Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवसमुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना के संभाव्य प्रसार को देखते हुए सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ समारोह मनाया जाना है. इसके मद्देनजर आज सोमवार को रांची के उपायुक्त छवि रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल की गयी. इस दौरान उपायुक्त ने मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. मार्च पस्त की ली सलामी: रांची के मोरहाबादी मैदान में हुई फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दोहराया गया…
जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर रोड नंबर 6 में विगत 12 दिसंबर 2018 को कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने भांजे की पत्थर से कूचकर हत्या करने के मामले में सोमवार एडीजे 13 की अदालत ने मामा अनिकेत उर्फ मुन्ना उर्फ आशुतोष को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं मामले में कुल पांच लोगों की गवाही हुई थी। जिसके बाद 20 जनवरी को कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता गुड्डू हैदर थे और उन्हें सरकारी गवाह के रूप में डालसा द्वारा नियुक्त…
धनबाद के जिला कोविड-19 टीकाकरण पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी के नाम पर ठगी का प्रयास किया गया है। डॉ विकास राणा के फेसबुक (FB) अकाउंट की नाम पर फर्जी अकाउंट बनकर लोगों को फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेजा गया। रिक्वेस्ट स्वीकार करने वाले लोगों से मैसेज के जरिए पैसे की डिमांड की गई। डॉक्टर विकास राणा ने एक पोस्ट कर अपने नाम से दूसरा अकाउंट बनाने की पुष्टि की है। पैसे की डिमांड करने पर उन्हें पैसे नहीं भेजने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि हैकर ने मैसेज में अपना मोबाइल नंबर शेयर किया है। इसमें पैसे की आवश्यकता…
झारखंड के सिमडेगा जिले में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना एडेगा पंचायत के अंतर्गत चेली टोली गांव में हुई। मरने वाले ग्रामीण की पहचान लक्ष्मण मांझी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से कोलेबिरा में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया हुआ है। इसी झुंड से बिछड़ कर एक हाथी गांव में घुस गया। रविवार की रात हाथी ने गांव के कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति हमले का शिकार हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह घटना…
रांची: आजादी के लड़ाई में महानायक रहे नेता जी सुभाष चंद्र बोस की रविवार को 125वीं जयंती है. इसे लेकर देशभर में सभी राजनेता द्वारा नेता जी को श्रद्धांजलि दी जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेएमएम नेताओं ने भी उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. इस दौरान सीएम ने नेता को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वीर सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को याद और सम्मान करने के साथ…
एम मोदी (PM Modi) ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया. सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ था. पीएम मोदी ने प्रतिमा के अनावरण के बाद कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पूरे देश की तरफ से मैं आज उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं. ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है. ये स्थान जहां हम सब मौजूद हैं, ये भी ऐतिहासिक है. पीएम मोदी ने कहा कि नेशनल वॉर मेमोरियल भी यहां से पास है. उन्होंने कहा कि…
गुमला: झारखंड के गुमला के जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने 139 राशन डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा है. शो कॉज का जवाब नहीं देने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. डीएसओ ने कहा कि आहार पोर्टल पर प्रदर्शित मासिक खाद्यान्न वितरण की जांच करने पर जनवरी माह में 139 डीलरों द्वारा राशन का वितरण शुरू नहीं किया गया है. आपको बता दें कि इन्हें इसकी जानकारी पहले दी जा चुकी है. इसके बाद भी लापरवाही बरती गयी है. सूचना देने के बाद भी नहीं बांटा राशन जनवरी 2022 में मासिक साइकल सिस्टम चालू कर दिया गया है. जिसकी जानकारी सभी…
देवघर AIIMS में कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत हुई है. इसका उद्घाटन देवघर एम्स डायरेक्टर डॉ सौरव वार्ष्णेय और सिविल सर्जन डॉ सीके शाही ने संयुक्त रूप से किया. एम्स कैंपस में वैक्सीनेशन की शुरुआत होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी. अभी स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका इस मौके पर देवघर एम्स डायरेक्टर डॉ सौरव वार्ष्णेय ने कहा कि अभी शुरुआत तौर पर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके बाद यह सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी. झारखंड समेत अन्य राज्यों से देवघर एम्स आने वाले वैसे लोग जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं…
जमशेदपुर: कोरोना वायरस संक्रमण के साथ अब पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वाइन फ्लू और जापानी बुखार के मरीज भी मिल रहे हैं. शनिवार को जापानी बुखार के एक मरीज की पुष्टि हुई है. इस मरीज का इलाज टाटा मैन हॉस्पिटल (TMH) में चल रहा है. मरीज बंगाल के पुरुलिया का रहन वाला बताया गया है. TMH में इलाज कराने पहुंचे मरीज में जापानी बुखार के लक्षण मिलने पर जिला सर्विलेंस विभाग को इसकी जानकारी दी गयी. सर्विलेंस की टीम ने जांच का नमूना लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां जापानी बुखार की पुष्टि हुई. सतर्क रहने की जरूरत जिला सर्विलेंस…
पटना:गणतंत्र दिवस को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस की खुफिया विंग ने सभी जिला पुलिस को अत्यधिक चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। खासकर संवेदनशील इलाकों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। गणतंत्र दिवस पर जिला और राज्य मुख्यालय में होनेवाले मुख्य समारोह स्थल पर भी सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनरल अर्टल जारी किया गया सूत्रों के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर किसी तरह के बड़ी घटना की आशंका नहीं जताई गई है। बावजूद सभी जिला पुलिस को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। विशेष शाखा ने इस…
