Author: Koylanchal Samvad

हजारीबाग जिले में सोमवार की सुबह एक महिला की लाश कुएं से बरामद की गई है। घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव की है। मरने वाली महिला की पहचान ममता देवी के रूप में की गई है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लड़की के मायके वालों की ओर से दावा किया जा रहा है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या की गई है। ससुराल पक्ष के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस…

Read More

वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर आज हम आपको RIMS के ENT विभाग के डॉक्टर के साहस की एक कहानी बता रहे हैं। इसी साहस और समझदारी की बदौलत बस एक सप्ताह पहले उन्होंने 42 साल के एक कैंसर पीड़त को नई जिंदगी है। गोड्‌डा के 42 वर्षीय दुर्गा मांझी को मुंह का कैंसर हो गया था। कैंसर उसके गाल से लेकर जबडे तक फैल गया था। मेडिकल टर्म में कैंसर चौथे स्टेज में पहुंच गया था। स्थिति लगातार बिगड़ रही थी। गाल में कई जगह छेद हो गए थे। पैसे की तंगी से जूझ रहे दुर्गा मांझी कहते हैं…

Read More

झारखंड के पलामू से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आई है। यहां 14 साल के बच्चे ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप किया है। मामला पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र का है। नाबालिग लड़का पीड़ित लड़की का मुंहबोला भाई है। जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार की शाम 4.30 बजे के आस पास की है। बच्ची गांव में खेल रही थी। अचानक खेलते खेलते गांव के मुंहबोले भाई के घर में चली गई। इसी क्रम में बच्ची को पकड़कर 14 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम करीब 6.30 बजे घटना की जानकारी बच्ची की…

Read More

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के जमडार के जमुआ में गुरुवार की देर एक मिट्टी के घर पर वज्रपात गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक बच्चा समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान गंव के चैतू मुर्मू के रूप में हुई है । जबकी उनकी पत्नी और उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की आ सकती है गिरावट बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ…

Read More

पश्चिमी विक्षोभ का असर इन दिनों झारखंड में दिख रहा है. शुक्रवार को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिशहुई. वहीं, कहीं-कहीं बर्फवारी भी हुई है. बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 10 फरवरी को भी बारिश की संभावना जतायी है. शुक्रवार को कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की हुई बारिश केंद्रीय मौसम संस्थान, रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान में विक्षोभ और उत्तर भारत में हो रही बारिश और बर्फवारी का असर झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को देखने को मिला.…

Read More

रांची के कई पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंगकी गयी है. इसमें 15 पुलिस निरीक्षक रैंक के पुलिस पदाधिकारी हैं, वहीं 2 अवर निरीक्षक रैंक के पुलिस पदाधिकारी हैं. एसएसपी रांची सुरेंद्र कुमार झा के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की है. वहीं, अविलंब पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने जगह योगदान देने को कहा गया है. दो अवर निरीक्षक का भी हुआ ट्रांसफर मांडर थाना प्रभारी अवर निरीक्षक राणा जंग बहादुर सिंह का ट्रांसफर करते हुए मैक्लस्कीगंज के नये थाना प्रभारी बनाये गये हैं. वहीं, पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित अवर निरीक्षक विनय कुमार यादव को मांडर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है.

Read More

धनबा:  धनबाद के कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह की हत्या में सीबीआइ की विशेष अदालत ने शुक्रवार को अुपना फैसला सुनाया। न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने कांड के आरोपित रणविजय सिंह, संतोष सिंह, अयूब खान, दारोगा एमपी खरवार, अरशद अली और हीरा खान को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रमोद सिंह की हत्या हुई पर किसने कराई और किसने की, सीबीआई यह साबित नहीं कर पाई। करीब आधे घंटे तक चली सुनवाई के दौरान न्यायाधीश पाठक ने आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए सभी आरोपों को पढ़कर बताया कि किनके विरुद्ध क्या…

Read More

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ट्यूब बारीडीह एल सिक्स क्वार्टर नंबर 108 का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 11 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। जिस घर में घटना घटी वहां शादी की तैयारी चल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी शिकायत गुरुवार की सुबह थाने में जाकर की। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। साथ ही पुलिस ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया। घटना में चोरों के हाथ 11 लाख रुपए मूल्य के जेवर और कपड़ों की चोरी की…

Read More