Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
लातेहार जिला अंतर्गत बेतला नेशनल पार्क के छिपादोहर वन प्रक्षेत्र से दो शिकारियों को 5 भरठुआ बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि 3 शिकारी भागने में सफल रहे. पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन और पुलिस द्वारा शिकारियों के खिलाफ चलाये जा रहे छापामारी अभियान के दूसरे दिन सफलता मिली है. पांच शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार शिकारियों में छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुंगरू गांव के कृष्णा सिंह व अशोक सिंह शामिल है. वहीं, फरार आरोपियों में बंधु उरांव, शत्रुघ्न उरांव व सुकन सिंह (सभी चुंगरू गांव निवासी) के नाम शामिल है. दोनों को पीटीआर के लुकइया ग्रास प्लाट…
गोड्डा: जिला जज तृतीय के न्यायालय ने हत्या के आरोप में दोषी पाकर ललमटिया थाना क्षेत्र के गोरखपुर निवासी फिरोज अंसारी एवं सहवान अंसारी को आजीवन कारावास व 25-25 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। इसी मामले में तीन आरोपित रईस अंसारी, जहीर अंसारी एवं जहांगीर अंसारी को दोषमुक्त करार देते हुए रिहा कर दिया गया। घटना को लेकर दर्ज मामले में बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत ललमटिया थाना क्षेत्र के गोरखपुर गांव निवासी यारुन अंसारी ने कहा है कि 23 अप्रैल 2010 को रात सात बजे वह अपने…
पलामू में सोमवार को एक नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला का नाम सुनीता कुमारी उर्फ गुड्डी बताया जा रहा है। करीब नौ माह पहले महिला का विवाह सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव निवासी धर्मेंद्र गुप्ता के साथ हुआ था। रविवार की रात जहरीला पदार्थ खने के कारण महिला को गंभीर स्थिति में महिला को इलाज के लिए MMCH में भर्ती कराया गया था। सोमवार को सुबह महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार…
देवघर के जसीडीह में सोमवार को एक युवक की लाश बरामद की गई है। मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली मुहल्ले का है। मरने वाले की पहचान गुड्डु यादव के रूप में की गई है। वह डुमरिया का रहने वाला था। इंडियन ऑयल टर्मिनल में चलने वाले टैंकर में उपचालक का काम करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। SI अविनाश गौतम के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया गया कि युवक गांव में…
टाटा संस ने तुर्किश एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन इल्कर आयसी (Ilker Ayci) को एअर इंडिया का नया MD और CEO बनाया है। कंपनी के बोर्ड की आज हुई मीटिंग में यह फैसला किया गया। वे एक अप्रैल से अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगे। बोर्ड की मीटिंग में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी शामिल हुए थे। बोर्ड ने उचित विचार-विमर्श के बाद उनके नाम को मंजूरी दी। उनकी जॉइनिंग के लिए अभी सभी रेगुलेटरी से मंजूरी लेना बाकी है। टाटा ग्रुप ने एअर इंडिया की 100% हिस्सेदारी 18,300 करोड़ रुपए में खरीदी थी। 27 जनवरी को यह डील पूरी हुई…
राजधानी रांची में एक बार फिर अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। शनिवार की सुबह कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में बाइक सवार अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी की गोली मार दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जमीन कारोबारी का नाम अनिल सिंह मुंडा है। वह कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके का ही रहने वाला है। गोली चलने की सूचना के बाद तत्काल बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल जमीन कारोबारी को इलाज के लिए RIMS पहुंचाया गया। फिलहाल कारोबारी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि…
गुमला: सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। पति दोनों के बीच प्यार में रोड़ा बन रहा था। मां और चाचा के बीच अवैध संबंध की पूरी कहानी बेटी ने पुलिस के सामने बयांन कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डुमरी थाना क्षेत्र के जुरमू पंचायत अंतर्गत दीना सरईटोली गांव का है। घटना को गुरुवार देर रात अंजाम दिया गया था। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पति 45 वर्षीय राखु मुंडा की हत्या के…
झारखंड के जमशेदपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हत्या करने के बाद शव को बैग में लेकर आरोपी पूरा शहर में घूमता रहा। बीच-बीच में परिजनों को वाट्सएप के जरिए मैसेज भेजता रहा। परिजनों की सूचना देने पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। उसके पास से ही शव बरामद किया गया है। बताया जाता है कि साकची थाना अंतर्गत काशीडीह काली मंदिर के पास रहने बाले धर्मेंद्र सिंह की हत्या गुरुवार देर रात हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी हत्यारा शव को बैग में रखकर पहले पूरे शहर में घूमता रहा। परिजनों को…
सिमडेगा: पीडीजे रिजवान अहमद की अदालत ने रेंगारी थाना कांड संख्या 05-18 के तहत हत्या मामले में चचेरे भाई दीपक सोरेंगे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 20 हजार जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में उसे 5 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। 2018 में गर्दन पर वार कर की गई थी हत्या विदित हो कि उक्त घटना 12 अप्रैल 2018 की है। रंगामाटी गांव में शाम सात बजे दीपक साेरेंग ने अपने चचरे भाई रोबर्ट सोरेंग के गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। रोबर्ट की पत्नी दोमनिका सोरेंगे के…
गढ़़वा जिले के श्री वंशीधर नगर में हैरान करने वाला मामला आया है। श्री वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के मर्चवार गांव में शुक्रवार को विषाक्त तिल का लड्डू खाने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं दो लड़कियां बीमार हो गई हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । 48 घंटे पहले भी इलाके में विषाक्त लड्डू खाने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। 3 बच्चे बीमार हो गए थे। उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अधौरा में रसोईया…
