Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पटना: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और उनके पीए कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. वह होम आइसोलेशन में चले गये हैं. संपर्क में आये लोगों से जांच कराने और लोगों से कोविड अनुकूल व्यवहार रखने की अपील की है. गौरतलब है कि बिहार में महज 3 दिनों में 16 लोगों की मौत ने वायरस को हल्के में लेनेवालों के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. संक्रमण के आंकड़ों के साथ बढ़ता मौत का मामला यह संकेत दे रहा है कि कभी भी वायरस खतरनाक हो सकता है. पिछले 24 घंटे में 1,80,407 सैंपल की जांच में 6,413…
रांची के बड़ा तालाब से एक महिला का शव बरामद किया गया है। गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सबसे पहले इसे देखा और इसकी सूचना कोतवाली थाना को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल कर कब्जे में खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। युवा दिवस के मौके पर बुधवार को पूरे दिन बड़ा तालाब में स्थित विवेकानंद की प्रतिमा के पास लोगों का जुटान था। देर शाम तक लोग वहां पहुंच रहे थे। पुलिस ने कहा- हर एंगल…
झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार की ओर से साल 2020 दिसंबर में लगे प्रमोशन पर रोक के आदेश को निरस्त कर दिया है। । कोर्ट ने कहा कि DPS के जरिये जिन अधिकारियों को प्रमोशन के योग्य पाया जाता है, सरकार उन्हें चार सप्ताह में प्रमोशन दें। कोर्ट ने कहा कि सरकार कुछ लेागों को प्रमोशन दे रही है, कुछ को नहीं, ये गलत है। प्रमोशन ऐसे नहीं दिया जा सकता हैमामले में डिप्टी कलेक्टर रैंक में प्रमोशन के लिये याचिका दायर की गई थी। इस मामले में रश्मि लकड़ा ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। प्रार्थी पक्ष से अधिवक्ता…
रांची: बेंगलुरू में बंधक बनाई गई झारखंड की 6 बेटियों को बुधवार को मुक्त करा लिया गया है। शुक्रवार शाम तक इनकी रांची पहुंचने की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम की 6 लड़कियों ने पोटका के विधायक संजीव सरदार से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद श्रम मंत्री के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष हरकत में आया। नियंत्रण कक्ष की तरफ से बेंगलुरु में तैनात अपने कर्मी अपूर्व यादव को मौके पर भेजा। उन्होंने वहां प्रशासन की मदद से सभी लड़कियों को मुक्त करा रांची के ट्रेन से वापस भेज दिया…
रांची: झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 43 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें यूनिवर्सिटी कैंपस में रह रहे स्टूडेंट्स, स्टाफ और उनके परिजन शामिल हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहे है कि कितने स्टाफ और कितने स्टूडेंट्स संक्रमित हैं। समस्या केवल इतना ही नहीं है। प्रशासन की बड़ी लापरवाही यहां सामने आई है। कोरोना का सैंपल देने के बाद यहां के संक्रमित 90% से ज्यादा लोग यूनिवर्सिटी छोड़कर निकल गए हैं। यानी वे पॉजिटिव होने के बाद भी ट्रैवल किए हैं। इंसिडेंट कमांडर विजय हेमराज खलखो ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस से कुल…
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार शाम 5 बजे एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के पहिए पटरी से उतर जाने के कारण उत्तरी बंगाल में कूचबिहार और जलपाईगुड़ी के बीच डोमोहानी के पास मायनागोरी में उसके 4-5 डिब्बे पलट गए। हादसे में मरने वालों की संख्या का अब तक पता नहीं लग सका है, लेकिन हादसे की भयावहता को देखते हुए कई लोगों के मरने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर बचाव अभियान शुरू हो गया है। पलटे हुए डिब्बों में बड़ी संख्या में यात्री…
रांची: झारखंड में बुधवार को कुल 4753 नए कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है. वही 2801 डिस्चार्ज हुए है और 8 मरीजो की मौत हुई है. जिसमे 3 पूर्वी सिंहभूम, 1 हजारीबाग, 1 बोकारो, 2 रांची और 1 सरायकेला के है. किस जिले में मिले कितने संक्रमित पूर्वी सिंहभूम : 1280 रांची: 1268 धनबाद : 183 रामगढ़ : 84 देवघर : 229 बोकारो : 191 पश्चिमी सिंहभूम : 190 हजारीबाग : 321 पलामू : 163 खूंटी : 32 सिमडेगा : 42 चतरा : 106 लोहरदगा : 60 सरायकेला : 55 गोड्डा : 58 दुमका : 171 साहिबगंज : 56…
धनबाद: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने तथा लोगों को कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, के निर्देश पर बुधवार को इंसिडेंट कमांडर सह अंचल अधिकारी धनबाद प्रशांत कुमार लायक तथा ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने सिटी सेंटर के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान लोगों को कोरोना की गंभीरता के बारे में जागरूक किया. अभियान के दौरान एशियन जालान अस्पताल वाली लेन का प्रयोग कर रॉन्ग साइड से सिटी सेंटर की ओर आने वाले वाहन चालकों को रोका गया और उनसे जुर्माना वसूला गया. अभियान का नेतृत्व…
रांची : रांची में सुबह घने कोहरे के बाद लगभग 9 बजे कोहरा साफ हुआ। दिन में थोड़ी गर्माहट जरूर आई लेकिन धूप नहीं निकली। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट लिया और तेज हवा के साथ दिन भर लगे बादल बरसने लगे। लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान रांची के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। कांके में ओला की सफेद चादर बिछ गई। पिछले 24 घंटे में रांची में रांची में 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं इस दौारन राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में दर्ज हुई है। यहां पिछले 24 घंटे…
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत नया कोर्ट के गेट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एमजीएम अस्पताल के एक वाहन ने इंडिगो कार में टक्कर मार दी. इस बीच आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां आ पहुंचे और वाहन के चालक को पकड़ लिया. उन्होंने पाया कि चालक शराब के नशे में धुत्त है. वाहन चालक ने अपना नाम दीपक बताया. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक वह एमजीएम के शव ले जाने वाले वाहन का मुख्य चालक है. इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी आ पहुंची. बताया जाता है कि वह पिछले करीब छह महीने…
