Author: Koylanchal Samvad

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए रांची जिला प्रशासन अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण की तैयारी में जुट गया है. इसी कड़ी में तीन जनवरी 2022 से राजधानी रांची के 15-18 वर्ष के बच्चों को कोरोना का टीका दिया जायेगा. इस टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल करने के लिए अपर समाहर्ता नक्सल रामवृक्ष महतो ने राजधानी के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों और उपप्राचार्यों के साथ शनिवार को बैठक की. आपको बता दें कि अपना आधार कार्ड लेकर आनेवाले बच्चों को ऑन स्पॉट टीका दिया जायेगा. रांची के अपर समाहर्ता नक्सल रामवृक्ष…

Read More

रांची: नयासराय से रेलवे क्रासिंग तक की सड़क को दुरूस्त किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है. एक साल से यह सड़क काफी खराब स्थिति में है. नया विधानसभा, ग्रेटर रांची एरिया से भी यह रास्ता सीधा जुड़ता है. ऐसे में अब पथ निर्माण विभाग ने इसे बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. बीते दिनों इस सड़क के किनारे में मरम्मत का कार्य कराया गया था. पेयजल विभाग ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क के किनारे को खोद दिया था,जिसके बाद से सड़क की स्थिति अच्छी नहीं थी. पथ विभाग ने…

Read More

रांची : झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आपदा प्रबंधन प्राधिकार को पत्र लिखकर राज्य में कड़े प्रतिबंध लागू करने का सुझाव दिया है। इसमें कहा गया है कि आगामी 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाने के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज सहित तमाम शिक्षण संस्थानों, मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, पार्क आदि को बंद किया जा सकता है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं में पूर्व की तरह की छूट जारी रखने की सिफारिश की गई है। इस संबंध में दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि…

Read More

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज थानान्तर्गत पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था. पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. परिजन भी भीम चुल्हा पहुंच गए. घटना…

Read More

लोहरदगा: झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर से रांची जाने के क्रम में लोहरदगा के भंडरा-बेड़ो रोड पर कोटा गांव के पास कार (जेएच 01AB 6748) अनियंत्रित होकर 10 फीट खाई में गिर गयी. इस दुर्घटना में कार में सवार बीनू लकड़ा, अरुण सत्य प्रकाश लकड़ा एवं पुष्पा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को राहगीरों एवं भंडरा पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भंडरा पहुंचाया गया. घायलों का प्राथमिक उपचार डॉ ओम एवं डॉ संजय के द्वारा किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया. नये साल के पहले दिन गुमला…

Read More

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जतायी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण मामलों में वृद्धि की अद्यतन जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नए वर्ष की गैदरिंग आयोजनों पर नजर रखते हुए वाटरफॉल, पार्क, पिकनिक स्पॉट एवं मंदिर इत्यादि जगहों पर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले सभी जगहों पर कोरोना टेस्ट ड्राइव चलाएं।…

Read More

राँची: राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित ओवर ब्रिज के नीचे बेतार केंद्र के पास तीन से चार की संख्या में अपराधियों ने डिलीवरी ब्वॉय को रोककर चाकू मारकर घायल कर दिया है।मृतक का नाम मनोहर किशन है. वह लोहरदगा के रहने वाला था। अमेज़न में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे चाकूबाजी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है।वहीं डिलीवरी बॉय से अपराधियों ने लूटपाट करने का प्रयास किया है। लेकिन डिलीवरी बॉय के पास पैसे नहीं थे जिसकी वजह से अपराधी चाकू मारकर…

Read More

धनबाद: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को नगर निगम की 51 करोड़ की एक दर्जन योजनाओं का आनलाइन उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें बहुप्रतीक्षित रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड समेत तीन अन्य पार्क का उद्घाटन एवं बैंक मोड़ में प्रस्तावित 23 करोड़ का पांच मंजिला मल्टीस्टोरी कामर्शियल भवन भी शामिल था। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गोल्फ ग्राउंड का उद्घाटन फीता काटकर किया। मंत्री के साथ झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, उपायुक्त संदीप सिंह भी मौजूद थे। बन्ना गुप्ता ने गोल्फ ग्राउंड का अवलोकन भी किया। बच्चों का झूला, ओपन जिम, जॉगिंग ट्रैक देखकर खुशी जाहिर की। अब गोल्फ ग्राउंड में…

Read More

धनबाद: अंतर जिला बाइक चोर गैंग के पांच सदस्यों को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सभी आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बाइक चोरों के पास पुलिस ने दस बाइक बरामद किया है,सभी बाइक को धनबाद थाना में रखा गया है। पकड़े गये लोगों में सद्दाम साह लोधरिया टुंडी, फारुख अंसारी नारायणपुर, सुतीलाल टुडू जामताड़ा, सुकल बेसरा जामताड़ा और शहबान मियां जामताड़ा शामिल है। एसएसपी संजीव कुमार ने इस संबंध में प्रेस वार्ता कर बताया कि सोमवार की रात उन्हें सूचना मिली की जामताड़ा से दो बाइक पर सवार होकर चार लोग धनबाद आ रहे है।…

Read More

झारखंड में अपने दो साल पूरे होने पर सोरेन सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ते पेट्रोल का तोहफा दिया है। राज्य के राशन कार्डधारियों को 26 जनवरी से मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने 25 रुपए की छूट दी जाएगी। यह राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। एक कार्डधारी को हर महीने 10 लीटर पेट्रोल की खरीदारी पर यह छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री सोरेन ने यह जरूर बताया कि सरकार को इस योजना के लिए अलग से किसी प्रकार का कोई कर्ज नहीं लेना होगा। अपने नए संसाधन से सरकार राजस्व बढ़ाने में…

Read More