Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
दुमका पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 मोबाइल फोन, अलग-अलग कंपनियों के डेविड व ATM, OTG केबल तथा पेन ड्राइव बरामद की गई है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान राकेश मंडल, देवघर, पंकज कुमार देवघर तथा मानिक चंद्र मंडल दुमका के रूप में की गई है। यह सभी लोग साइबर अपराध गिरोह का हिस्सा थे। यह अपराधी लोगों को बैंक मैनेजर और बैंक कर्मचारी बनकर फोन करते थे। लोगों ने उनके बैंक खाते और ATM के बारे में सारी सूचनाएं एकत्र कर लेते…
साहिबगंज जिले के राधानगर थाना के उत्तर बेगमगंज पंचायत अंतर्गत सीतारामटोला गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला की लाश घर के अंदर फंदे से लटकती हुई बरामद की गई। महिला की पहचान रूपानी देवी के रूप में की गई है। उसकी उम्र 24 वर्ष थी। कुछ समय पहले ही उसका विवाह हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची की पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया कि बेटी की हत्या करने के…
धनबाद के निरसा इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा हुआ है। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हुआ है। स्थानीय सूत्र दावा कर रहे हैं कि खदान के अंदर 3 लोग फंसे हुए। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। मामला पंचेत OP क्षेत्र का बताया जा रहा है। घायल हुए युवक को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिग हो में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में लंबे समय से अवैध खनन का कार्य चल रहा है। खनन माफिया स्थानीय लोगों की मदद से यह…
झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में वृद्धि का क्रम जारी है। आज बुधवार को 3553 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इसके साथ ही अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7000 से भी अधिक हो गई है। सिर्फ रांची में ही 1316 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की पुष्टि हुई है. रांची में एसएसपी आवास में तैनात कई पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले हैैं, वहीं रिम्स में भी कई डाक्टर और नर्स पाजिटिव मिले। बुधवार को किस जिले में मिले कितने संक्रमित पूर्वी सिंंहभूम : 658 रांची : 1316 बोकारो : 202 पश्चिमी सिंंहभूम : 160 देवघर : 145 रामगढ़ :…
रांची: बुधवार को रांची संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाले कांके विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक समरी लाल को रिम्स में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उन्हें तत्काल यहां भर्ती कराया गया। फिलहाल कोरोना संक्रमण जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया है। इलाज छोड़कर चली गई संक्रमित किशोरी उधर, रांची रिम्स में इलाजरत 16 वर्ष की कोरोना संक्रमित जो डेंगू वार्ड में भर्ती थी, वह अस्पताल छोड़कर चली गई है। उसका अभी इलाज भी पूरा नहीं हुआ है। संक्रमित किशोरी ने अस्पताल प्रबंधन को लीव अगेंस्ट मेडिकल…
पाकुड़: झारखंड के साहिबगंज-गोविंदपुर रोड पर बुधवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर में 17 लोगों की माैत हो गई। इस हादसे में 31 लोग घायल हुए हैं। पाकुड़ में हुए सड़क हादसे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मर्माहत हैं। उन्होंने ट्वीट कर हादसे में मरने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही प्रत्येक मृतक के स्वजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष ( PMNRF) से दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का एलान किया है। घायलों को इजाल के लिए 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। दूसरी तरह पाकुड़ जिला प्रशासन ने भी प्रत्येक मृतक के…
दिल्ली में आज कोरोना के 10 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और आठ मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब 6 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 10665 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 11.88 फीसदी हो गई है. 23,307 एक्टिव मरीज हैं. मंगलवार को दिल्ली में 5481 केस की पुष्टि हुई थी. दिल्ली में अब तक 1474366 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1425938 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं. 25121 मरीजों की अब तक मौत हुई…
भुरकुंडा:रामगढ़ के भुरकुंडा में जमीन फट गयी, जिससे जमीन का का बड़ा हिस्सा धंस गया है, ये घटना सीसीएल बरकासयाल क्षेत्र में घटी. जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गयी. हालांकि इस घटना में किसी के जानमाल के हानि की सूचना नहीं मिली है. लेकिन लोगों के अंदर डर जरूर बैठ गया है. जानकारी के अनुसार बरकासयाल के नकारी कॉलोनी में बंद खदान का कुछ हिस्सा तेज आवाज के साथ धंस गया. जिससे आस पास के घरों में दरारें पड़ गयी. डर का आलम ये है कि लोग घरों से अपने सामान को दूसरी जगह ले जानें को विवश…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में 22% कर्मचारी हुए संक्रमित, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम भी पॉजिटिव
पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में कोरोना ब्लास्ट हुआ है. जानकारी के अनुसार यहां 22% कर्मचारी कोरोना की चपेट में हैं. गौरतलब है कि बिहार में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है. कैबिनेट के कई मंत्री पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. नालंदा मेडिकल एंड हॉस्पिटल में 200 से ज्यादा डॉक्टर और कर्मचारी संक्रमित पाये जा चुके हैं. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सीएम नीतीश आज बुधवार को 11.30 बजे कैबिनेट मीटिंग करने वाले थे. जानकारी के मुताबिक, बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी और…
रांची: राज्य में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में बुधवार को कोरोना विस्फोट हुआ है. रिम्स के 179 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. रिम्स अस्पताल में बुधवार को कुल 1493 लोगों की कोरोना जांच की गयी, जिसमें कुल 245 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. रिम्स के 370 लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया जिसमें 179 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें दर्जनों डॉक्टर तथा नर्स कोविड पॉजिटिव पाये जाने की सूचना है. रिम्स में एक कोविड मरीज की हो चुकी है मौत रिम्स में बुधवार को लालगुटवा निवासी की कोविड से मौत…
