Author: Koylanchal Samvad

जमशेदपुर: शहर और गांव के अलग-अलग हिस्से में रहने वाले करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को बुधवार को कुत्तों ने काटा. घटना के बाद सभी लोग अपना इलाज कराने के लिए एमजीएम अस्पताल में पहुंचे हुये थे. यहां पर एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं होने के कारण सभी लोगों को बाहर से वैक्सीन खरीदकर लाना पड़ा. उसके बाद डॉक्टरों ने वैक्सीन दी. 60 वर्षीय महिला भी हुई शिकार कुत्ते ने एक 60 वर्षीय मदीना खातून को भी काट लिया. मदीना मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर की रहने वाली है. घटना के बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए…

Read More

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के पत्थर रोड स्थित ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना मंगलवार रात 2 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने दुकान के शटर को पहले गैस कटर से काटा है फिर लाखों रूपए की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए हैं। सोनी ज्वेलर्स के संचालकों की तरफ से फिलहाल डोरंडा थाना में इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है।…

Read More

झारखंड में मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए 7 नए PSA प्लांट का उद्घाटन CM हेमंत सोरेन ने बुधवार को किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो भी स्वास्थ्य संरचनाएं खड़ी की गई हैं, इसका कोरोना महामारी के अलावा भविष्य में भी बेहतर इस्तेमाल हो,इसे सुनिश्चित करना जरूरी है। CM ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक स्वास्थ्य से संबंधित आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोगों को उनके घर के निकटवर्ती अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सीय लाभ मिल सके।…

Read More

रांची: बुधवार को कार और ऑटो की सीधी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा नामकुम थाना के नामकुम-तुपुदाना रोड पर सदाबहार चौक स्थित सिरखाटोली सहनाई बैंक्वेट हॉल के पास हुआ। इसमें दो महिला और एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हैं जिनका इलाज RIMS में चल रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद ऑटो सड़क से लगभग 50 फीट दूर तक उछल गया।वहीं कार सड़क पर तीन चक्कर घूम गई। कार का एयर बैग ओपन हो जाने के कारण कार सवार किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।…

Read More

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर रिम्स में भर्ती कराए गए हैं। बुधवार को सीने में दर्द के बाद उन्हें रिम्स के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजेश ठाकुर को सीने में भारीपन की शिकायत के बाद रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किए गए हैं। चिकित्सकों ने उनका इकोकार्डियोग्राफी टेस्ट करवाया है। इस दौरान उनका ब्लड टेस्ट के लिए भी सैंपल लिया गया है। अन्य समस्याओं का भी परीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ प्रकाश कुमार ने बताया…

Read More

रांची: झारखंड में मंगलवार को कुल 4719 नए कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है. वही 1692 डिस्चार्ज हुए है और 4 मरीजो की मौत हुई है. मरनेवाले चारो लोग जमशेदपुर के है. जिसमे जुगसलाई  निवासी 10 साल का एक बच्चा शामिल है. उसके दिल में छेद था और वह कोरोना पॉजिटिव हो गया था. उसकी  इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस तरह 14 साल से कम उम्र के बच्चों की मौतों की संख्या अब बढ़कर 5 हो गयी है. इससे पूर्व में भी 4 बच्चों की मौत हो चुकी है. मंगलवार को बिरसानगर निवासी 80 साल की महिला,…

Read More

अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) नहीं भर पाने वाले टैक्सपेयर्स को केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ी राहत दी। सरकार ने आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा को 15 मार्च, 2022 तक बढ़ाने का ऐलान किया है। साथ ही टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख को भी 15 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की तरफ से मंगलवार 11 जनवरी को जारी एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई। इससे पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट का प्रतिनिधित्व करने वाली कई संस्थाओं ने वित्त मंत्रालय से ITR फाइल करने और…

Read More

रांची: चिकनी सड़क और तेज रफ्तार. रांची जिले के नामकुम में एसयूवी कार आज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद कार तीन बार पलटते हुए लगभग 50 फीट दूर सड़क पर रुकी. कार में सवार तीन लोगों को चोट आई है, जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. ये घटना रांची के रिंग रोड के लालखटंगा जैव विविधता पार्क के समीप की है. स्थानीय लोगों के अनुसार कीया सोनेट कार(जेएच 01ईएच 6149)…

Read More

रांची: मोरहाबादी में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार फिर से बुजुर्गों और बच्चों को एंट्री नहीं मिलेगी। कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर राज्य की तरफ से यह निर्णय लिया गया है। रांची के DC छवि रंजन ने कोविड संक्रमण को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी करने का निर्देश मंगलवार को दिया है। परेड और झांकियों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने गाइडलाइन्स पालन करते हुए तैयारियां करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इसका पालन करने का निर्देश दिया है। पिछली बार NCC की टुकड़ियों को भी कर दिया गया था…

Read More

पटना: बिहार को एक और एक्‍सप्रेस वे की सौगात मिलने जा रही है. आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने अब एक नये ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेस वे के प्रस्‍ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. नया एक्‍सप्रेस वे 600 किलोमीटर लंबा होगा. गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्‍सप्रेस वे का बड़ा हिस्‍सा बिहार के मिथिला इलाके से होकर गुजरेगा. इस एक्‍सप्रेस वे का 416 किलोमीटर हिस्‍सा उत्‍तर बिहार के 10 जिलों से होकर गुजरेगा. अभी तक इस नये एक्‍सप्रेस वे का बजट निर्धारित नहीं हुआ है, लेकिन इस पर हजारों करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है. दरअसल, केंद्र सरकार लगातार…

Read More