Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर की रहने वाली 17 वर्ष की नाबालिग लड़की घर से 16 लाख रुपए लेकर लापता हो गई है। परिजनों ने धनबाद के एक युवक पर नाबालिग के अपहरण का आरोप लगाया है। गुरुवार को परिवार के लोग अपनी शिकायत लेकर SSP कार्यालय पहुंचे। परिवार के लोगों ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर नाबालिग को जल्द खोजने का आग्रह किया। परिजनों ने दावा किया कि उन्होंने पहले इस मामले में थाने में गुहार लगाई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। बताया कि नाबालिग लड़की गत 5 जनवरी से लापता है। 8 जनवरी को…
धनबाद में गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। घटना कोलकाता से दिल्ली जाने वाले मार्ग NH 2 पर हुई। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा पीपल के समीप सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले लोगों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौक पर पहुंची।…
दुमका जिले में गुरुवार को राशन डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर धन्वे गांव के समीप घटी है। मरने वाले की पहचान सरोज मंडल के रूप में की गई है। बताया जा रहा था कि पेशे से राशन डीलर सरोज बुधवार की रात बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।. पुलिस की ओर…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इसका ऐलान गुरुवार को सपा ने किया. हालांकि, इससे पहले अखिलेश यादव के आजमगढ़ या संभल से चुनाव लड़ने की अटकलें लगायी जा रही थीं. बता दें, सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर से विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद से यह कहा जाने लगा कि वह आजमगढ़ के किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन शुक्रवार को करहल सीट से उनके चुनाव लड़ने के…
बोकारो जिला अंतर्गत सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ के पास पिस्टल लहरा कर एक युवक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, पुलिस ने एक आरोपी के पास से एक लोडेड कट्टा भी बरामद किया है. इस बात की जानकारी सीटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने दी है. जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी को करीब 11:30 बजे सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि हर्षित कुमार सिंह नाम का एक युवक आपराधिक लोगों के साथ खुलेआम पिस्टल लहरा रहा है तथा कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा है. इस…
लागातार 27 दिनों से लापता चल रहे सुधा डेयरी के इंजीनियर सुजित कुमार सकुशल रांची लौट आए हैं। बुधवार की सुबह वे रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से मिले हैं। फिलहाल न वे कुछ बता रहे हैं और न ही इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने के लिए तैयारी हैं। शुरुआती पूछताछ में बस यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि वे बगैर बताए घूमने चले गए थे। इस दौरान वह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई कई जगह पर घूमे। अब वापस घर लौटकर आ गए हैं। सुजित 22 दिसंबर की सुबह 09:40 बजे सुधा डेयरी फॉर्म में हाजिरी…
रांची: सोनाहातू थाना क्षेत्र के पापरीदा गांव में मंगलवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने 41 बषीॅय चहवर महतो को कुचल कर मार डाला। घटना रात 12 बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार पांच जंगली हाथी गांव में खलिहान पर धान खा रहे थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो कुछ ग्रामीण एकत्रित होकर हाथियों को भगाने लगे। इसी दौरान एक जंगली हाथी पीछे की ओर से चहवर महतो को दौड़ाते हुए कुछ दूर तक ले गया और कुचल कर मार डाला। स्वजनों को तत्काल नगद 50 हजार रुपए दिए ग्रामीणों ने घटना की सूचना रात…
गुमला में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना डुमरी थाना क्षेत्र के उदनी पंचायत अंतर्गत स्थित एक गांव की है। आरोप है कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करने वाली कक्षा नौवीं की छात्रा से गांव के 6 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार शाम वारदात को अंजाम दिया गया। बुधवार को पीड़िता ने इस मामले में पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों में से 5 को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है पीड़िता…
रांची: कोरोना से मौत का कहर झारखंड में जारी है. इस बीच रिम्स में 24 घंटे के अंदर कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है. मृतकों में 3 महीने की बच्ची भी शामिल है. बच्ची का इलाज रिम्स के पीडियाट्रिक मेडिसिन विभाग में चल रहा था. बच्ची पिछले 1 महीने से रिम्स के इस विभाग में इलाजरत थी. वहीं रिम्स में इलाज के दौरान तीन माह की बच्ची समेत कुल तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. मृतकों में 35 वर्षीय व्यक्ति रामगढ़ जिले के गोला का रहने वाला था और न्यू ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले पर इलाजरत…
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो और उपाध्यक्ष विनोद सिंह की नियुक्ति की अधिसूचना आज मंगलवार को जारी कर दी गयी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है. आपको बता दें कि करीब एक माह पहले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर इनके नामों की घोषणा की थी. रांची विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार महतो को जैक का अध्यक्ष और केसीबी कॉलेज बेड़ो के प्रभारी प्राचार्य विनोद सिंह को जैक का उपाध्यक्ष बनाया गया है. आपको बता दें कि जैक…
