Author: Koylanchal Samvad

लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के मगरदाहा जंगल में पुलिस और उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें दोनों तरफ से करीब 135 राउंड फायरिंग हुई है। उग्रवादियों की संख्या करीब 30 से 35 के बीच बताई जा रही। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को भारी पड़ते देखकर उग्रवादी अपना कैंप छोड़कर फरार हो गए। सुरक्षा बलों को घटनास्थल से जूते, कंबल, प्लास्टिक समेत दैनिक उपयोग में आने वाले कई सामान मिले हैं। बताया जा रहा है कि कुछ उग्रवादियों के घायल होने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।…

Read More

गुमला के कामडारा में हाथी के हमले में हांजड़ा गांव के ग्राम प्रधान की मौत हो गई। ग्राम प्रधान गांव में घुसे जंगली हाथी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। ग्राम प्रधान का नाम बुधुआ मुंडा उर्फ टुहु मुंडा बताया जा रहा है। उनकी उम्र लगभग 52 वर्ष थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के खदेड़ने के दौरान जंगली हाथी आक्रामक हो गया । हाथी ने प्रधान पर हमला कर दिया। गांव के लोगों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इसी दौरान हाथी ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसमें गंभीर चोट लगने के कारण…

Read More

पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इसमें पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह के बड़े बेटे पपन सिंह समेत दो युवकों की मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम उंटारी रोड थाना क्षेत्र के बसरिया मोड़ पर हुई। दोनों युवक बाइक से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी क्रम में तेल टैंकर से बाइक में टक्कर हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद काफी देर तक शव सड़क पर पड़े थे। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस…

Read More

कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद को लेकर हाईकोर्ट में लगातार तीसरे दिन सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला आने तक स्कूल-कॉलेज में धार्मिक कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा- हम जल्द से जल्द फैसला सुनाएंगे, लेकिन शांति होना जरूरी है। कोर्ट इस मामले में सोमवार को अगली सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पहले कहा कि हम देखेंगे कि हिजाब पहनना मौलिक अधिकार है या नहीं। इसके बाद मीडिया को निर्देश दिए कि वह अदालत की मौखिक कार्यवाही की रिपोर्टिंग न करे, बल्कि फाइनल ऑर्डर आने तक इंतजार करे। यह मामला…

Read More

कानपुर में मंगलवार को 10 साल के मासूम बच्चे से दरिंदगी की इंतहा पार कर दी गई। नर्वल के सकट बेहटा गांव में घर से खेलने निकले मासूम को पहले अगवा किया गया। इसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया गया, जिससे दिल्ली का निर्भया कांड याद आ गया। हैवानों ने मासूम की गला घोंटकर हत्या करने से पहले उसकी आंख में 5 इंच की कील ठोंक दी और गुदाद्वार में डंडा डाल दिया। घटना के कारण गांव में जातीय तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया बच्चे का शव की…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले के अंतर्गत आने वाले आदित्यपुर एरिया में बुधवार की सुबह आग लग गई। हादसा फोर्ज कंपनी के परिसर में हुआ। इसके बाद कंपनी इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी की ओर से मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। यह करीब 3 घंटे तक चला।अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि हादसे में कुल कितना नुकसान हुआ है। कंपनी प्रबंधन ने परिसर में मीडिया का प्रवेश रोक दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर…

Read More

दुमका जिले के नक्सल प्रभावित गोपीकांदर थाना क्षेत्र में जंगल के समीप मंगलवार की देररात तीन यात्री बसों पर पथराव किया गया। घटना में बस में सवार एक महिला बुरी तरह घायल हो गई है। बस कंडक्टर को भी चोट लगी है। घायल महिला का इलाज गोपीकंदर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पाकुड़ एवं साहिबगंज से रांची जाने के क्रम में बस पर पथराव किया गया है। सानिया बस के एक महिला यात्री और सिल्की बस के कंडक्टर को पत्थर लगे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपीकांदर पुलिस की ओर से मामले की छानबीन…

Read More

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू हाउसिंग कालोनी में किराये के कमरे में रह रही एक युवती ने पंखा में ओढ़नी फंसा कर फांसी लगा ली। कमरे का दरवाजा अधखुला अवस्था में था। मंगलवार की सुबह देर तक युवती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोग कमरे में झांक कर देखा। युवती पंखे से झूलती पाई गई। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना अरगोड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस की सूचना पर चान्हो से स्वजन पहुंचे रांची मृतका की पहचान निशा…

Read More

रांची जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। 2 से 3 साल तक एक ही जगह पर तैनात रहे 768 हवलदारों और जवानों का तबादला कर दिया गया है। स्थानांतरण के दायरे में आए सुरक्षा बलों को पंद्रह दिनों के अंदर नई तैनाती स्थल पर योगदान करने के लिए कहा गया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा की ओर से इस संबंध में आदेश निर्गत किया गया है। पत्र में लिखा गया है कि लंबे समय से एक ही जगह पर रहने के कारण पुलिसकर्मियों में असंतोष का भाव व्याप्त रहा है। इसके अलावा कहीं-कहीं…

Read More

धनबाद: पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार कर उसकी हत्या कर देने के एक मामले में बुधवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया। धनबाद पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने दुराचारी डबलू मोदी को नाबालिग से दुराचार के जुर्म में सजा-ए-माैत की सजा दी है। इसके साथ ही 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बच्ची की हत्या के जुर्म में भी सज़ा-ए मौत के साथ पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। साक्ष्य छुपाने के जुर्म में 7 वर्ष की कैद और एक हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया गया है। अदालत ने 7 फरवरी को डबलू मोदी…

Read More