Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: आम बजट में देश में 400 नयी वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है. हालांकि, रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी पहले से चल रही है. दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय के अधिकारी ने बताया कि अब रांची-पटना के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने की संभावना बढ़ गयी है. पूर्व में रेलवे द्वारा वंदे भारत ट्रेन के लिए 56 रैक का निर्माण करने की बात कही गयी थी. अब वित्त मंत्री ने 400 ट्रेन चलाने की घोषणा की है, तो इसका लाभ बिहार-झारखंड के लोगों को भी मिलेगा. उन्होंने कहा कि वंदे भारत…
महाराष्ट्र से कोरोना वैक्सीन को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए एक मेडिकल प्रोफेसर के पिता ने 1,000 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है। याचिका में उन्होंने ये आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की मौत कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट से हुई है। याचिका में कोवीशील्ड वैक्सीन बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, इसके सहयोगी बिल गेट्स, केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है। क्या है पूरा मामला याचिकाकर्ता दिलीप लूनावत के अनुसार, उनकी 33 वर्षीय बेटी स्नेहल लूनावत नागपुर के एक…
बोकारो में आग में जलकर एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना बेरमो थाना क्षेत्र की है। ढोरी स्टॉफ क्वार्टर में रहने वाले परशुराम नाम के व्यक्ति ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी। रात के वक्त अंगीठी से घर में आग लग गई। इसमें वृद्ध की जिंदा जलकर मौत हो गई। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव के अवशेष को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि वृद्ध व्यक्ति घर में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो…
धनबाद: चर्चित धनबाद न्यायाधीश उत्तम आनंद हत्याकांड में धनबाद की विशेष अदालत में बुधवार को जेल में बंद अभियुक्त राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा के विरुद्ध हत्या व साक्ष्य छुपाने का आरोप तय कर दिया। धनबाद सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश दिया है इसके पूर्व 24 नवंबर, 2021 को ऑटो चोरी के मामले में सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध ऑटो चोरी का आरोप तय किया था। 28 जुलाई की सुबह हुई थी मौत जज उत्तम आनंद की माैत 28 जुलाई की सुबह हुई…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि यूपी में भाजपा की लुटिया डूबने वाली है। पार्टी का प्रपंच ज्यादा दिन रहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा से सावधान रहना होगा। रेलवे, हवाई अड्डे बेचे जा रहे हैं। बजट से किसान हित को बाहर कर दिया गया है। केवल अमीरों को लाभ दिया जा रहा है। यह एकतरफा बजट है। राज्य सरकार केंद्र से अपने हक और अधिकार की मांग कर रही है। केंद्र के उपक्रम झारखंड में संचालित हैं। कोयला खनन कर रहे हैं। लिहाजा केंद्र को झारखंड के हितों का ध्यान रखना चाहिए।…
रांची पुलिस व NCB की संयुक्त कार्रवाई में 3 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। इसकी बाजार वैल्यू तकीरबन 60 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस की तरफ से खबर लिखे जाने तक औपचारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई थी। NCB को सूचना मिली थी कि लौह अयस्क लदे टेलर में उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर NCB की दो टीमें सिमडेगा से झारखंड-उड़ीसा…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2022-23 पेश किया। इस बार बजट में इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया। टैक्स स्लैब पहले की ही तरह चलता रहेगा। जबकि केंद्र सरकार ने कॉर्पोरेटिव टैक्स को हटाने के साथ-साथ उसपर लगने वाले सरचार्ज को भी कम कर दिया है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पेंशन पर लगने वाले टैक्स में कर्मचारियों को छूट दी जाएगी। लेकिन क्रिप्टो करेंसी से होने वाली आय पर सरकार ने 30 फीसदी टैक्स लगा दिया है। वहीं आरबीआई नई डिजिटल करेंसी लेकर आने वाला है। क्या-क्या…
पलामू में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना उंटारी रोड थाना क्षेत्र की है। मरने वाले सभी लोग लहर बंजारी गांव के रहने वाले थे। मंगलवार की दोपहर ग्रामीण गांव के एक चबूतरे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। कुछ लोग बाल-बाल बच गए। मृतकों में लहर बंजारी गांव के नवाडीह टोला के रहने वाले सुरेश चौधरी(55) बुटन चौधरी(42) कुश्वर चौधरी(24) शामिल हैं। बताया…
धनबाद: धनबाद के भूदा महावीर नगर में रहने वाले युवक वीरू भारती को वाहनों में आग लगाने की सनक है। वह रात में निकलता था। सड़क के किनारे या मोहल्लों में खड़े वाहनों में आग लगाकर उसे जलता हुआ देख खुश होता। पिछले पांच दिनों में वह 9 वाहनों को आग के हवाले कर चुका है। रविवार की रात भी उसने 7 गाड़ियों में आग लगा दी। जिनमें 4 कार, 2 ऑटो व एक बाइक शामिल हैं। उसके बाद कोर्ट रोड हेड पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एक होटल के सामने खड़ी SUV में देर रात आग लगाते पुलिस के…
धनबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो धनबाद ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड हीरापुर डिवीजन के हेड क्लर्क असित कुमार महथी का शिकार किया है। महथी विभागीय स्टाफ से दो हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। इसी दाैरान एसीबी ने दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद महथी को एसीबी दफ्तर में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। क्या है मामला महथी के खिलाफ बिजली विभाग के कर्मचारी एगलुश मरांडी ने शिकायत की थी। वेतन में बढ़ोत्तरी से संबंधित कागजात आगे बढ़ाने के लिए महथी रुपये मांग रहे थे। परेशान होकर मरांडी ने एसीबी से शिकायत की। इसके बाद एसीबी ने प्लान तैयार किया। प्लान के अनुसार मरांडी ने…
