Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील

    September 2, 2026

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026

    ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»इडी ने महिला आईपीएस प्रिया दुबे और उनके आरपीएफ अधिकारी पति संतोष दूबे की करोड़ों की संपत्ति की जब्त
    झारखण्ड

    इडी ने महिला आईपीएस प्रिया दुबे और उनके आरपीएफ अधिकारी पति संतोष दूबे की करोड़ों की संपत्ति की जब्त

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : इडी पटना ने झारखंड कैडर की आइपीएस अधिकारी प्रिया दुबे और उनके आरपीएफ अधिकारी पति संतोष दूबे की रांची और दिल्ली स्थित संपत्ति जब्त कर ली है. जब्त संपत्तियों का मूल्य 1.46 करोड़ रुपये है. प्रिया दुबे फिलहाल आइजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित हैं. इडी ने दोनों अधिकारियों की जिन संपत्तियों को जब्त किया है, उनमें रांची के अशोक नगर कॉलोनी स्थित प्लॉट और ग्रीन व्यू हाइट्स स्थित फ्लैट शामिल हैं.

    अशोक नगर स्थित जमीन पर बने मकान की कागजी कीमत 30 लाख रुपये और ग्रीन व्यू स्थित फ्लैट की कीमत 43.85 लाख रुपये है. इडी ने दिल्ली स्थित तीन दुकान और डिफेंस कॉलोनी स्थित एक फ्लैट को जब्त किया है. दिल्ली में जब्त की गयी संपत्तियों का कागजी मूल्य 72.40 लाख रुपये है. इडी ने सीबीआइ द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी के आधार पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी. इडी में दर्ज मामले की जांच अभी जारी है. जानकारी के अनुसार, संतोष दुबे ने संपत्ति अपनी पत्नी प्रिया दुबे, पिता स्वर्गीय शंकर दयाल दुबे के नाम से खरीदी थी.

    2013 में दर्ज की थी प्राथमिकी :

    सीबीआइ पटना ने वर्ष 2013 में प्रिया दुबे के पति संतोष कुमार दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की प्राथमिकी दर्ज की थी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआइ ने प्रिया दुबे के खिलाफ भी जांच की अनुमति राज्य सरकार से मांगी थी. राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद सीबीआइ ने प्रिया दूबे के खिलाफ भी जांच की थी. जांच में पाया गया कि वर्ष 1996 से 2013 तक इन दोनों अधिकारियों की सभी स्रोतों से जायज आमदनी 1.57 करोड़ रुपये थी. हालांकि इस अवधि में इन दोनों अधिकारियों के पास मौजूद कुल संपत्ति की कीमत 2.65 करोड़ रुपये थी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील

    September 2, 2026

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026

    जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई

    September 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील
    • जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग
    • ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी FIR रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस
    • जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई
    • ‘विदेश न जाएं, सोना खरीदने से बचें…’, GDP ग्रोथ के बीच पीएम मोदी ने क्यों की ऐसी अपील?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.