Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड के धनबाद जिले में कोयले का अवैध धंधा युद्धस्तर पर चल रहा है। हजारों-हजार मजदूर कोयला काटने के लिए अवैध खदान में उतर रहे हैं। इस दाैरान हर रोज कहीं न कहीं दुर्घटना हो रही है और मजदूरों की जान जा रही है। मंगलवार सुबह निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में बीसीसीएल और ईसीएल की बंद कोयला खदानों में अवैध खनन के दाैरान एक दर्जन मजदूरों की माैत हो गई। कई के कोयले के नीचे दबे होने की आशंका है। गोपीनाथपुर कोलियरी क्षेत्र में बचाव कार्य जारी है। अब तक चार शव निकाले गए हैं। ईसीएल ने रेस्क्यू के लिए…
झारखंड के 17 जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल, रांची समेत 7 जिलों में 8वीं तक के बच्चों की रहेगी छुट्टी
झारखंड में एक फरवरी से स्कूल समेत कई अन्य चीजों में छूट दी गयी है. राज्य के 17 जिलों में सभी स्कूल खुल जायेंगे. वहीं, रांची समेत पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा जिलों में कक्षा 9 से ऊपर की क्लास चलेगी. यानी क्लास 8 तक के बच्चे अब भी स्कूल नहीं जायेंगे. इसके अलावा जिम, कोचिंग और स्टेडियम को भी खोलने की अनुमति दी गयी है. इसके साथ ही रात 8 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी. आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा कर दी है। यह आदेश मंगलवार से ही लागू…
जमशेदपुर: सोनारी थाना अंतर्गत एरोड्रम बाजार के पास 29 जनवरी की रात्रि सात दुकानों में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी तेजू कुंभकार एमजीएम बेलाझूड़ी का रहने वाला है। जिसका खुलासा सोमवार को हेडक्वार्टर टू डीएसपी कमल किशोर ने प्रेस वार्ता कर किया है। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान दुकानदारों ने ही की है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। जबकि मामले में सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि तेजू चाऊमीन दुकान में…
20 फरवरी से 25 मार्च के बीच होगी जीडी-पीआइ जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित एक्सएलआरआइ समेत देश के 150 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए ली गयी जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) का कट-ऑफ जारी कर दिया गया है। वहीं एक्सएलआरआइ प्रबंधन द्वारा जारी किए गये कट-ऑफ में खास तौर पर महिला शिक्षा को बढ़ाने पर बल दिया गया है। जिसके कारण छात्रों के लिए पीजीडीएम-बीएम कोर्स के लिए जहां 93 परसेंटाइल तय किए गये हैं। वहीं छात्राओं के लिए सिर्फ 90 परसेंटाइल तय किया गया हैं। तीन परसेंटाइल कम अंक रहने पर भी छात्राओं को जीडी-पीआइ ( ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू…
झारखंड हाई कोर्ट ने जमशेदपुर के अल्कोर होटल के मालिक को करारा झटका दिया है। उच्च न्यायालय ने निचली अदालत की कार्रवाई से राहत के लिए दाखिल की गई उनकी याचिका खारिज कर दी है। आरोप है कि कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के चलते जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा था, तब अल्कोर होटल में स्पा खोलकर ग्राहकों का बॉडी मसाज किया जा रहा था। यहां बॉडी मसाज के नाम पर देह व्यापार में शामिल युवतियों और ग्राहकों को पुलिस छापेमारी में पकड़ा गया था। जिसके बाद थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की…
पलामू जिले में सोमवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घटना मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ में भोला मोड़ के समीप हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। वैन में लोहे की रॉड लदी थी। रॉड बाइक चालक के शरीर में घुस गई। इस कारण घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान सोनू शर्मा के रूप में की गई है। दुर्घटना में नरेश शर्मा वजमुना देवी घायल हुए है। घटना की…
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू सोमवार को कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए हैं। दोपहर दो बजे के बाद कांग्रेस मुख्यालय में समारोह आयोजित कर दोनों का स्वागत किया गया। झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडेय की मौजूदगी में दोनों वरिष्ठ नेताओं की घर वापसी हुई। इस मौके पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा अजय कुमार और झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंंघार भी मौजूद थे। कांग्रेस छोड़ने के बाद दोनों हार गए थे चुनाव आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।…
रांची: झारखंड सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों के लिए अच्छी खबर है. लंबे समय के बाद उन्हें उच्चतर पदों पर प्रमोशन देने की तैयारी की जा रही है. कार्मिक विभाग ने प्रशाखा पदाधिकारी के पद से अवर सचिव,अवर सचिव से उप सचिव व उप सचिव से संयुक्त सचिव पद में प्रमोशन देने के लिए वरीयता के आधार पर 176 अधिकारियों की सूची तैयार की है. 51 प्रशाखा पदाधिकारी, 89 अवर सचिव व उपसचिव के 36 पदाधिकारी हैं,जिन्हें उच्चतर पदों पर प्रमोट करने पर विचार हो रहा है. इन अधिकारियों को प्रमोशन देने के पहले मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से निगरानी स्वच्छता प्रमाण…
धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह बीसीसीएल न्यू कालोनी में रहने वाले बीसीसीएल कर्मी जीतन तांती की 55 वर्षीय पत्नी किरण देवी का शव घर में संदेहास्पद स्थिति में रविवार को मिला। सूचना पाकर जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन और लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में किया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक महिला के पति जीतन और पुत्र करण को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जीतन ने पुलिस को बताया कि किरण के घर मे गिर जाने से 20 दिन पूर्व हाथ टूट गया था। उसका इलाज चल रहा…
बोकारो में कोडरमा के पूर्व सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रवींद्र राय के काफिले पर हमला हुआ है। घटना रविवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से आयोजित किसान मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पूर्व सांसद बोकारो के रास्ते धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान तेलमोच्चा दामोदर पुल के पास अराजक तत्वों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। वाहन पर पथराव किया गया। इसमें वाहन के शीशे टूट गए। चालक के साथ मारपीट की गई। इसके अलावा अंगरक्षक के साथ धक्का-मुक्की और अमर्यादित व्यवहार किया गया। मामले में चास के मुफ्फसिल थाने…
