Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद: अगर आप आने वाले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे की ओर से कराए जा रहे अलग-अलग निर्माण कार्यों के कारण ट्रेनों का संचालन अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगा। गया स्टेशन में ब्लॉक के कारण धनबाद- डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस रविवार को गया तक जाएगी। वहीं डेहरी ऑन सोन- धनबाद गया से प्रस्थान करेगी। इसके अलावा दोहरीकरण कार्य,यार्ड रिमाडलींग, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कमिश्निंग हेतु धनबाद रेल मंडल के सिंगरौली, करेला रोड ,चुरकी, महदैया में नन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर गाड़ियों के परिचालन में बदलाव किया गया है। देखें…
रांची: राज्य में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण कम होने के बाद फिर से स्कूल खोलने (School Reopen) की तैयारी शुरू कर दी गयी है. संभावना है कि फरवरी से राज्य में स्कूल खुलने (School Reopen) शुरू हो जायेंगे. हालांकि एक साथ सभी कक्षाओं की शुरुआत नहीं होगी. चरणबद्ध तरीके से स्कूल खुलेंगे. उच्च कक्षाओं से शुरुआत होगी, लेकिaन इस बार शिक्षा विभाग पहली तक की कक्षाएं खोलने की तैयारी में है. प्रथम चरण में बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए स्कूल खोले जा सकते हैं. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शिक्षा सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को…
खूंटी: शहर से सटे टोड़ंगकेल बगीचा में पेड़ काटने के विवाद को लेकर रविवार को काफी संख्या में ग्रामीण खूंटी थाना पहुंचे. लाठी-डंडे से लैस होकर थाना पहुंचे ग्रामीण पेड़ काटने का भरपूर विरोध कर रहे थे. वे पुलिस से पेड़ काटने पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे. किसी भी हाल में पेड़ काटने नहीं देंगे ग्रामीणों का कहना था कि एक ओर सरकार पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ का नारा देती है और वहीं दूसरी ओर काफी संख्या में पेड़ भी काटे जा रहे हैं. कहा कि टोड़ंगकेल बगीचा का सार्वजनिक प्रयोग किया जाता है. किसी भी परिस्थिति में…
जयपुर: राजस्थान के जयपुर के जामवा रामगढ़ में स्थित तारपीन के तेल कारखाने में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें तीन बच्चों और एक व्यक्ति समेत चार की मौत हो गई. न्यूज एजेंसी ANI ने सीओ शिव कुमार के हवाले से बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. साथ ही पीड़ितों की पहचान रमेश (25), गरिमा (3), अंकुश (5) और दिव्या (2) के रूप में हुई है. डिप्टी एसपी (जामवरमगढ़) शिव कुमार भारद्वाज के अनुसार, तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है. विस्फोट बहुत जोरदार था जयपुर ग्रामीण के जमवा रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को…
झारखंड के अलग-अलग जिलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस व CRPF की संयुक्त टीम ने हजारीबाग व धनबाद में जवानों के जान माल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए केन बम और IED बम को बरामद कर लिया है। हजारीबाग के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरकी के बलकमक्का के जंगल में एक नाला के पास नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 15-15 किलोग्राम के 2 IED बम बरामद किए गए। वहीं हजारीबाग जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र की मछियारा पंचायत अंतर्गत कर्णपुरा गांव के निकट झाड़ी…
रामगढ़ : जिला में सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हो गयी. ये हादसा घटना बोंगाबार फोरलेन ओवरब्रिज पर पास हुई है. बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरा गयी. दुर्घटना में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं. ये घटना कुज्जू ओपी क्षेत्र इलाके में हुई है जहां सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गयी है. रामगढ़ जिला के कुजू थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इस हादसे में उसमें सवार…
ओमिक्रॉन के बाद अब कोरोना के नए वैरिएंट नियोकोव ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। वुहान के वैज्ञानिकों ने इसे लेकर बड़ा दावा किया है। इनका कहना है कि यह वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में मिला है। इसकी संक्रमण और मृत्यु दर दोनों ही बहुत ज्यादा है। इसके हर तीन मरीजों में से एक की जान जा सकती है। बता दें कि वुहान वहीं शहर है, जहां से 2020 में कोरोना महामारी फैली थी। रूस की न्यूज एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, यह वैरिएंट नया नहीं है। यह कोरोना वैरिएंट मर्स कोव वायरस से जुड़ा हुआ है। सबसे पहले 2012 और…
मैट्रिक और इंटर की परीक्षा अब एक ही टर्म में होगी। संभवत: मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में परीक्षा हो सकती है । फरवरी तक इसकी घोषणा संभव है। पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तर्ज पर JAC ने भी दो टर्म में एग्जाम लेने की घोषणा की थी। इसके तहत पहले टर्म की परीक्षा दिसंबर में OMR शीट पर दूसरे टर्म की परीक्षा का आयोजन मार्च में लिखित रूप में होनी थी। दोनों टर्म के रिजल्ट के आधार पर फाइनल रिजल्ट घोषित होना था। लेकिन विभाग को इसमें बदलाव कर दिया है। विभाग में…
झारखंड में ठंड में लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. तेज हवा के कारण शीतलहरी भी तेज हाे गयी है. राज्य के कई जिलों में न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. कोयलांचल क्षेत्र में भी पिछले दो दिनों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है. राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में 15 फरवरी के बाद से लोगों को ठंड से पूरी तरह से निजात मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक पूरे झारखंड में शीतलहरी चलने का अनुमान लगाया है. वहीं, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में…
झारखंड के पाकुड़ में चाचा ने अपने नबालिग भतीजी मर्शिला मरांडी (10 वर्ष) और भतीजे बाबूलाल मरांडी (8वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों के एक-एक आंख भी निकाल लिए हैं। इसके बाद शव को गांव के पास ही खलिहान में फेंक कर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली है। वहीं आरोपी के माता पिता और भाई को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को लगभग 6 बजे दोनों…
