Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची. झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में 10 से लेकर 15 जनवरी तक हल्की बारिश के आसार हैं. इससे पहले राजधानी रांची समेत कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई जिससे ठंड में इजाफा भी हुआ. रविवार को झारखंड में रांची समेत अलावा गढ़वा, पलामू, लातेहार व लोहरदगा में भी हल्की बारिश हुई. बारिश के कारण राज्य के कई जिलों का मौसम सर्द हो गया है. मंगलवार को भी झारखंड के उत्तरी और मध्य भाग में कहीं-कहीं बारिश होगी, ऐसे आसार जताये गए हैं. बारिश के दौरान ही कुछ हिस्सों में वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई…
बोकारो : झारखंड के बोकारो में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. घटना बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र एनएच 23 लुकैया शगुन पेट्रोल पंप के पास रविवार रात की है. जहां पिकनिक मना कर लौट रहे दो ऑटो को ट्रेलर ने रौंद दिया. जिससे 4 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि 15 लोग घायल हो गये हैं. घायलों को रिम्स व सदर अस्पाताल रांची में भर्ती कराया जा रहा. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर रखा है. बताया जाता है कि हादसे का शिकार हुए दोनों ऑटो में 15 युवक सवार थे…
राज्य में रविवार को कुल 3444 नए कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है. वही 1208 डिस्चार्ज हुए है और 6 मरीजो की मौत हुई है. जिसमे पूर्वी सिंहभूम से 4, गोड्डा से 1, कोडरमा से 1 है. इस बार कोरोना मरीजों को सांस से संबंधित बड़ी परेशानी नहीं हो रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, दूसरी लहर की अपेक्षा इस बार संक्रमित मरीजों को बुखार होने की ही अधिक समस्या आ रही है. इस बार सर्दी, जुकाम, कफ की समस्या अधिसंख्य मरीजों में देखी जा रही है जो कोरेाना का सामान्य लक्षण है. शुरुआत गले में दर्द या चुभन से…
कोरोना वायरस का सबसे संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में भी तेजी से फैल रहा है. कोरोना संक्रमण के मामलों में भी तेजी देखी जा रही है. कोरोना की तीसरी लहर के बीच कल से यानी सोमवार (10 जनवरी 2022) से भारत सरकार अपने नागरिकों को कोरोना वैक्सीन (Vaccine) की तीसरी खुराक देने के अभियान की शुरुआत करने जा रही है. दुनिया भर के देशों में वैक्सीन की तीसरी खुराक को बूस्टर डोज कहा जा रहा है, लेकिन भारत ने इसे प्रिकॉशन डोज नाम दिया है. इससे पहले 15 से 18 साल की आयु के किशोरों को वैक्सीन की खुराक देने…
रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह बेलाबागान में 23 दिसंबर की सुबह अपने रूम में मृत पाई गई 25 वर्षीय शीतल लखानी और 15 वर्षीय मान्या लखानी की मौत कैसे हुई। इसका पर्दाफाश अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। दोनों बहनों की मौत पर संशय बरकरार है। पुलिस सुबूत जुटाने के लिए काफी हाथ पैर मार चुकी है। लेकिन नतीजा सिफर है। अभी भी लोग इस बात के इंतजार में हैं, कि पुलिस घटना का पर्दाफाश करेगी और सबको यह बताएगी कि दोनों बहनों की मौत कैसे हुई। उधर पुलिस को दोनों बहनों के बिसरा की रिपोर्ट का इंतजार…
रांची: जिले में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देख जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है. रविवार को इससे लड़ने और फैलते संक्रमण पर काबू पाने के लिए नियुक्त इंसिडेंट कमांडर के साथ डॉक्टर्स की नियुक्ति की गयी है. जिला भऱ के कुल 49 थाना क्षेत्र में नियुक्ति की गयी है. हर इंसिडेंट कमांडर के साथ दो-दो डॉक्टर्स लगाये गये हैं. ये सभी नियुक्ति पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कोविड-19 की रोकथाम के लिए गाइडलाइन का पालन करायेंगे. वहीं डॉक्टर्स होम आइसोलेशन में रहनेवाले मरीजों को उनके घर जाकर या टेली-कम्यूनिकेशन के जरिए परामर्श देंगे. मरीज डॉक्टर्स से सुबह…
राज्य में शनिवार को भी विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में संक्रमितों की पहचान हुई। आज कुल 5081 नए कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमे रांची में 1731, पूर्वी सिंहभूम में 1043, रामगढ़ में 387, देवघर में 281, बोकारो में 278 नए संक्रमित मिले। अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 17206 हो गई है। जिसमे सबसे ज्यादा रांची में है। जोकी 7113 की संख्या में है । हलाकि 1186 डिस्चार्ज हुए है। वही 3 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। जिनमे 2 पूर्वी सिंहभूम और 1 सरायकेला…
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,181 नए मामले सामने आए और सात रोगियों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर बढ़कर 19.60 प्रतिशत तक पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. राष्ट्रीय राजधानी में दो मई को कोविड-19 से 407 रोगियों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण के 20,394 मामले सामने आए थे. वहीं संक्रमण दर 28.33 प्रतिशत रही थी. आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले 1,02,965 कोविड जांच की गई. इनमें 79,946 आरटी-पीसीआर जबकि शेष रैपिड एंटीजेन जांच शामिल हैं. लगभग 1,586 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं. इनमें से…
रांची: झारखंड के CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दो बच्चे नितिल सोरेन और बिश्वजीत सोरेन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच में CM हेमंत सोरेन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनके अलावा CM हाउस में तीन अन्य लोग पॉजिटिव आए हैं इनमें एक CM की साली और एक गार्ड शामिल हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना का हल्का सिम्पटम पाए जाने के बाद शुक्रवार को CM हाउस से 13 लोगों का सैंपल लिया गया था। इसमें CM की पूरी फैमिली के अलावा उनके सलाहाकार अभिषेक प्रसाद व गार्ड शामिल थे। इसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव…
सिमडेगा :कभी नक्सली घटनाओं के लिए देशभर में चर्चित रहने वाला झारखंड का सिमडेगा जिला हॉकी खिलाड़ियों की नई नर्सरी के रूप में तब्दील हो गया है। जिले की 6 खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप के लिए हुआ है। इसमें दीपिका सोरेंग, ब्यूटी डुंगडुंग, प्रमोदनी लकड़ा, काजल बारा, रजनी केरकेट्टा तथा महिला टेटे शामिल हैं। हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव ने झारखंड हॉकी के जनरल सेक्रेटरी को पत्र लिखकर इन खिलाड़ियों के चयन के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि ब्यूटी डुंगडुंग,काजल और दीपिका केरसई प्रखंड की करंगागुड़ी,प्रमोदनी…
