Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड के दुमका में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जरमुंडी थाना क्षेत्र के जमुआ-दुधानी के बीच NH-114 A पर बिहार के यात्रियों से भरी बस पलट गई। इसमें बस में सवार कुल 35 यात्री घायल हाे गए। गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री बिहार के नालंदा जिले के अस्थमा गांव के रहने वाले हैं। यह बाबा बासुकीनाथ की पूजा कर लौट रहे थे। लंबे समय से वाहन चलाने के कारण ड्राइवर थक…
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आशियाना रेड चिली के पीछे हुई गैंगवार की घटना में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधी की पहचान पिना गोप के रूप में की गई है। जांच में अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अपराधी वर्ष 2016 में हुए हत्याकांड के मामले में जेल जा चुका है। जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि गत 6 जनवरी को रेड चिली के पास दो गुटों के बीच टकराव हुआ था।…
भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में सरकार ने डाक टिकट जारी करने का फैसला लिया है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को यह ऐलान किया। इसके लिए कुछ डिजाइन भी प्रपोज किए गए थे, जिसके बाद इस पर काम शुरू हो गया है। लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी को हो गया था। उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था और वे करीब 28 दिन तक हॉस्पिटल में एडमिट रही थीं। मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मौत हो गई थी।
रांची: अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को चिरूडीह उत्खनन कार्य में बाधा डालने, सरकार कार्य में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों से साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। अदालत ने पूर्व विधायक निर्मला देवी एवं सहयोगी मंटू सोनी को दोषी करार देते हुए एक महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। धारा 341 के तहत कोर्ट ने सजा सुनाई अदालत ने इन दोनों को भादवि की धारा 341 (किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकना) के तहत सजा सुनाई है। एनटीपीसी कंपनी की ओर से 29 सितंबर 2016 को चिरूडीह में उत्खनन…
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत पोस्तो नगर में जुआ अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस पर पथराव के साथ साथ हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने बस्ती के पांच लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसमें बागबेड़ा पोस्तोनगर निवासी रामसुंदर यादव, बागबेड़ा नेहरू मैदान निवासी बच्चा तिवारी, बागबेड़ा कॉलोनी निवासी चंद्रदेव सिंह, नीरज कुमार और बिनोद कुमार शामिल हैं। बताते चलें कि रविवार की शाम जुआ अड्डे पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से जुआ खेलने का सामान और नकदी भी बरामद किया है। जिसके बाद सभी के खिलाफ पुलिस से हाथापाई करने,…
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत चुना भट्ठा निवासी 27 वर्षीय लोकनाथ बेहरा बीते 5 फरवरी को घर से यह कहकर निकला हुआ था कि वह सरस्वती पूजा घुमने के लिए जा रहा है। मगर उसके बाद से वह घर पर नहीं लौटा। वहीं परिजनों ने उसकी काफी खोज-बीन करने के बाद अंततः रविवार की देर रात्रि थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मामले में बताया जा रहा है कि लोकनाथ के लापता होने के बाद परिजनों ने उसके दोस्तों से भी पूछताछ की। मगर किसी ने कुछ नहीं बताया।…
रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने आज सोमवार को मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी स्थित इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया और सुरक्षा को लेकर निर्देशों का पालन करने को कहा. उन्होंने कहा कि इवीएम के रख-रखाव में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें. इस दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी रामवृक्ष महतो एवं वेयर हाउस की ड्यूटी पर उपस्थित पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. वेयर हाउस की सुरक्षा का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने वेयर हाउस के गेट पर लगायी गयी सील…
चंदवा के चकला पंचायत में जंगली हाथी लगातार उपद्रव मचा रहा है। जंगली हाथी के गुस्से की वजह लोगों को समझ नहीं आ रही। सात फरवरी, सोमवार की अहले सुबह जंगली हाथी अचानक से चकला के अम्बाटांड़ पहुंचा। गांव के अनिल उरांव, गिल्ली उरांव और झमनी देवी का घर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण बताते हैं कि हाथी दिन को घने जंगल के बीच कहीं छुप जाता है। रात होते ही गांव पहुंचता है और उपद्रव मचाना शुरू कर देता है। लोगों के घर को क्षतिग्रस्त कर देता है। घर में रखे अनाज को चट कर जाता है। यदि लोग उसे…
हजारीबाग के बरही में रविवार की रात हुई नाबालिग युवक रुपेश कुमार पांडेय की मौत के मामले में सोमवार को FIR दर्ज की गई। इसमें 27 नामजद सहित कुल अज्ञात 100 लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना के विरोध में सोमवार को इलाके में दुकानें बंद रहीं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर GT रोड जाम किया गया। जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे सहित आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की लंबी वार्ता के बाद जाम खत्म कराया गया। परिवार को आश्वासन दिया गया…
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड के खूंटी जिले के कोनबीरकेला में सुरक्षा बलों की ओर से की गई छापेमारी में यह सफलता मिली है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान जीवन सुरीन उर्फ लगनू उर्फ बोंका, अनील मांझी और अनमोल गुड़िया के रूप में की गई है। पूछताछ में पता चला है कि यह सभी उग्रवादी पुलिस और CRPF की ओर से नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। सर्च ऑपरेशन के लिए निकलने वाली सुरक्षा बलों की अलग-अलग टीम के बारे…
