Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग

    April 29, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में पूर्व विधायक गुरूचरण नायक पर नक्सली हमला, दो बॉडीगार्ड शहीद
    Breaking News

    झारखंड में पूर्व विधायक गुरूचरण नायक पर नक्सली हमला, दो बॉडीगार्ड शहीद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 4, 2022Updated:January 4, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम: पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला किया है. इस हमले में पूर्व विधायक के दो बॉडीगार्ड शहीद हो गए हैं. गुरुचरण गोयलकेरा के टुनिया गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता में अतिथि बन गए थे. बताया जा रहा है कि इस हमले में पूर्व विधायक बाल बाल बच गए.

    पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला किया है. 100 की संख्या में आए नक्सलियों ने उस वक्त हमला किया जब गुरुचरण नायक जनता को संबोधित कर रहे थे. जैसे ही हमला हुआ लोग इधर-उधर भागने लगे किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ है. हमले के बाद शंकर नायक और ठाकुर हेम्ब्रम नाम के दो जवान जो कि पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड उन्हें नक्सली उठाकर ले गए और उनके हथियार छीन लिये और बंदूक के बट से पिटाई के बाद उनकी हत्या कर दी है. हालांकि, एक अन्य बॉडीगार्ड और पूर्व विधायक नायक सुरक्षित बच निकले.

    चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में अतिनक्सल झिलरूवा गांव में खेलकूद प्रतियोगिता में प्राइज बांटने के लिए पूर्व विधायक गुरुचरण नायक शाम छह बजे गए थे. उसी वक्त नक्सलियों ने वहां फायरिंग शुरू कर दी. पूर्व विधायक दौड़कर छिप गए और अपनी जान बचाई. एसपी अजय लिंडा ने कहा कि अतिनक्सल क्षेत्र में नक्सलियों ने फायरिंग की है फिलहाल वे घटनास्थल पर फोर्स को भेज रहे हैं.

    100 की संख्या में आए थे नक्सली – प्रत्यक्षदर्शी
    एक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नक्सलियों की संख्या 100 के करीब थी। उनकी माने तो नक्सलियों ने एक बॉडीगार्ड का गला रेतकर मार डाला। वहीं पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने बताया कि नक्सली पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। नक्सलियों के द्वारा फायरिंग भी की गई, जिसके बाद किसी तरह जान बचाकर सोनुआ थाना पहुंच घटने की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के द्वारा 4 राउंड फायरिंग की गई जिसके बाद किसी तरह खेत-खलिहान के रस्ते जान बचाकर भागने में सफल हुए।

    पहले भी हो चुके हैं हमले
    बता दें कि इससे पहले भी विधायक रहने के दौरान नक्सलियों ने उन पर हमला किया था। पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड में एक स्कूल भवन के उद्घाटन और सड़क का शिलान्यास करने गए गुरुचरण पर एक घंटे के अंदर दो बार हमला कर किया था। विधायक की सुरक्षा में साथ गई पुलिस के साथ नक्सलियों की करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग हुई थी। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। हमले की पहली घटना आनंदपुर प्रखंड के नक्सल ग्रस्त हरता गांव में हुई थी। दूसरी बार खटांगबेड़ा गांव में नक्सलियों ने हमला किया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग

    April 29, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Ranchi
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.