Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
गृह मंत्रालय का कहना है कि आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी बठिंडा पहुंचे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था. बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण पीएम ने 20 मिनट इंतजार किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर रैली रद्द हो गई है. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा चूक के कारण पीएम मोदी की पंजाब रैली को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि इस साल पंजाब में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा काफी अहम मानी जा रही थी. गृह मंत्रालय ने कहा है, ”हुसैनीवाला में राष्ट्रीय…
बोकारो में बुधवार की सुबह 2 शव बरामद होने से सनसनी मच गई। मामला चास के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव की है। बताया गया कि राशन दुकान में सो रहे दोनों लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को मंगलवार रात से बुधवार की सुबह के बीच अंजाम दिया गया है। मरने वाले लोगों की पहचान अरुण महथा और फटिक धीवर के रूप में की गई है। सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।…
झारखंड के जामताड़ा में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के उदलबनी मोहल्ले का है। मरने वालो की पहचान नंदलाल मंडल 75 वर्ष तथा कमली देवी 70 वर्ष के रूप में की गई है। बताया गया कि ठंड से बचने के लिए परिवार ने घर के अंदर चूल्हा जलाकर रखा था। इस दौरान वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण घर के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई। इससे इनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…
रांची के SSP सुरेंद्र झा के आवासा में कोरोना विस्फोट हुआ है। आवसीय कार्यालय के विभिन्न सेल में ड्यूटी करने वाले 40 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। SSP एसके झा ने इसकी पुष्टी की जा रही है। सपरिवार इसी आवास में रह रहे हैं। सूचना मिलते ही रांची पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। एसके झा ने बताया कि संक्रमित सभी व्यक्ति को आइसोलेट कर दिया गया है। इनमें ज्यादा लक्षण नहीं है। उन्होंने बताया कि जिस इलाके में संक्रमित मिले हैं उसे कंटेन्मेंट जोन बनाया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य लोगों की भी जांच की जा…
झारखंड के पाकुड़ में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। साहिबगंज के बरहरवा से दुमका जा रही बस लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा रोड पर पडेरकोला के पास गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक से टकरा गई। बस में कुल 55 से ज्यादा लोगों के सवार थे। इसमें करीब 31 लोग घायल हुए हैं। पाकुड़ एसपी एचपी जनार्दन ने कहा है कि 15 शव बरामद किए गए हैं। इसमें 12 की पहचान हो चुकी है। बस के अंदर से लोगों को निकालने का काम करीब 3 घंटे में पूरा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गाड़ियों…
पश्चिमी सिंहभूम: पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला किया है. इस हमले में पूर्व विधायक के दो बॉडीगार्ड शहीद हो गए हैं. गुरुचरण गोयलकेरा के टुनिया गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता में अतिथि बन गए थे. बताया जा रहा है कि इस हमले में पूर्व विधायक बाल बाल बच गए. पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला किया है. 100 की संख्या में आए नक्सलियों ने उस वक्त हमला किया जब गुरुचरण नायक जनता को संबोधित कर रहे थे. जैसे ही हमला हुआ लोग इधर-उधर भागने लगे किसी…
बिहार में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सभी डॉक्टरों, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दिया गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसको लेकर जारी किए गए आदेश के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की अवकाश रद्द कर दिए गए हैं. अध्ययन अवकाश व मातृत्व अवकाश को छोड़कर सभी अवकाश 28 फरवरी तक रद्द रहेंगे. स्वास्थ्य विभाग ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. साथ ही सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि जितने भी चिकित्सक या कर्मी अवकाश पर गये हैं…
कोरोना की तीसरी लहर ने अब झारखंड में पूरी तरह से दस्तक दे दी है, कोरोना की तीसरी लहर जहां आम लोगों पर भारी पड़ रही है, वहीं अब इसने अपना प्रकोप हाईकोर्ट के कर्मियों पर भी दिखाना शुरु कर दिया है। झारखंड हाईकोर्ट के कई कर्मचारी अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हाईकोर्ट के 28 कर्मी कोरोना से संक्रमित झारखंड हाई कोर्ट में भी कोरोना संक्रमण अपना पांव पसार रहा है। अभी तक कुल 28 हाई कोर्ट कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। संक्रमित होने वालों में चतुर्थ वर्ग…
रांची: लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से निकासी (आरसी 47ए/96) की सुनवाई कर रहे CBI के विशेष न्यायाधीश एसके शशि कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इस वजह से सोमवार से मामले की सुनवाई तीन दिनों के लिए टल गई है। अदालत ने अगली तारीख छह जनवरी निर्धारित की है। 10 दिनों के अवकाश के बाद 3 जनवरी को कोर्ट खुला था। चारा घोटाले के मामले की सुनवाई की तारीख भी तीन जनवरी निर्धारित थी। मुकदमा का सामना कर रहे आरोपियों को अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में उपस्थिति दर्ज करानी थी, लेकिन…
रांची: DC छवि रंजन मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कमियों पर अपनी नाराजगी जताई। सामान्य लक्षण वाले मरीजों को ICU में देख DC ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सामान्य लक्षणों वालों को यहां क्यों रखा गया है? ऐसे मरीजों को माइल्ड सिंप्टम वाले वार्ड में ही रखें। फिलाहल सदर अस्पताल में 18 मरीज भर्ती हैं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बेड की व्यवस्था और सुविधा का भी जायजा लिया। DC सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों को पूरे अस्पताल को कोविड हॉस्पिटल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि…
