Author: Koylanchal Samvad

बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. जीतनराम मांझी के परिवार में संक्रमण ने पांव पसार लिया है. उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी और पीए गणेश पंडित भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं. डॉक्टरों के बीच फैलने के बाद अब राजनीतिक गलियारे में भी संक्रमण तेजी से फैलने लगा है. जीतन राम मांझी पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में रहे हैं. अपने बयानों के कारण चर्चे में रहे जीतनराम मांझी ने आज सोमवार को सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर भी सलाह दी. मांझी ने कोरोना संक्रमण…

Read More

जमशेदपुर: शहर में कोरोना संक्रमण दिन दूनी रात तिगुनी रफ्तार से पैर पसार रहा है. इस बीच खबर है कि एमजीएम अस्पताल के सुपरिटेंडेंट अरुण कुमार भी सोमवार को कोविड पाॅजिटिव पाये गये हैं. एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक के पॉजिटिव पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि रविवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और जिले के तमाम स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ अधीक्षक अरुण कुमार भी मौजूद थे. संपर्क में आये तमाम लोगों की…

Read More

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हेमंत सरकार ने कई पाबंदियां लगायी है. आपदा प्रबंधन की बैठक में तय किया गया है कि राज्य में स्टेडियम, पार्क, जिम, स्वीमिंग पूल, पर्यटक स्थल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे. सरकारी एवं निजी संस्थान 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करेंगे. मॉल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल अपनी क्षमता के आधे पर काम करेंगे या अधिकतम 100 लोगों को शामिल किया जा सकेगा. दुकानें रात 8 बजे तक खुली रहेंगी. दवा दुकानें, बार, रेस्टोरेंट पहले की तरह चलेंगे. सभी पाबंदियां 15 जनवरी तक लागू रहेंगी.…

Read More

झारखण्ड में कोरोना के मरीज़ में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है. अब राज्य में हर दिन 1000 से ऊपर संक्रमितो की पुष्टि हो रही है. इससे पहले यहां 25 मई 2021 को 1,247 मामले मिले थे. इसके बाद यहां देनिक मामले एक हजार से कम होकर घटते गए थे। लेकिन झारखण्ड में दो दिनों से हज़ार के ऊपर मरीज़ पाए गए. जहा शनिवार को 1007 मरीज़ मिले वही आज रविवार को 1057 संक्रमितो की पुष्टि हुई है. राज्य में कहा और कितने मरीज़ मिले पूर्वी स‍िंंहभूम : 179 बोकारो : 93 पश्चिमी स‍िंंहभूम : 84 कोडरमा :…

Read More

झारखंड में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर तरह से अब सतर्कता बरती जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग ने जहां कई पाबंद‍ियों को लागू करने की अनुशंसा कर दी है, वहीं अब झारखंड हाई कोर्ट ने भी 14 जनवरी 2022 तक वर्चुअल सुनवाई करने की बात कही है। हाई कोर्ट ने नोट‍िस जारी क‍िया झारखंड हाई कोर्ट ने एक नोट‍िस जारी कर कहा है क‍ि 14 जनवरी 2022 तक वर्चुअल सुनवाई होगी। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने यह पहल की है। हाई कोर्ट की ओर से नोटिस में इस बात की…

Read More

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन रांची द्वारा स्टैटिक कैंप के अलावा अब पिकनिक स्पॉट्स पर भी कोविड-19 की जांच की जा रही है। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन के निदेशानुसार आज रांची के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर कोविड-19 जांच के लिए कैंप लगाया गया। जहां अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री दीपक दुबे के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने पर्यटकों का सैंपल लेकर उनकी जांच की। इन पर्यटक स्थलों पर की गई कोविड-19 जांच 1. हुंडरू फॉल 2. जोन्हा फॉल 3. नक्षत्र वन पार्क 4. निगम पार्क 5. सिदो कान्हू पार्क 6. ऑक्सीजन पार्क 7. रॉक…

Read More

पटना: तख्त श्री हरिमंदिर साहिब को पंजाब के करतारपुर से आए भक्त डॉक्टर गुरविंदर सिंह सरना ने 5 फीट का हीरे जड़ा सोने का हार सोने की रजाई रुमाल समेत कई बेशकीमती सामान अर्पित किये हैं. डॉ. गुरविंदर सिंह सरना गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल के संचालक हैं. करोड़ों की भेंट देने के बावजूद उन्होंने इसकी सही कीमत बताने से मना कर दिया. रविवार को डॉ. गुरविंदर सिंह सरनातख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर मसकीन, पंच प्यारों और तख्त श्री हरिमंदिर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भेंट की यह रस्म पूरी की गई.…

Read More

रांची: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में सात जनवरी तक मौसम साफ रहेगा. तापमान ऊपर-नीचे हो सकता है. अगले 48 घंटे तक कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है. तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. तीन-चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान शहरों का इसी तरह रहेगा. इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है. झारखंड के सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां गिरिडीह, देवघर और धनबाद आदि…

Read More

रांची: सोशल मीडिया में लॉकडाऊन को लेकर जारी सूचनाओं के बीच अपना पक्ष रखा है. सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके कहा है कि आपकी सरकार आपकी सुरक्षा हेतु सभी पहलुओं पर बारीकी से नज़र रख रही है. आपदा प्राधिकार के कल (सोमवार) के प्रस्तावित बैठक में सभी पहलुओं को ध्यान में रख आप सबके हित में उचित फ़ैसला लेगी. तब तक आप सभी से अनुरोध है कि अफवाह पर ध्यान ना दें. मास्क के बिना घरों से बाहर ना निकलें. घर के बुजुर्गों एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखें. मालूम हो कि अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह द्वारा आपदा…

Read More

धनबाद: रविवार को 1 युवक का शव का शव बरामद किया गया है। घटना शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के ईस्ट धोबाटांड स्थित सिद्धि विनायक अपार्टमेंट का है। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार देर रात अपने फ्लैट की खिड़की से गिरकर युवक की मौत हुई है। मरने वाले की पहचान भावेश कुमार के रूप में की गई है। वह चौथी मंजिल पर रहता था। बताया जा रहा कि सुबह अपार्टमेंट के लोग नीचे उतरे। इस दौरान युवक का शव जमीन पर पड़ा हुआ दिखा। भावेश ओरिएंटल कंपनी में कार्यरत है। स्थानीय लोगों को कहना है कि ऐसा…

Read More