल रांची यूनिट के हैं। जिला प्रशासन ने 24 संक्रमिताें काे देर शाम तक ट्रेस कर लिया था। इनमें सबसे ज्यादा 11 मरीज जगन्नाथपुर और अरगाेड़ा क्षेत्र के हैं। वहीं लालपुर और डाेरंडा से 5-5 और चुटिया इलाके से तीन मरीज मिले हैं। 25 में से 22 लाेगाें ने निजी लैब में जांच कराई थी, जबकि…
रांची: रांची में दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना नामकुम थाना क्षेत्र स्थित बेलबागान की है। मृतका की पहचान संजय कुमार लखानी की बड़ी बेटी शीतल लखानी (26 वर्ष) और छोटी बेटी मान्या लखानी (15 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी मां ने बताया कि बुधवार की रात मान्या का बर्थडे था। सभी साथ मिलकर इसे सेलिब्रेट किए थे। रात में खाना खाने के बाद दोनों साथ में सोनो गए थे। सुबह 5 बजे जब वो दोनों के कमरें में गईं तो बड़ी बेटी बेड पर और छोटी जमीन पर बेसुध पड़ी थी। आनन-फानन…
