Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 देशी कट्टे बरामद किए गए हैं। यह अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। इससे पहले ही मानगो पुलिस को इनकी साजिश का पता लग गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मानगो हयात नगर निवासी वसीम अंसारी उर्फ वसीम खान उर्फ काले, कपाली निवासी मो सफीक अली,जाहिद खान, जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी निवासी राशिद उर्फ रौनक और शब्बीर अली उर्फ सन्नो बच्चा शामिल हैं। रविवार को जमशेदपुर के SSP डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि…
झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके में रविवार की सुबह बड़़ा सड़क हादसा हुआ है। इसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना पश्चिम बंगाल से होकर गुजरने वाले NH 60 पर खोट्टाडीही कोलियरी के पास हुई। बताया जा रहा है कि परिवार बेटे की शादी संपन्न होने के बाद कार से रूपनारायणपुर लौट रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 3 बजे महालक्ष्मी ढाबे के पास कार सड़क के किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इसमें दूल्हे की मां मृदुला दास, सालनपुर प्रखंड के कल्याणग्राम के पास नेताजी कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ रॉय तथा कार चालक सुदीप्त बाउरी की…
देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को एक हफ्ते के लिए आइसोलेट करने का फैसला किया है. उप राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके संक्रमण की जानकारी साझा की गई है. उप राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट से शाम करीब पौने पांच बजे दो ट्वीट किए गए. लिखा गया, “उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए. वे आजकल हैदराबाद में हैं. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए अलग आइसोलेट रखने का निर्णय…
जमशेदपुर: शहर में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करना शुरु कर दिया है. शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रो में कोरोना के गाइडलाइन के पालन को लेकर अभियान चलाया गया. इस दौरान कदमा और सोनारी क्षेत्र में इंसीडेंट कमांडर सुकुल उरांव, सोनारी थाना के एएसआई विजय कुमार (पीसीआर), सोनारी थाना गश्ती दल एवं सोनारी सर्विलांस टीम द्वारा सोनारी सब्जी बाजार (क्रिशचन मैदान), कागलनगर बाजार में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग में दुकानदार, सब्जी विक्रताओं एवं मास्क नहीं पहने अन्य व्यक्तियों से कुल 23 सौ 50 रुपये का…
झारखंड का माैसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। इसके कारण रांची समूचे झारखंड में पड़ रही ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। झारखंड में बादल छाने के साथ बारिश के भी आसार जताए गए है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। माैसम केंद्र की पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जनवरी से रांची सहित झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 21 जनवरी काे सुबह में कोहरे के बाद दिन में धूप खिलेगी। 21 से 24 जनवरी तक रांची का अधिकतम तापमान 23 से 20 और न्यूनतम 10 से 14…
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के सायपुर बस्ती में शुक्रवार सुबह एक महिला की खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान सालो देवी के रूप में हुई है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते हीं सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार सदलबल घटनास्थल पंहुच तहकीकात शुरू की। स्थानीय लोगों के मुताबिक सालो देवी बस्ती के हीं कुछ लोगों के साथ बैठ कर रात में शराब पी थी। सुबह इसका खुन से लथपथ शव मिला। पुलिस इस मामले में महिला के साथ बैठ कर शराब पीने वालों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए…
रांची में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है. इसे लेकर रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने बैठक की. वर्चुअल बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान डीसी ने कोरोना को देखते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजन कराने का निर्देश दिया. कोरोना को लेकर होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से होगा. उन्होंने सभी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कोविड-19…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किये जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं. आज शुक्रवार को रांची के उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेन्द्र झा ने मोरहाबादी मैदान में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस क्रम में उपायुक्त नीलांबर पीतांबर पार्क पहुंचे और सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया. गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी का जायजा रांची के उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र झा गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने…
रांची: 10 लाख रुपये का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक शुक्रवार को झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इनामी नक्सली महाराज दो दर्जन से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रह चुका है. महाराज प्रमाणिक के सरेंडर करने को लेकर पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है. NIA को भी इसकी काफी समय से तलाश थी. AK-47 के साथ इनामी नक्सली ने किया सरेंडर शुक्रवार को आईजी अभियान एवी होमकर, आईजी रांची पंकज कंबोज और डीआईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे के 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर महाराज प्रामाणिक ने आधिकारिक रूप से सरेंडर किया. सरेंडर करने…
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामकादर गांव में पति- पत्नी का शव बरामद किया गया है। दोनों की लाश फंदे से लटकी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मरने वालों की पहचान शफीउल शेख और पोरोला बीबी के रूप में की गई है। दोनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के भूला थाना क्षेत्र के भूलाउड़ी गांव के रहने वाले हैं। वह रोजगार के लिए झारखंड में रह रहे थे। पुलिस की ओर से अब तक इस मामले में…
