Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कुरकुरे दिलाने के बहाने भांजे की हत्या करने वाले मामा को मिली उम्रकैद की सजा, शादी के पहले बहन पर किया था हंसुआ से हमला
    Breaking News

    कुरकुरे दिलाने के बहाने भांजे की हत्या करने वाले मामा को मिली उम्रकैद की सजा, शादी के पहले बहन पर किया था हंसुआ से हमला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 24, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर रोड नंबर 6 में विगत 12 दिसंबर 2018 को कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने भांजे की पत्थर से कूचकर हत्या करने के मामले में सोमवार एडीजे 13 की अदालत ने मामा अनिकेत उर्फ मुन्ना उर्फ आशुतोष को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं मामले में कुल पांच लोगों की गवाही हुई थी। जिसके बाद 20 जनवरी को कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता गुड्डू हैदर थे और उन्हें सरकारी गवाह के रूप में डालसा द्वारा नियुक्त किया गया था। उन्होंने सजा के पहले बहस करते हुए कहा कि अनिकेत इससे पहले भी दो-तीन बार हैवानियत कर चुका है। लगता है वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया है। जिसके कारण उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। बताते चलें कि घटना के बाद शुभम का शव आरआईटी थाना क्षेत्र के प्लेटिनम टावर के पास से बरामद किया गया था। 12 दिसंबर को आदित्यपुर बाबाकुटी निवासी मामा अनिकेत अपनी बहन शारदा के घर शाम 5.30 बजे पहुंचा। जिसके बाद उसने अपने तीन साल के भांजे शुभम शोर्य को कुरकुरे दिलाने के बहाने घर से ले गया और पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान उसने भांजे का हाथ और पैर भी तोड़ दिया था। वहीं पुलिस ने शव बरामद करने के साथ-साथ घटनास्थल से खून से सना हुआ पत्थर और कपड़े भी बरामद किए थे। बताया जा रहा है कि घटना के तीन दिनों के बाद ही शुभम का जन्मदिन था और जिसकी तैयारी जोरों से चल रही थी। जिसके लिए मां शारदा और पिता धर्मेंद्र मिश्रा जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए थे। वहीं आरोपी अनिकेत की बात करें तो वह कदमा ईसीसी फ्लैट में टेनियर सिक्योरिटी में सुरक्षा गार्ड का काम करता था और घटना के दिन ड्यूटी के बाद उसका सुपरवाइजर के साथ भी विवाद हुआ था। जिसके कारण उसे काम से निकालने की भी नौबत आ गई थी। मगर उसने अपनी गलती स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद वह सीधे अपनी बहन के घर चला गया। बताते चलें कि शादी के पहले भी आरोपी ने अपनी बहन शारदा पर हंसुआ से हमला किया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। उस वक्त अनिकेत ने कहा था कि उसके माता-पिता बहन को ज्यादा प्यार करते हैं और मुझे नहीं। जिसको लेकर उसका स्वभाव भी बदला गया था।
    मृत शुभम के पिता कदमा रामजनम नगर रोड नंबर 6 निवासी धर्मेंद्र मिश्रा मूल रूप से सहरसा के चेरौआ गांव के रहने वाले हैं। जबकि उसका साला अनिकेत मिश्रा उर्फ मुन्ना सहरसा के खजुरी गांव का रहने वाला है। फिलहाल न्यायालय का फैसला आने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.