Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा प्रस्तावित फरवरी माह में ली जाने वाली 8वीं, 10वीं बोर्ड और 12वीं की परीक्षा के साथ कक्षा एक से 7वीं, 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में मोबाइल कक्षा संचालित की जायेगी. इसके लिए छोटे वाहनों पर LED स्क्रीन लगाकर कक्षा संचालित करने और विद्यार्थियों के परीक्षा की तैयारी कराने का निर्देश झारखंड शिक्षा परियाेजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमार पासी ने डीसी को दिया है. एलईडी स्क्रीन पर पठनीय सामग्रियों को प्रदर्शित करने और शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए शिक्षक, अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति के…
7वीं जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण का लाभ देने को लेकर कुमार सन्यम ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है. इसकी सुनवाई आज मंगलवार को जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में हुई. अदालत ने प्रार्थी के अनुमान के आधार पर फिलहाल मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. राज्य सरकार और जेपीएससी को 6 सप्ताह के अंदर जवाब दायर करने का निर्देश दिया गया है. झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को यह बताने का निर्देश दिया है कि 7वीं जेपीएससी पीटी की परीक्षा में आरक्षण का लाभ दिया गया है…
गिरिडीह: पिछले तीन वर्षों से गिरिडीह जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बने भारतीय सांख्यिकी संस्थान की जमीन पर किये गये अतिक्रमण को सदर एसडीएम विशालदीप खलको के नेतृत्व मंगलवार को मुक्त कराया गया. इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार, सदर सीओ रविभूषन प्रसाद, एसडीपीओ अनिल सिंह, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान काफी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात थे. लिहाजा, संस्थान के जमीन पर कब्जा करनेवाले भू माफिया की एक नहीं चला. भू माफिया के सामने ही चारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू हुआ. सदर अंचल के मकतपुर मौजा के खाता नंबर 27 के…
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के पास ही ट्रैक्शन तार की मरम्मत करने के दौरान तार टूटकर गिरने से पांच रेल कर्मचारी घायल हो गये. सभी घायल रेल कर्मचारियों को पहले तो टाटानगर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर सभी की गंभीर हालत को देखते हुए टाटा मोटर्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इंजन पर चढ़कर कर रहे थे मरम्मत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी रेल कर्मचारी ट्रैक्शन इंजन पर चढ़कर ट्रैक्शन तार की मरम्मत कर रहे थे. इस बीच तार अचानक टूटकर गिर गया. घटना में सभी रेल कर्मचारी भी नीचे गिर…
अबू धाबी के हवाई अड्डे पर सोमवार (17 जनवरी, 2022) को तीन तेल के टैंकरों में आग लग गई। पहले इसे मामूली आग बताया गया परंतु शुरुआती रिपोर्ट्स बता रही हैं कि इन तीनों तेल के टैंकरों को ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया है। सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के आबू धाबी स्थित मुख्य हवाई अड्डे से एक आग लगने की घटना सामने आई। यहाँ आबू धाबी की सरकार के अंतर्गत आने वाले तेल कंपनी एडीएनओसी के तीन पेट्रोल के टैंकरों में आग लगने की सूचना मिली और शुरुआत में यह कहा गया कि यह एक सामान्य आग…
रांची में रविवार की रात कुछ युवकों ने पुलिस पर अपनी धौंस दिखाई। एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने जब उनकी कार रुकवाई तो उन्होंने पुलिस के साथ बदतमीजी की। दारोगा संजय यादव को गाली दी। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट की और उन्हें बर्दी उतरवा देने की धमकी भी दी। दरअसल दरोगा संजय यादव के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक पर रात में एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा था। इसी दौरान होंडा सिटी कार को पुलिस ने रुकवाया। पूछताछ करने की कोशिश की तो इतने में ही कार में सवार दो युवक…
झारखंड में आगामी 23 जनवरी को एक बार फिर बारिश हो सकती है. इससे पहले 22 जनवरी को राज्य में सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है. मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, 17 से 21 जनवरी के दौरान सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. वहीं, आसमान मुख्यत: साफ रहेंगे. अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है. अगले 3-4 दिनों तक…
रांची में सर-ए-आम सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लापरवाही का यह आलम उस रोज हुआ है जिस दिन यहां कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टी हुई है। एक तरफ सरकार राज्य में मेला प्रदर्शन और जुलूस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करती है तो दूसरी तरफ राजधानी के लोग ही इसे धत्ता बता रहे हैं। रांची के सिल्ली प्रखंड में न केवल हरिहर घाट में पूस मेला(हरिरल मेला) का आयोजन किया गया। बल्कि इसमें हजारों की संख्या में लोग जुटे। कोरोना पर जारी सरकार के हर गाइडलाइन को पैरों से मसला गया। यहां दुकाने सजी,…
रांची: 14 प्रखंडों में अनुबंध पर कार्यरत नर्सें हड़ताल पर चली गई हैं। कोरोना जांच और वैक्सीनेशन के काम को छोड़कर वे रांची नामकुम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेन गेट पर प्रदर्शन कर रही हैं। वे राज्य सरकार के दोहरे रैवये से आक्रोशित है। अनुबंध कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा कुमारी ने कहा कि जिले के 14 प्रखंडों में अनुबंध पर कार्यरत आधे से भी अधिक नर्सों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इससे सभी की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि विभाग सौतेला व्यवहार अपना कर रही है। ठप हुआ टीकाकरण…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परी7ा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक रांची के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 18 जनवरी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार अपना डेट ऑफ बर्थ और प्रारंभिक परीक्षा का रोल नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा दो पाली में ली जाएगी। दोनों पालियां 3-3 घंटे की होगी। 6 पाली…
