Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रामगढ़ में दामोदर नदी से स्नान कर लौट रही कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरायी, तीन की मौत, 3 युवक गंभीर रूप से घायल
    झारखण्ड

    रामगढ़ में दामोदर नदी से स्नान कर लौट रही कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरायी, तीन की मौत, 3 युवक गंभीर रूप से घायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 30, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रामगढ़ : जिला में सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हो गयी. ये हादसा घटना बोंगाबार फोरलेन ओवरब्रिज पर पास हुई है. बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरा गयी. दुर्घटना में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं. ये घटना कुज्जू ओपी क्षेत्र इलाके में हुई है जहां सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गयी है.

    रामगढ़ जिला के कुजू थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इस हादसे में उसमें सवार तीन युवक की मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.

    घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 पर कुजू थाना क्षेत्र के बोंगाबार ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार से रामगढ़ की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इस जोरदार टक्कर में कार में सवार 6 में से दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल चार युवकों को स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गए. जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद घायल तीनों युवकों के गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया है.

    इस कार में सवार सभी युवक रांची रोड सांडी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी के बाद परिजन की भीड़ अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गयी है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है. घटनास्थल पर पहुंचे कुजू थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद वहां पहुंचे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार 2 लोगों की मौत हो गयी है. गंभीर रूप से सभी घायल युवकों को अस्पताल भेजा गया है.

    शव पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा गया सदर अस्‍पताल
    जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों के शवों को कुजू ओपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है। पोस्‍टमार्टम के बाद शव उनके स्‍वजन को सौंप द‍िया जाएगा। घटना के बाद से हर कोई तरह तरह की चर्चाएं कर रहा है।

    दामोदर नदी से स्‍नान कर लौटते समय हादसा
    जानकारी के अनुसार, सांडी गांव के आसपास के रहने वाले सात युवक वैगन आर कार संख्या- जेएच24सी 8777 पर सवार होकर दामोदर नदी में स्नान करने गए थे। स्‍नान के बाद वापस लौटने के क्रम में बोंगाबार फोरलेन ओवरब्र‍िज के निकट कार असंतुलित होकर डिवाइडर और बैरिकेडिंग से टकरा कर पलट गई।

    हादसे के बाद कार पूरी तरह से क्षत‍िग्रस्‍त हो गई
    बताया जा रहा क‍ि कार की रफ्तार तेज थी। कार फर्राटे भरती जा रही थी। इसी बीच कार असंतुल‍ित हो गई और ड‍िवाइडर और बैर‍िकेड‍िंंग से टकरा कर पलट गई। हादसा इतना भीषण था क‍ि कार पूरी तरह से क्षत‍िग्रस्‍त हो गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.