Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से डराने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 331 नए मरीज सामने आए हैं। पॉजिटिविटी रेट भी अब 0.55% से बढ़कर 0.68% हो गया है। यह पिछले 6 महीने यानी जून के बाद सबसे ज्यादा है। रविवार को यहां 290 नए केस दर्ज किए गए थे। बढ़ते मामलों को दिल्ली में तीसरी लहर की आहट माना जा रहा है। दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट के 142 केस हैं, जो महाराष्ट्र के बाद देश में सबसे ज्यादा है। ओमिक्रोन के खतरे के कारण सोमवार को रात 11 बजे से दिल्ली…
रांची: प्रेस क्लब का चुनाव रविवार 26 दिसंबर को संपन्न हुआ था. वहीं 27 दिसंबर को काउंटिंग हुई.आपको बता दें कि कल रविवार को रांची प्रेस क्लब की तीसरी कार्यकारिणी के लिए रिकॉर्ड 90.53 फीसदी वोट पड़े थे. प्रेस क्लब के पांच पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के 10 पदों के लिए चुनाव में कुल 877 मतदाताओं में से 794 ने अपने मत का प्रयोग किया था. अध्यक्ष पद के लिए संजय मिश्र ने 371 वोट लाकर जीत हासिल की. 93 वोटों के अंतर से इन्होंने जीत दर्ज की है.वहीं अखिलेश सिंह को 278 व अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार कुमार…
कोडरमा: जिला रेड जोन की ओर बढ़ रहा है. यहां सोमवार को एक बार फिर कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है. 24 घंटे के अंदर कुल 63 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें ट्रूनेट जांच में 18, आरटीपीसीआर जांच में 31 व एन्टी जेन जांच में 14 लोग शामिल हैं. 8 दिन में 180 मरीज मिले जिले में महज 8 दिन में 180 कोरोना मरीज मिले हैं. कुछ मरीज स्वस्थ हुए हैं और अभी भी 179 सक्रिय मामले हैं. यह लगातार 8 वां दिन है जब बड़ी संख्या में जांच में कोरोना मरीज मिले हैं. विगत सप्ताह के शुरू में…
जुगसलाई : जमशेदपुर में बिहार के युवक ने सरेराह युवती का गला रेता। पेट में चाकू घोंपा और हाथ-पैर से मारा भी। राहगीर तमाशा देखते रहे, युवती को बचाने की किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। लड़की की हालत नाजुक है। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। मामला सोमवार दोपहर जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत तपाड़िया कॉम्प्लेक्स के पास का है। वारदात की शिकार हुई लड़की का नाम कंचन बताया जा रहा है। वह घर से किसी काम से बाजार के लिए निकली थी।…
झारखंड में लगातार बढ़ती ठंड के बीत मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। पिछले दो दिनों से राज्य में बादल छाए हुए हैं। इसके कारण सुबह देर तक घना कोहरा छाया रह रहा है। इसके कारण के आसपास इलाकों में विजिवलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट जा रहा है। वहीं बादल छाए रहने के कारण राज्य के तापमान में बोढ़तरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में रांची का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की मानें तो अगले…
पटना में भाजपा कार्यालय के सामने वेतन मांगने आये वार्ड पार्षदों पर पुलिस ने जमकर लाठी चलायी है. बताया जाता है कि सोमवार को अपनी मांगों को लेकर हजारों वार्ड सचिव भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. भाजपा कार्यालय के बाहर वार्ड सचिवों ने जमकर नारेबाजी की. वार्ड सचिवों जब भाजपा कार्यालय के करीब पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. दोनों में झड़प हो गयी और पथराव से सड़क पर लगी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी है. वहीं कई वार्ड सचिव घायल हो गये है. करीब दस पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है. वार्ड सचिवों के उग्र होते…
देश में बच्चों का टीकाकरण तीन जनवरी 2022 से शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यह घोषणा की है कि 15-18 साल तक के बच्चों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होगा. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द गाइडलाइन जारी करेगा. जानकारों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रालय यह जानकारी देगा कि वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कहां कराना है, किसे कराना है और रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी. स्वास्थ्य मंत्रालय यह जानकारी भी दे सकता है कि किन बच्चों को वैक्सीन लगाया जाना चाहिए और वैक्सीनेशन के बाद क्या सावधानी रखनी है. गौरतलब है…
रांची स्मार्ट सिटी में दूसरे चरण की नीलामी में 42 प्लाट के लिए देश की 17 नामी-गिरामी कंपनियों को सूचना भेज दी गई है। इन्हें बताया गया है कि आन लाइन नीलामी की प्रक्रिया 28 दिसंबर यानी मंगलवार को सुबह शुरू हो जाएगी। लोग अपने अपने टेंडर डाल सकते हैं। इसके बाद टेंडर खोला जाएगा और जमीन का सबसे अधिक रेट लगाने वाली कंपनी को प्लाट का आवंटन कर दिया जाएगा दूसरे चरण की नीलामी में लगा कारपोरेशन: गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी में प्लाटों के दूसरे चरण की नीलामी के लिए 17 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिन कंपनियों…
जामतड़ा के बुधुडीह गांव से एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने बच्चे को रविवार सुबह उसके घर के आगे से उठा ले गए हैं। परिजनों ने छानबीन कर इसकी शिकायत थाने में की। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जब बच्चे के बारे में कोई सूचना नहीं मिली तो सोमवार की सुबह परिजनों और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जामताड़ा-नारायणपुर मुख्य सड़क को बुधुडीह गांव के पास जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई है।…
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर का इंडस्ट्रियल एरिया रविवार को एक जोरदार धमाके से थर्रा उठा। धमाका इतना भयानक था कि 6 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कई लोग घायल भी हैं। ये धमाका नूडल्स और नमकीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुआ। धमाके की वजह बॉयलर का अचानक फट जाना था। मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा रविवार की सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर का बेला औद्योगिक क्षेत्र फेज टू एक जोरदार धमाके से कांप उठा। ये धमाका वहीं पर नूडल्स और नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में हुआ। बताया जा रहा है कि काम के दौरान ही अचानक जोरदार आवाज के…
