Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»दरभंगा को मिला एक और एक्सप्रेस वे, यूपी और बंगाल जाना होगा आसान
    बिहार

    दरभंगा को मिला एक और एक्सप्रेस वे, यूपी और बंगाल जाना होगा आसान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना: बिहार को एक और एक्‍सप्रेस वे की सौगात मिलने जा रही है. आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने अब एक नये ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेस वे के प्रस्‍ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. नया एक्‍सप्रेस वे 600 किलोमीटर लंबा होगा.

    गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्‍सप्रेस वे का बड़ा हिस्‍सा बिहार के मिथिला इलाके से होकर गुजरेगा. इस एक्‍सप्रेस वे का 416 किलोमीटर हिस्‍सा उत्‍तर बिहार के 10 जिलों से होकर गुजरेगा. अभी तक इस नये एक्‍सप्रेस वे का बजट निर्धारित नहीं हुआ है, लेकिन इस पर हजारों करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है.

    दरअसल, केंद्र सरकार लगातार राज्‍यों के बीच कनेक्टिविटी को दुरुस्‍त करने की कोशिशों में जुटा है. इसी क्रम में बिहार को भी हाई स्‍पीड रोड के जरिये पड़ोसी राज्‍यों से जोड़ने की लगातार कवायद चल रही है.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने नये एक्‍सप्रेस वे को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. तमाम तरह की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद नये ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेस वे का टेंडर जारी किए जाने की उम्‍मीद है. इसके निर्माण से बिहार वासियों के लिए उत्‍तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाना बेहद आसान हो जाएगा.

    बता दें कि उत्‍तरी बिहार को पड़ोसी प्रदेशों से जोड़ने के लिए अभी भी सड़कें हैं, लेकिन वे हाई स्‍पीड रोड नहीं हैं. ऐसे में पश्चिम बंगाल या फिर उत्‍तर प्रदेश जाने में काफी वक्‍त लग जाता है. एक्‍सप्रेस वे बन जाने से अपेक्षाकृत कम समय में दूरी की जा सकेगी.

    600 किलोमीटर लंबा होगा नया एक्‍सप्रेस वे
    बिहार के 10 जिलों से गुजरने वाला गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्‍सप्रेस वे तकरीबन 600 किलोमीटर लंबा होगा. इस एक्‍सप्रेस वे का अधिकांश हिस्‍सा बिहार में ही होगा. एक्‍सप्रेस वे का लगभग 416 किलोमीटर हिस्‍सा उत्‍तरी बिहार से होकर गुजरेगा.

    माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह एक्‍सप्रेस वे उत्‍तर बिहार के लिए जीवनरेखा साबित होगा. एक्‍सप्रेस वे के बनने से तीनों प्रदेशों के बीच व्‍यापार और वाणिज्‍य को भी काफी बढ़ावा मिलने की उम्‍मीद है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार में छुट्टी पर आए CRPF जवान की मौत, पत्नी और बच्चे समेत 5 लोग घायल

    August 23, 2026

    Students Protest: AK-47 के खिलाफ तेजस्वी का बड़ा प्रदर्शन, नकली AK-47 के साथ RJD कार्यकर्ताओं का मार्च

    August 19, 2026

    अशोकधाम मंदिर हादसे पर CM सम्राट सख्त, मुआवजे का ऐलान और जांच के आदेश

    August 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.