Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
बक्सर: जिला मुख्यालय स्थित एसबीआइ के मुख्य ब्रांच में शार्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया. अहले सुबह की यह घटना है. जानकारी के अनुसार आग लगने के कारण ब्रांच में मौजूद सभी तरह के फर्नीचर और दस्तावेज जल कर राख हो गये हैं. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया, जिसमें उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी है. घटना शनिवार की अहले सुबह 3 बजे की है. मुख्य ब्रांच में आग लगने से बैंक के अंदर फर्नीचर, कंप्यूटर समेत सारे कागजात जल कर राख…
भारत-चीन सीमा की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक झड़प में शहीद हुए झारखंड के साहिबगंज जिले के लाल मिर्जाचौकी डिहारि गांव निवासी कुंदन कुमार ओझा को थल सेना दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली स्थित इंडियन आर्मी हेड क्वार्टर में हुए कार्यक्रम में सेना मेडल देकर सम्मानित किया गया. शहीद कुंदन कुमार ओझा की पत्नी नम्रता ओझा को सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सेना मेडल देकर सम्मानित किया. इस सम्मान को पाते देखने के लिए शहीद कुंदन कुमार ओझा का पूरा परिवार दिल्ली स्थित इंडियन आर्मी हेड क्वार्टर में मौजूद था. वहीं शहीद…
रांची: बड़ा तालाब में 13 जनवरी को जिस महिला का शव मिला था दो दिन बाद शनिवार की सुबह वहीं उसके 9 साल के बेटे ऋषि बनर्जी का भी शव मिला है। महिला की पहचान ताना बनर्जी के रूप में हुई है। मूल रूप से धनबाद का रहने वाला यह परिवार रांची के देवी मंडप रोड में किराए के मकान में रहता था। दो दिन पहले महिला का शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच में तेजी लाई। इस क्रम में पता चला कि मामला रांची का ही है।…
रांची: बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर झारखंड सरकार द्वारा 15 जनवरी 2022 तक लगाई गईं विभिन्न तरह की पाबंदियां अब 31 जनवरी 2022 तक जारी रहेंगी। आपदा प्रबंधन विभाग ने तमाम पुरानी पाबंदियों को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। झारखंड सरकार की मानें तो कोई नई पाबंदियां लागू नहीं की गई हैं। 04 जनवरी 2022 को सरकार ने जिन पाबंदियों की घोषणा की थी, उसे ही विस्तार दे दिया गया है। 15 जनवरी 2022 यानी शनिवार शाम में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। मालूम हो कि राज्य सरकार ने 04 जनवरी 2022…
धनबाद। कोहरे की वजह से पहले ही दर्जनों ट्रेनें रद हैं। घने कोहरे में फंस कर कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इस बीच रेलवे ने देशभर के अलग-अलग रूटों पर सिग्नल के आधुनिकीकरण को लेकर ट्रेनों को रद करने और उनके मार्ग बदलने और लेट से चलाने से जुड़ी सूचना जारी कर दी है। शुक्रवार को रेलवे ने झारखंड और बिहार से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जाने वाली ट्रेनों के रद होने और उनके अलग-अलग दिनों में लेट से चलने से जुड़ी सूचना जारी की है। कुछ ट्रेनों को रद किया गया है तो कईयों के…
बोकारो: जिंदगी से निराश हो चुके 55 वर्षीय दुलारचंद मुंडा ने कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बेजान शरीर में जान आने, खुद के बलबूते धीरे-धीरे चलने और स्पष्ट आवाज वापस आने का दावा किया है. दुलारचंद के शरीर में आये इस परिवर्तन से उसके परिवार वाले जहां फूले नहीं समा रहे हैं, वहीं चिकित्सक इसे अनुसंधान का विषय बता रहे हैं. क्या है मामला बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के उतासारा पंचायत स्थित सलगाडीह गांव निवासी स्वर्गीय रोहन मुंडा का पुत्र दुलारचंद मुंडा करीब चार साल पहले एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज होने के बाद…
पलामू : पांकी थाना पुलिस ने अपहरण के 36 घंटें के अंदर ही सूड़ी गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक महबूब अंसारी को तरहसी के चिल्हो पहाड़ से सकुशल बरामद कर लिया है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने दी। बताया कि अपहृत के स्वजनों ने गुरुवार को सूचना दी कि महबूब का अपहरण हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इस क्रम में मिले साक्ष्य के आधार पर अपहरण कांड में शामिल लेस्लीगंज के गुरूआ गांव निवासी अर्जुन भुइयां (22) पिता मुनारी भुइयां व पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा गांव निवासी सुधीर भुइयां(21) पिता-मनबोध भुइयां को…
रांची: डोरंडा में हुए ज्वेलरी चोरी कांड का रांची पुलिस ने 48 घंटे के भीतर उद्धभेदन कर लिया है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इनसे 62 लाख रुपए की ज्वेलरी भी बरामद की गई। साथ ही गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल गैस कटर, ऑक्सिजन सिलेंडर और मालढ़ोवा ऑटो भी बरामद गिया गया है। रांची के SSP एस के झा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के दो दिन के…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। लखनऊ की बटलर पैलेस कॉलोनी में रहने वाले खान लंबे समय से टीवी पत्रकारिता में थे। उन्होंने देर रात तक रिपोर्टिंग की। सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। 61 साल के कमाल बीते 3 दशकों से पत्रकारिता में थे। 22 साल से वे NDTV से जुड़े थे। उनकी पत्नी रुचि भी लखनऊ में एक न्यूज चैनल ब्यूरो हेड हैं। साथी पत्रकारों ने बताया कि गुरुवार शाम…
जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव में जयनारायण मंडल के घर की दीवार तोड़कर चार नकाबपोश बदमाश घुस गये और जमकर लूटपाट की. इसके बाद अपराधी पिस्तौल का भय दिखाकर जयनारायण मंडल के 11 वर्षीय बेटे करण मंडल उर्फ काजू मंडल को अपने साथ ले गये. घटना मंगलवार की रात करीब दो बजे की है. घटना के दौरान जयनारायण मंडल पर घर पर नहीं थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित परिवार के मुखिया जयनारायण मंडल बाहर में काम करते हैं. जयनारायण मंडल की पत्नी सोनिया देवी ने बताया कि रात…
