Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
राजकीय मध्य विद्यालय खलारी में आग लगने से करीब ढाई लाख रूपए मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। घटना बुधवार सुबह घटी। स्कूल में अवकाश था। स्कूल मैदान में खेल रहे कुछ बच्चों ने सुबह सात बजे देखा कि स्कूल के प्रधानाध्यापक कक्ष से धुआं निकल रहा है। बच्चों ने तुरंत नजदीक में रहने वाले शिक्षक गिरिधर मिश्रा व आसपास के लोगों को सूचना दिया बहादुरी का परिचय देते हुए फायर एक्सटिंगिवशर का प्रयोग आसपास के युवकों ने पहल करते हुए सबसे पहले स्कूल में जाने वाला बिजली तार काट कर बिजली सप्लाई बंद किया। शिक्षक आकर कमरे का…
नववर्ष के मौके पर बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को अपने साथ दोनों डोज टीका लेने का प्रमाण पत्र दिखाने की बाध्यता होगी। प्रमाण पत्र दिखाये जाने के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर बासुकीनाथ मंदिर प्रबंधन ने सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार को बासुकीनाथ धाम मंदिर प्रभारी सह नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष ओझा ने बासुकीनाथ धाम मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिवगंगा तट, संस्कार मंडप, बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर कई निर्देश दिए। खासकर नववर्ष में श्रद्धालुओं को सुगमता से जलार्पण कराने को लेकर…
रांची : इडी पटना ने झारखंड कैडर की आइपीएस अधिकारी प्रिया दुबे और उनके आरपीएफ अधिकारी पति संतोष दूबे की रांची और दिल्ली स्थित संपत्ति जब्त कर ली है. जब्त संपत्तियों का मूल्य 1.46 करोड़ रुपये है. प्रिया दुबे फिलहाल आइजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित हैं. इडी ने दोनों अधिकारियों की जिन संपत्तियों को जब्त किया है, उनमें रांची के अशोक नगर कॉलोनी स्थित प्लॉट और ग्रीन व्यू हाइट्स स्थित फ्लैट शामिल हैं. अशोक नगर स्थित जमीन पर बने मकान की कागजी कीमत 30 लाख रुपये और ग्रीन व्यू स्थित फ्लैट की कीमत 43.85 लाख रुपये है. इडी ने…
धनबाद: एनआइए दिल्ली और रांची की टीम ने बुधवार सुबह धनबाद के चर्चिच वाहन रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को घर पर धावा बोल दिया। सुबह छह बजे से घर की घेराबंदी कर एनआइए जांच रही है। हालांकि एनआइए की तरफ से अभी छापेमारी की वजहों की जानकारी नहीं दी गई है। छापेमारी के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी की तरफ से जानकारी दी जा सकती है। वैसे छापेमारी को लेकर धनबाद भौंचक है। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। धनबाद के बिनोद बिहारी चाैक के समीप पाल नगर में उपेंद्र का घर धनबाद के बिनोद बिहारी चाैक के समीप…
नवादा: जिले में मुखिया चुनाव में भाभी को वोट नहीं देने से नाराज देवर ने एक मतदाता का कान काट लिया. इससे पहले उसकी पिटाई भी की. घायल शख्स अस्पताल में भर्ती है. पीड़ित की पहचान रोड प्रखंड की मरुई पंचायत निवासी अखिलेश यादव के रूप में हुई है. घायल अखिलेश यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान मरुई पंचायत की मुखिया उम्मीदवार अरुणा देवी का समर्थन कर रहा था. मैं और मेरे परिवार वालों ने नवनिर्वाचित मुखिया मटुरबा देवी को वोट नहीं दिया. इस बात पर नवनिर्वाचित मुखिया के देवर जयकरण यादव चार साथियों के साथ रास्ते में…
पटना: हाइकोर्ट कैंपस में भी कोविड की जांच की जा रही है. पटना हाइकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर इसका ब्योरा अपलोड किया गया है. जहां फिलहाल, 27 जनवरी, 2021 से लेकर 27 दिसंबर, 2021 तक कोविड को लेकर की गयी जांच का ब्योरा दिया गया है. यदि दिसंबर, 2021 का ब्योरा देखा जाये तो विगत 27 दिसंबर, 2021 को 8 लोगों की कोरोना जांच की गयी. जिसमें रैपिड जांच में एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है. 4 निगेटिव मिले हैं. उपलब्ध डाटा के अनुसार 27 दिसंबर, 2021 को हाइकोर्ट में कोविड जांच की कुल क्षमता 150 व्यक्तियों की जांच…
रांची: नगर निगम (RMC) की मेयर आशा लकड़ा ने मंगलवार को रांची के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 80% अधिकारी गायब मिले। दिन के 12 बजे तक अधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष से गायब थे। अधिकारियों के संबंधित विभाग के कर्मचारी भी कार्यालय से संबंधित कार्यों को छोड़कर मोबाइल पर व्यस्त नजर आए। अधिकारी कब आएंगे इसकी जानकारी भी किन्हीं को नहीं थी। इधर जनता 10 बजे से अधिकारियों के आने का इंतजार कर रही थी। नाराज मेयर शाम 5 बजे नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यालय समयावधि में अधिकारियों व कर्मियों…
रांची: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि गढ़वा व लातेहार जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. इस दौरान इन इलाकों में बारिश भी हो सकती है. इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो पलामू के कुछ भागों में भी मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. इस दौरान बारिश की भी संभावना है. झारखंड के उत्तरी एवं मध्य भागों में कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने पश्चिमी और मध्य जिलों के लिए चेतावनी जारी…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर कल बुधवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने तैयारियों के संबंध में वहां उपस्थित पदाधिकारियों से पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सीएम ने कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लाभुकों, आमजनों तथा अतिथियों के लिए सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा. आपको बता दें कि 29 दिसंबर को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस…
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल बाजार में एक ट्रेलर की चपेट में आकर 40 वर्षीय सालंती टुडू और उसके 17 वर्षीय बेटे सुनील टुडू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वे थाना क्षेत्र के रसुनिया पंचायत के हाथीनादा गांव के रहने वाले थे. बताया जाता है कि सालंती बाजार से कपड़े खरीदकर बेटे के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थी. उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इससे पहले कि ट्रेलर चालक भागने में…
