Author: Koylanchal Samvad

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की सख्ती और फटकार के बाद दामोदार वैली कॉर्पोरेशन(DVC) के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। उन्होंने झारखंड सरकार को आश्वासन दिया है कि DVC के कमांड एरिया 7 जिलों में शनिवार से कोई बिजली कटौती नहीं की जाएगी। पूर्वी की तरह 600 मेगावाट बिजली दी जाएगी। अभी लगभग 350 मेगावाट बिजली DVC की तरफ से सप्लाई की जा रही थी। इसके कारण इलाके में 10-12 घंटे तक की लोड शेडिंग की जा रही थी। शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को DVC चेयरमैन को इस समस्या के समाधान के लिए रांची बुलाया। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक…

Read More

देवघर: देवघर शहर की घटना है। जटाही रोड में देवघर की ओर से आ रहा एक बोलेरो ने सामने से आ रहे बाइक में जोरदार धक्का मार दिया जिससे बाइक पर सवार चंदन महथा और उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने बोलेरो सवार दो लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और उसकी धुनाई बगल के एक घर में ले जाकर करने लगे। तभी गश्ती में निकली पीसीआर वैन को घटना की जानकारी मिली और उसने उन दोनों युवक को पब्लिक से छुड़ाकर पीसीआर वैन में बिठा लिया। इसके बाद आसपास के लोग…

Read More

गिरिडीह के बगोदर इलाके के पोचरी गांव के रहने वाले कोलेश्वर महतो की मौत अफ्रीकी देश इथोपिया में हो गई थी। 17 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शव गुरुवार को घर पहुंचा। इसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। पति का शव देखकर पत्नी बेहोश हो गई थीं। गत 10 जनवरी 2022 को इथोपिया में काम करने के दौरान हुई दुर्घटना में श्रमिक की मौत हो गई थी। वह टाटा पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में कार्यरत था। शव पहुंचने के बाद परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हाई सिक्यूरिटी जोन मोरहाबादी मैदान के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की. इस गोलबारी में तीन लोगों को गोली लगी. जिसमें कालू लामा नामक एक अपराधी की मौत हो गयी, जबकि भाई राजू लामा और एक अन्य सहयोगी शुभम विश्वकर्मा को गोली लगी है. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया. गोलीबारी की घटना गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है.। जानकारी के अनुसार, लालपुर थाना अंतर्गत मोरहाबादी मैदान के पास स्कूटी सवार चार अपराधियों ने कालू लामा को निशाना बनाकर गोलीबारी की. कार से जा रहे कालू लामा और…

Read More

गिरिडीह: गांडेय थाना क्षेत्र के डुमरडीहा निवासी 23 वर्षीय विवाहिता शीला देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत बुधवार की रात हो गई। महिला के पिता सरयू महतो ने इसकी सूचना गांडेय थाना को दी। गांडेय के एसआइ कार्तिकेय सिंह दलबल के साथ वहां पहुंचकर शव को थाना ले आए। बुधवार को उसके मायके के स्वजनों की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। शाम को शव पोस्टमार्टम के बाद बाद स्वजनों को सौंप दिया गया। शीला के पिता सरयू महतो के आवेदन पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज को लेकर हत्या करने…

Read More

पलामू पुलिस ने तृतीय प्रस्तुति कमेटी के 3 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पलामू के रहने वाले नन्हका यादव उर्फ नन्हक यादव,कैला यादव उर्फ कैला उर्फ संदीप यादव तथा चतरा के रहने वाले मदन यादव के रूप में की गई है। इनके पास से पुलिस ने 3 बंदूक, बारूद मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किए है। कैला यादव उर्फ संदीप पर कुल 11 तथा नन्हका यादव पर 6 मामले दर्ज हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक पलामू चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे सूचना मिली थी कि नक्सलियों की ओर से…

Read More

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डा रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सातवीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार और जेपीएससी ने झारखंड हाई कोर्ट से कहा कि वादी की ओर से उठाया गया मुद्दा, बिल्कुल सही है। जेपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में दिया गया आरक्षण गलत है। इसलिए झारखंड सरकार फिलहाल मुख्य परीक्षा को स्थगित कर रही है। जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की समीक्षा के बाद संशोधि रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि, कुमार सन्यम की ओर से यह कहते हुए हाईकोर्ट में…

Read More

वरिष्ठ कांग्रेस नेता RPN सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके कुछ ही देर बाद वे दिल्ली स्थित भाजपा दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्‌डा जी और माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं। मंगलवार सुबह उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा। एक ट्वीट में उन्होंने…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सोमवार को 14 चावल मिलों का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने कहा कि वर्तमान में जितने धान का उत्पादन झारखंड में हो रहा है उस हिसाब से कम से कम 100 और चावल मिलों की आवश्यकता है। फिलहाल 50 से 60 लाख टन धान का उत्पादन हो रहा है लेकिन मिलिंग 15 से 20 लाख टन की ही हो रही है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर चावल मिलों का शिलान्यास राज्य में कुल उपज के हिसाब से 25…

Read More

रांची: लो विजिबिलिटी और खराब मौसम के कारण बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से ढाई बजे पहला विमान उड़ान भरा। सुबह से आठ बजे से ढाई बजे के बीच छह विमानों को री-शेड्यूल किया गया। रांची एयरपोर्ट पर 2:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से पहला विमान लैंड किया। 40 मिनट के अंदर कुल 5 विमान लैंड हुआ। इसमें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से आने वाला विमान शामिल है। एक घंटे के अंदर पांच विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरा। फ्लाइट लेट होने से परेशान रहे यात्री उल्लेखनीय है कि सोमवार को खराब मौसम के कारण सुबह आठ बजे से दोपहर दाई बजे तक…

Read More