Author: Koylanchal Samvad

रांची: झारखंड में आगामी 9 जनवरी को बारिश हो सकती है. यह बारिश अगले दिन यानी 10 जनवरी को भी जारी रह सकती है. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, जनवरी माह में ठंड का असर लंबे समय रहने का अनुमान है. बताया गया कि 6 जनवरी को राजस्थान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर 8 जनवरी से झारखंड में दिखने लगेगा. इस दिन राज्य के कई जिलों में बादल छाये रह सकते हैं. वहीं, 9 और 10 जनवरी को बारिश हो…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को RPF की महिला जवान की सतर्कता और मुस्तैदी से 19 वर्षीय सुमन की जान बच गई। दरअसल, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवती ने अपना नियंत्रण खो दिया। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिर गई। यात्री को गिरते देख मौके पर मौजूद महिला जवान रीना कुंभकार ने तत्काल दौड़कर उसका हाथ खींच लिया। सुमन की जान बच गई। यह पूरी घटना प्लेटफार्म में लगे CCTV में रिकार्ड हो गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 8.20 बजे प्लेटफार्म 1 से…

Read More

रांची: रांची में कोविड के 90% नए केसेस ओमिक्रॉन के हैं। रांची के राज हॉस्पिटल के 6 डॉक्टरों की टीम ने हालिया 10 दिनों में 250 मरीजों की स्टडी के आधार पर इसका खुलासा किया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जांच के अभाव में हम इसे नजर अंदाज कर रहे हैं जबकि मरीजों में सभी लक्षण वही हैं जो महाराष्ट्र और दिल्ली में पाए गए ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीजों में मिले हैं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के मरीजों में भी वही लक्षण मिल रहे हैं जो कोविड के दूसरी लहर के वैरिएंट डेल्टा के दौरान पाए गए…

Read More

तेजी से बदलते स्वरूप के बीच कोरोना का एक और खतरनाक वेरिएंट सामने आया है. इस वेरिएंट का नाम IHU है. नए वेरिएंट से अभी तक 12 लोग संक्रमित हो चुके हैं. नए वेरिएंट की पहचान फ्रांस में हुई है. ‘आईएचयू’ के रूप में नामित बी.1.640.2 वेरिएंट को ‘आईएचयू मेडिटेरेनी इंफेक्शन’ के शोधकर्ताओं ने कम से कम 12 मामलों में पाया है. इसे अफ्रीकी देश कैमरून की यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि जहां तक संक्रमण और टीकों से सुरक्षा का संबंध है, तो इस बारे में अभी अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी. हेल्थ…

Read More

अगर आप बैंकों के लॉकर में पैसे, गहने, जेवरात या फिर जरुरी कागजात रखते हैं तो ये खबर जानना आपके लिये बेहद जरुरी है. आरबीआई ने बैंकों के लॉकर को लेकर नए नियम जारी किए हैं जो एक जनवरी 2022 से लागू होने हो चुका है. इस नए नियम के मुताबिक बैंक में आगजनी, चोरी, भवन ढहने या बैंक कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी के मामले में बैंकों की देनदारी उसके लॉकर के वार्षिक किराये के 100 गुना तक सीमित होगी. ऑपरेशन में होंगे बड़े बदलाव रिजर्व बैंक के नए नियम के मुताबिक, बैंकों के लिए लॉकर ऑपरेशंस का एसएमएस (SMS) और…

Read More

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवन में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक खूंखार आतंकवादी को मार गिराया गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में मारे गए आतंकवादी की पहचान सलीम पर्रे के रूप में की, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था. ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि एक अन्य विदेशी आतंकी को भी मार गिराया गया. हालांकि बाद में कहा गया कि सिर्फ सलीम मारा गया है. सूत्रों ने बताया है कि…

Read More

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा की 119वीं जयंती पर राज्य भर में उन्हें याद किया. विशेष कर रांची से लेकर सिमडेगा, दुमका तक खेल प्रेमियों ने खेल के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहनीय और अनुकरणीय बताया. जयंती के मौके पर सोमवार को खेलकूद युवा कार्य निदेशालय, झारखंड के निदेशक जीशान कमर ने कचहरी चौक के समीप स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में खेल प्रेमियों ने उन्हें याद किया. उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ अर्पित किया. इसके बाद मोरहाबादी (रांची) स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण भी किया. स्टेडियम में हो रहे कार्य एवं…

Read More

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में जेल में बंद दारोगा शिव कुमार कनौजिया को आज सोमवार को जमानत मिल गयी. झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में आरोपी दारोगा शिव कुमार कनौजिया को जमानत दे दी. 6 महीने से शिव कुमार कनौजिया जेल में बंद है. आपको बता दें कि रूपा तिर्की केस की सीबीआई जांच चल रही है. साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है. सीबीआई की टीम जेल में बंद रूपा के बैचमेट रहे पुलिस अवर निरीक्षक…

Read More

रांची: झारखंड सचिवालय में भी कोरोना की धमक पहुंच गयी है. ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा सेल में चार कर्मी कोरोना से पीड़ित पाये गये. उनका रिजल्ट सोमवार को पॉजिटिव पाया गया. मनरेगा कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद मनरेगा सेल में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने तत्काल सारे कर्मियों को कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया. 4 बजे तक कोरोना टेस्ट के लिए टीम भी सचिवालय पहुंच गयी. मनरेगा सेल के कर्मियों के संक्रमित होने के बाद पूरे एफएफपी भवन में भी हड़कंप मचा हुआ है. वहीं आइएएल अधिकारी दिव्यांशु झा भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.…

Read More

जमशेदपुर : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए टाटा स्टील कंपनी ने एक बार फिर से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. टाटा स्टील ने अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यक्तिगत और व्यावसायिक यात्रा पर रोक लगा दी है. इसको लेकर कंपनी की ओर से एक सर्कुलर जारी हुआ है. यह आदेश कर्मचारी और अधिकारियों के पारिवारिक सदस्यों पर भी लागू होगा. अतिआवश्यक होने पर यात्रा करने पर उन्हें कोरोना गाइडलाइन और प्रोटोकॉल के तहत आगे की कार्रवाई को पूरी करना भी अनिवार्य होगा. राज्य या अंतरराज्यीय यात्रा के बाद यात्रा घोषणा पत्र में कोविड जांच का जिक्र करना अनिवार्य…

Read More