Author: Koylanchal Samvad

धनबाद जिला अंतर्गत गोमो से गया जा रही पीएमआरजी स्पेशल कोयला लदी मालगाड़ी के 6 डिब्बों में आग लग गयी. डिब्बों से धुआं निकलता देख तत्काल धनबाद कंट्रोल रूप को सूचित किया गया. कुछ देर बाद पारसनाथ स्टेशन पर मालगाड़ी को रोककर आग पर काबू पाया गया. क्या है मामला जानकारी के अनुसार, पीएमआरजी कोयला लदे स्पेशल मालगाड़ी खानूडीह से पंजाब के हिसार जा रही थी. ट्रेन गोमो से बुधवार की सुबह 5:05 बजे खुली. भोलीडीह हॉल्ट के कर्मचारियों ने कई डिब्बों से धुआं निकलते देख तुरंत मामले की जानकारी धनबाद कंट्रोल रूम को दिया. मालगाड़ी के डिब्बों में…

Read More

रामगढ़ जिले के बरलंगा थाना अंतर्गत मुरी-बरकाकाना रेल खंड पर बुधवार को स्वर्णरेखा रेलवे ब्रिज पर युवक और युवती का शव बरामद किया गया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। RPF के जवानों ने सुबह करीब पांच बजे गश्ती के दौरान ब्रिज के बीचो-बीच ट्रैक पर दोनों का शव को देखा। घटना की सूचना पाकर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। बरलंगा थाना प्रभारी अमित कुमार, मुरी ओपी बबलू सिंह सहित RPF मुरी के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों के शवों को देखने के बाद आशंका व्यक्त की गई कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। दोनों की हत्या…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने टोंटो में हुए पति-पत्नी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत 30 जनवरी को पति-पत्नी का अधजला शव पुलिस ने जंगल से बरामद किया था । इनकी पहचान टोंटो थाना क्षेत्र के बुंडू गांव निवासी गोमिया केराई और पत्नी मिजू केराई के रूप में गई। एक दिन पूर्व बेटे ने अपने माता-पिता के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। चाचा नुरिया केराई और तीन अन्य लोगों को आरोपी बनाया था। जांच में पता चला कि जमीन विवाद में भाई ने ही अपने भाई और भाभी…

Read More

पाकुड़ जिले में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई। घटना अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचुवाड़ा के पास हुई। मरने वाले जवान की पहचान सत्येंद्र कुमार बैगा के रूप में की गई है। वह विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन में कार्यरत था। वर्तमान में आलूबेड़ा पुलिस कैंप में तैनात था। बताया जा रहा है कि सड़क पर एक दूसरे को ओवरटेक करने के दौरान जवान की बाइक कोयला लदे ट्रक के नीचे आ गई। मौके पर ही जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को…

Read More

भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दो युवक और एक किशोर ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के आरोप में दतिया मर्चाटोली गांव निवासी तपेश्वर उरांव(24), प्रकाश उरांव (18) और एक 16 वर्षीय किशोर को करंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल व नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। बहला-फुसलाकर जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता भरनो प्रखंड स्थित एक स्कूल की दसवीं की छात्रा है। जो दिसंबर माह में स्कूल छुट्टी होने के बाद अपने गांव में थी। सोमवार के शाम चार बजे तीनों आरोपितों ने नाबालिग को बहला फुसलाकर मर्चाटोली…

Read More

अनगड़ा: राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को सपरिवार जोन्हा फॉल घूमने पहुंचे। ये पहले राज्यपाल है जो जोन्हा का नजारा देखने सपरिवार पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों में पत्नी, पुत्रवध, पोता, पोती सहित अन्य सदस्य शामिल थे। सभी ने घंटों जोन्हा फॉल के प्राकृतिक नजारे का आनंद लिया। राज्यपाल करीब पांच सौ सीढ़ियां उतरकर झरना के समीप पहुंचे। नदी पार कर वन विभाग के वॉच टॉवर में गये। वे करीब तीन घंटे तक जोन्हा फॉल की वादियों में रहे। राज्यपाल ने कहा कि जोन्हा फॉल काफी खूबसूरत है। झारखंड की प्रकृति का अनुपम उपहार है। उन्होंने जोन्हा फॉल के मनोरम दृश्य…

Read More

झारखंड के कोडरमा समेत 5 जिलों में बंद इंटरनेट सेवा एक बार फिर शुरू हो गयी है. कोडरमा और हजारीबाग जिले में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद के बाद राज्य सरकार ने अफवाहों को रोकने के उद्देश्य से राज्य के 5 जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था. इंटरनेट सेवा बंद होने से इसका विभिन्न कार्यों में असर देखने को मिला. इन जिलों में इंटरनेट सेवा शुरू कोरडमा के मरकच्चो और हजारीबाग के बरही क्षेत्र में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद हिंसक रूप अख्तियार करने के बाद स्थिति को नियंत्रण में करने और अफवाहों को रोकने के…

Read More

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गये हैं. राहत एवं बचाव दल ने इनके शवों को निकाले हैं. रविवार (6 फरवरी 2022) को बर्फीले तूफान के बाद हिमस्खलन की चपेट में ये सभी जवान आ गये थे. इसके बाद से सेना का दल उनकी तलाश में जुटा था. सेना के ये जवान अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले हिस्से में शहीद हुए हैं. सेना ने की मौत की पुष्टि, राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि मंगलवार को सेना ने 7 जवानों की मौत की पुष्टि कर दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने सेना के जवानों की मौत…

Read More

झारखंड के लातेहार में दो उग्रवादी गुटों के बीच मंगलवार की सुबह मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि पलामू और लातेहार की सीमा पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद तथा तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के दस्ते के बीच करीब 48 राउंड फायरिंग हुई है। इसमें अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दावा किया जा रहा है कि इलाके में वर्चस्व को लेकर दोनों प्रतिबंधित संगठनों के बीच यह टकराव हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। अब तक प्राप्त सूचना के…

Read More

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में CCL के पूर्व कर्मचारी की लाश बरामद की गई है। रिवर साइड CCL मैगजीन घर के समीप दामोदर नदी से मंगलवार की शाम शव निकाला गया। मरने वाले की पहचान भुरकुंडा गुरुद्वारा रोड निवासी कुलवंत सिंह के रूप में की गई है। वह सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी उम्र करीब 66 वर्ष थी। वह पिछले 3 दिनों से लापता थे। परिजनों ने भुरकुंडा थाने में लापता होने का मामला दर्ज कराया था। जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह गत 6 फरवरी की शाम करीब छह बजे घर से निकले थे। इसके बाद…

Read More